FARIDABAD

HindustanVision Sunday,19 June , 2022
सतयुग दर्शन वसुन्धरा में योगा फॉर ह्यूमैनिटी -अडाप्टींग इक्वेलिटी‘ नामक कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 19 JUNE 2022 ;   हरियाणा के प्रमुख पयर्टक स्थल ध्यान-कक्ष यानि समभाव-समदृष्टि के स्कूल में आज बहुत ही सुदर तरीके से योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में न केवल फरीदाबाद के स्थानीय निवासियों ने वरन्‌ एन०सी०आर० से आए सैकड़ो सजनों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में इंटरनेशलन योगा एकपर्ट मिस प्रियंका सिन्हा ने बड़ी ही निपुणता से उपस्थित सजनों को योगाभ्यास कराया व इसके पश्चात्‌ समभाव-समदृष्टि के स्कूल से सबको संदेश दिया गया कि योग केवल शारीरिक रूप से हृष्ट-पुष्ठ हो स्वस्थ व निरोगी रहने का साधन नहीं, न ही यह मात्र प्राणायाम या श्वास रोकने तक सीमित है, अपितु यह तो शारीरिक, मानसिक व आत्मिक बल प्रदान करने के साथ-साथ, आत्मा में जो है परमात्मा, उसका बोध/साक्षात्कार करने का माध्यम है यानि यह प्रफुल्लचित्तता से मानव धर्म अनुसार आत्मविकास के मार्ग पर प्रशस्त होते हुए, स्थूलता से सूक्ष्मता की ओर जाने का नाम है। अत: मानसिक तनावों से मुक्त हो अपने शरीर व नाड़ी संस्थान को चुस्त, स्वस्थ व लचीला बनाओ ही साथ ही समता योग द्वारा अपने मन-चित्त वब बुद्धि को भी सम यानि शांत अवस्था में साधे रखो।

इस तरह सजनों को स्पष्ट किया गया कि समत्व ही योग है अर्थात्‌ हानि-लाभ, सुख-दु:ख आदि द्वन्द्वों में समभाव रखते हुए कदाचित्त विचलित न होना ही योग कहलाता है। इस आशय से योग नाम है प्रवृत्ति और निवृत्ति के संयोग का व इसका परिणाम मोक्ष है। यदि इस योग को अपनाना चाहते हो तो याद रखो कि इसके लिए आवश्यक है, गम्भीरता से सम-भाव का चिन्तन एवं मनन कर उसे आत्मसात्‌ करने की अर्थात्‌ सर्व-सर्व ब्रह्म ही ब्रह्म भासित है, इस भाव को अपने हृदय में ठहराते हुए, तद्‌नुकूल अपने विचार व ध्यान दृष्टि को इस पर खड़ा करने की और परस्पर आत्मीयता अनुकूल व्यवहार करते हुए सजनता के प्रतीक बनने की। ऐसा करने पर ही समभावी-समदृष्ट इंसान बन पाओगे और आत्मिक ज्ञान प्राप्त कर, सभी चिंताओं/कर्म बन्धनों से मुक्त हो, परमतत्व में लीन हो पाओगे।

कहा गया कि इस उपलब्धि हेतु सजनों सदा याद रखना कि काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार, आलस्य आदि योग साधना को भंग करने वाले विकारी संसारी तत्त्व हैं। अत: भूल कर भी मन को चंचल व चित्त को विकल करने वाले इन दुश्मनों के वश मे आकर भोगी मत बनना अपितु वैराग्य और अभ्यास के बल पर योग साधना को सहज सिद्ध करने वाले योगी कहलाना। कार्यक्रम के अंत में सबने समभाव का ऐसा ही योगी बनने हेतु  संकल्प लिया कि:-

आत्मा और तन-मन के सहयोग से हम रक्षा करेंगे रक्षा करेंगे

मानवता के सिद्धान्त की, मानवता के सिद्धान्त की, मानवता के सिद्धान्त की आप भी सजनों यदि चाहें तो आप भी ध्यान-कक्ष में सबके लिए समान रूप से आयोजित इन आयोजनों का हिस्सा बन सकते हैं। आप सबकी जानकारी हेतु इस ध्यान-कक्ष में बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के सदस्य के लिए, सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ से उद्धृत आत्मिक ज्ञान के आधार पर, समभाव-समदृष्टि की युक्ति अनुसार, सजन भाव की इसी प्रकार पढ़ाई कराई जाती है ताकि प्रत्येक इंसान हृदय सुशोभित अपनी चेतन शक्ति आत्मा का सुबोध करने में सक्षम हो, यथार्थता अनुरूप जीवन जीने के योग्य बन सके।

 

सतयुग दर्शन वसुन्धरा में योगा फॉर ह्यूमैनिटी -अडाप्टींग इक्वेलिटी‘ नामक कार्यक्रम आयोजित

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome