DELHI

HindustanVision Wednesday,09 May , 2018)
स्पेस सूट और NASA के सपने दिखाकर बाप-बेटे ने की ठगी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

New Delhi News, 09 May  2018  ; ​ देश में आए दिन ठगी के मामले रुकने की बजाय और बढ़ते जा रहे हैं। ठगी करने के लिए शातिर क्या कुछ नहीं करते और किस तरह से अपने दिमाग का गलत उपयोग करते हैं। ऐसी ही ए​क मामला राजधानी से सामने आया है जहां एक बाप बेटे ने नासा के नाम पर एक बिजनेसमैन से 1.43 करोड़ रूपए ठग लिए। क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से वैज्ञानिकों द्वारा पहना जाने वाला ऐंटी रेडिएशन शूट, केमिकल, लैपटॉप, प्रिंटर, कई देशों के लेटरहेड, फर्जी आईडी और ऑडी कार भी बरामद हुई।जानकारी के अनुसार बिजनसमैन नरेंद्र सैनी की कुछ साल पहले वीरेंद्र से मुला​कात हुई थी। इस दौरान वीरेंद्र ने उसे बताया कि उसकी कंपनी एक राइस पुलर मशीन तैयार कर रही है। मशीन के तैयार होने के बाद वह उसे नासा को बेचेगा। जिसके लिए उसे कुछ पैसों की जरूरत है। आरोपी ने बताया कि नासा का टेस्ट सफल होने के बाद उसे 10 करोड़ रुपये मिल जाएंगे। इसके बाद नरेंद्र ने वीरेंद्र के साथ एमओयू साइन किया। आरोपियों ने बताया कि टेस्टिंग के दौरान वैज्ञानिकों को स्पेशल एंटी रेडिएशन सूट पहनना होगा, उन्हें फीस देनी होगी और टेस्टिंग के लिए जरूरी कैमिकल लेने हैं। इसके लिए पीड़ित से उन लोगों ने 87.2 लाख रुपये ले लिए।राइस पुलर की टेस्टिंग हापुड़ में होनी थी जिसे आरोपी ने बाद में यह कहते हुए रद्द कर दिया कि इसके लिए जगह ठीक नहीं है। पीड़ित को इस बात का यकीन दिलवाने के लिए कि उसके साथ धोखा नहीं हो रहा है आरोपी उन्हें ग्रेटर कैलाश स्थित अपने ऑफिस लेकर भी गए। इसके बाद धर्मशाला में टेस्टिंग पक्की की गई लेकिन यह कहते हुए टेस्ट करने से इनकार कर दिया कि आसमान साफ नहीं है। नरेंद्र का ठगे जाने का एहसास हुआ जिसके बाद उसने क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।शिकायत मिलने के बाद डीसीपी भीष्म सिंह ही देखरेख में एसीपी आदित्य गौतम और इंस्पेक्टर सुनील जैन सहित अन्य पुलिसवालों की टीम बनाई गई  जिसके बाद आरोपी बाप बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। जॉइंट सीपी आलोक कुमार के अनुसार दोनों ने ने दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के करीब 30 लोगों को ठगा। साल 1990 में वीरेंदर मोटर वर्कशॉप चलाता था और नितिन उसकी मदद करता था  लेकिन इसमें नुकसान होने के बाद उन्होंने लोगों को ठगने का काम शुरू किया। इसके लिए वह जादुई ऐनक, दो-मुंहे सांप आदि का सहारा लेते थे। लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए वह कॉपर की बॉल पर मैगनेट की कोटिंग करा लेते है। इसके लिए चावलों को खास तरह से तैयार किया जाता है और लोहे की कोटिंग कराई जाती है। कॉपर की बॉल चावलों को जब अपनी तरफ खींचती है, तो इसे देखकर लोग जाल में फंस जाते हैं।

स्पेस सूट और NASA के सपने दिखाकर बाप-बेटे ने की ठगी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...


Welcome