- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,06 May , 2018)
New Delhi News, 06 May 2018 ; देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) आज आयोजित की जा रही है. देशभर के 150 शहरों में परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सीबीएसई के अनुसार शनिवार को सभी केंद्रों परीक्षा संबंधी सामग्री उपलब्ध करवा दी गई थी. इस बार देशभर में 60000 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले के लिए कुल 13.36 लाख छात्र नीट में शामिल हो रहे हैं.
NEET 2018: कड़ा और कृपाण धारी सिख छात्रों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा परीक्षा केन्द्र
इस बार सीबीएसई ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए खास इंतजाम किए हैं. अभ्यर्थियों के नोजपिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रूच, घड़ी, कोई भी मैटेलिक आइटम, पेन, पेंसिल, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, पर्स, चश्मा, हैंडबैग, बेल्ट, अंगूठी आदि लाने पाबंदी लगाई गई है. वहीं अभ्यर्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनकर आने को कहा गया है. शर्ट भी केवल आधी बाजू की पहननी है. साथ ही चप्पल पहनकर आने को कहा गया है. परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं. ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो.
सुप्रीम कोर्ट का आदेश : CBSE की NEET सहित अन्य अखिल भारतीय परीक्षाओं में जरूरी नहीं आधार
आपको बता दें कि, नीट परीक्षा के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय ने अहम फैसला दिया था. इस फैसले के बाद कड़ा और कृपाण धारण करने वाले एमबीबीएस के सिख परीक्षार्थियों को तय समय से एक घंटे पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना था. अदालत ने कहा था कि सीबीएसई पंथ से जुड़ी इन वस्तुओं को परीक्षा केन्द्र के भीतर ले जाने से नहीं रोक सकती है, जबकि इन्हें विमान में भी लेकर जाने की अनुमति होती है. न्यायमूर्ति एस रविन्द्र भट और न्यायमूर्ति एके चावला की पीठ ने सीबीएसई की उस दलील को खारिज कर दिया था कि इन वस्तुओं सहित किसी प्रकार के धातु से बने सामान को परीक्षा केन्द्र के भीतर ले जाने की मनाही है. पीठ ने कहा था कि अस्पष्ट आशंकाओं के आधार पर आप प्रतिबंध नहीं लगा सकते हैं.
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...