- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,05 May , 2018)
New Delhi News, 05 May 2018 ; कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, आरोप-प्रत्यारोप की गति भी तेज हो गई है. खासकर, बीजेपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी हमले बढ़ते जा रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेड्डी बंधुओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किए हैं.
पीएम मोदी की आज कर्नाटक में कई रैलियां प्रस्तावित हैं, इससे पहले ही राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन पर कई सवाल दाग दिए. राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्रिय मोदी जी, आप काफी बोलते हैं, लेकिन समस्या ये है कि आपकी कथनी और करनी में बड़ा फर्क है.'
राहुल ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया. राहुल ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि मोदी जी कर्नाटक में आपके चयनित उम्मीदवारों का चिट्ठा यहां (वीडियो में) है.
मोस्ट वॉन्टेड की तरह उम्मीदवार
राहुल गांधी ने बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा और दूसरे उम्मीदवारों पर भ्रष्टाचार के केस का जिक्र करते हुए इस पूरे एपिसोड को 'कर्नाटक मोस्ट वॉन्टेड' करार दिया. वीडियो में बाकायदा उम्मीदवारों के नाम और उन पर लगे केस के बारे में बताया गया.
राहुल ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पीएम मोदी से कई सवाल किए गए हैं.
-क्या आप रेड्डी बंधुओं को दिए गए 8 टिकट पर 5 मिनट बोलेंगे?
-क्या अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार (बीएस येदियुरप्पा) पर बोलेंगे, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी जैसे 23 केस दर्ज हैं?
-आप उन 11 मंत्रियों पर कब बोलेंगे, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के केस हैं?
इस वीडियो में बाकायदा इन नेताओं के नाम और फोटो भी लगाए गए हैं. साथ ही रेड्डी बंधुओं के भ्रष्टाचार को भी प्रमुखता से दिखाया गया है. वीडियो के अंत में लिखा गया है कि हमें आपके जवाब का इंतजार है.
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन RWA ग्रेटर फरीदाबाद ने मंत्री राजेश नागर से मुलाकात Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का इंकारभव Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबाद से GVP मुक्त अभियान का शुभारंभ किया गया। हरियाणा Read More...