FARIDABAD

HindustanVision Monday,14 September , 2026
श्री सिद्धदाता आश्रम में धूमधाम से संपन्न हुआ गणेश चतुर्थी महोत्सव

स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने समझाया गजानन के स्वरूप का रहस्य
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM : श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम में गणेश चतुर्थी का पावन पर्व अपार श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश के दिव्य विग्रह का पंचामृत अभिषेक एवं विशेष पूजन संपन्न हुआ। अनुष्ठान के उपरांत भक्तों को आशीर्वचन देते हुए पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि सभी प्रकार के विघ्नों का हरण करने वाले श्री गणेश प्रथम पूज्य देव हैं। वे देवाधिदेव महादेव के अंश होने के साथ-साथ सृष्टि के प्रथम संपादक भी हैं, जिन्होंने महर्षि वेदव्यास के मुख से उच्चारित गूढ़ वैदिक ग्रंथों को अपनी लेखनी से लिपिबद्ध कर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया।

स्वामी जी ने श्रद्धालुओं को भगवान गणेश के अद्वितीय स्वरूप से मिलने वाली व्यावहारिक जीवन की प्रेरणाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि गजानन का हर अंग मनुष्य को जीवन जीने की कला सिखाता है। उनकी लंबी सूंड निरंतर सजग रहकर चारों ओर के वातावरण को परखने का संकेत देती है, तो वहीं उनके विशाल कान यह सिखाते हैं कि व्यक्ति को प्रत्येक छोटी-बड़ी बात को धैर्य और एकाग्रता से सुनना चाहिए। भगवान का विशाल उदर सहनशीलता और बातों को पचाने की क्षमता का प्रतीक है, जबकि उनका विशालकाय शरीर और सूक्ष्म आंखें यह प्रेरणा देती हैं कि व्यक्ति को असीम शक्ति पाकर भी अहंकार नहीं करना चाहिए, बल्कि सदा विनम्र और अंतर्मुखी रहना चाहिए।

पूजन के समापन पर महाराजश्री ने आश्रम पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद और आशीर्वाद प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में प्रत्येक वैदिक पर्व अत्यंत भव्य रूप से आयोजित किया जाता है। जन-जन में यह अटूट आस्था है कि आश्रम परिसर की परिक्रमा करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, जिसके चलते यहां वर्षभर भक्तों का तांता लगा रहता है। इसके साथ ही यह पावन धाम अध्यात्म के साथ-साथ विविध सामाजिक और परोपकारी गतिविधियों के माध्यम से भी निरंतर समाज सेवा में समर्पित है।

श्री सिद्धदाता आश्रम में धूमधाम से संपन्न हुआ गणेश चतुर्थी महोत्सव

More News

9/14/2026 9:04:35 PM
हिंदी को विज्ञान, तकनीक और रोजगार की भाषा बनाने का आह्वान : डॉ. रितिका गुप्ता के  

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM :  राजकीय महाविद्यालय फरीदाबाद में हिंदी दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. रितिका गुप्ता के संरक्षण तथा हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रत Read More...

9/14/2026 8:25:54 PM
वार्ड नंबर 27 में मंत्री राजेश नागर ने शुरू किए 1.55 करोड़ रुपये के विकास कार्य

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM :  वार्ड नंबर 27 में रविवार को विकास कार्यों को गति देते हुए 27 फुटा आरसीसी सड़क और नाले के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। Read More...

9/14/2026 8:20:19 PM
17 सितंबर को हर घर जलाएं आशीर्वाद का दीया, मोदी जी की लंबी उम्र की करें प्रार्थना : विपुल गोयल

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा दिवस अभियान : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : KOMAL : भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद कार्यालय &lsquo Read More...

9/14/2026 8:11:03 PM
महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से आरंभ हुआ गणपति महोत्सव,

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM :  सिद्धपीठ श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में गणपति महोत्सव का धूमधाम से शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मंदिर में भगवान श्री गणपति मह Read More...

9/14/2026 8:05:45 PM
Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh addresses 6th Convocation of J.C. Bose University; Inaugurates Four Major Projects

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 ; GAUTAM : Haryana Governor Prof. Ashim Kumar Ghosh today urged graduates to carry forward the scientific temperament of Acharya Jagadish Chandra Read More...

9/14/2026 8:01:08 PM
फरीदाबाद में महाराष्ट्र मित्र मंडल ने गणेश उत्सव की भव्य शुरुआत की

पूर्ण वैदिक विधि विधान एवं मंत्रोच्चार से हुई बाप्पा की स्थापना

FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 ; GAUTAM :  महाराष्ट्र मित्र मंडल, फरीदाबाद द Read More...

9/14/2026 7:55:55 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम में धूमधाम से संपन्न हुआ गणेश चतुर्थी महोत्सव

स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने समझाया गजानन के स्वरूप का रहस्य
FARIDABAD NEWS 14 SEP 2026 : GAUTAM : श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम Read More...

9/13/2026 7:07:31 PM
मानव भवन में हड्डी रोग जाँच शिविर में 150 मरीजों ने कराया ईलाज 

FARIDABAD NEWS 13 SEP 2026 : GAUTAM ; मानव सेवा समिति व सै.7-10 शक्ति मार्केट एशोसियेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को मानव भवन सेक्टर 10 में हड्डी रोग के इलाज व उपच Read More...


Welcome