- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,14 June , 2026
FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी के गठन के उपरांत महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद मनोज नासवा एवं पार्षद प्रदीप टोंगर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
मंत्री राजेश नागर ने महापौर प्रवीण बत्रा जोशी एवं नवनियुक्त फाइनेंस कमेटी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी शहर के विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद प्रदेश का एक प्रमुख औद्योगिक एवं शहरी केंद्र है, जिसके समग्र विकास के लिए वित्तीय संसाधनों का सही नियोजन और प्रभावी उपयोग अत्यंत आवश्यक है। फाइनेंस कमेटी इस दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के सभी शहरों के सुनियोजित विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। फरीदाबाद में भी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़कों, सीवर, जलापूर्ति, स्वच्छता तथा अन्य जनहितकारी परियोजनाओं को गति देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि महापौर और फाइनेंस कमेटी के सदस्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
मंत्री राजेश नागर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों में सभी जनप्रतिनिधियों का समन्वय और सहयोग आवश्यक है। उन्होंने महापौर एवं फाइनेंस कमेटी के सदस्यों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए उनका पूरा सहयोग सदैव उपलब्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद मनोज नासवा एवं पार्षद प्रदीप टोंगर ने मंत्री राजेश नागर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर निगम की वित्तीय व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा विकास कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करेंगे।
मंत्री राजेश नागर ने नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी के गठन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पुनः हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और फरीदाबाद भी इस विकास यात्रा में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
FARIDABAD NEWS 14 JULY 2026 : GAUTAM : The Department of Electronics Engineering and the Community College of Skill Development (CCSD) at J.C. Bose University of Science and Read More...
धरती का श्रृंगार है वृक्ष : सुनील शर्मा
FARIDABAD NEWS 14 JULY 2026 : GAUTAM : पर्यावरण को साफ सुथरा और सुंदर बनाने में वृक्ष और पौधों का बहुत अधिक महत्व है । Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-2, मिल्क प्लांट रोड स्थित पानी की टंकी के समीप वार्ड नंबर 42 एवं वार्ड नंबर 43 के बहुप्रतीक्षित जन सेवा केंद्र के निर्माण Read More...
FARIDABAD NEWS 131 JULY 2026 ; GAUTAM : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) सम्मेलन केंद्र, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आज जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का आ Read More...
लगभग 250 खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं फरीदाबाद जिला योगासन खेल Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, has announced a golden opportunity for students aspiring to pur Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : वार्ड-35 से महाअभियान का शुभारंभ, जनभागीदारी से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स् Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2026 : GAUTAM : महिला सवर्णकार संगठन की प्रदेश अध्यक्ष एवं ंसेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्रीमती सुनीता वर्मा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक स Read More...