FARIDABAD

HindustanVision Thursday,14 May , 2026
कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में की निंदा

FARIDABAD NEWS 14 MAY 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद की मासिक बैठक आज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आज सबसे पहले जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल की धर्मपत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में सभी पदाधिकारियों ने आज एक बार फिर से शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था पर जमकर आवाज उठाते हुए भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में निंदा की। पदाधिकारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी का सपना दिखाने वाली भाजपा की पोल अब तो गली-गली में खुल गई है। पूरे शहर में कूड़े के ढेर लगे हुए है। सीवर ओवरफ्लो हो रहे है। शहर के बाजारों की हालात इतनी बुरी हो गई है कि लोगों का खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है।
आयोजित मासिक बैठक में संगठनात्मक मजबूती एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि सभी पदाधिकारी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहकर भाजपा आईटी सेल द्वारा संचालित फर्जी आईडी और दुष्प्रचार के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे तथा ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।
इसके साथ ही नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं की आवाज़ मजबूती से उठाने तथा आम जनमानस के बीच संगठन की सक्रिय उपस्थिति बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी जन-जन में जाकर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर गूंगी-बहरी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोले और पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जनता को बताए। उन्होंने कहा कि अब विपक्ष को बताने की भी आवश्यकता नहीं रही। भाजपा का सारा तंत्र भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। गत दिनों आयोजित जिले की दिशा मीटिंग में जिस तरह मंत्री व विधायकों ने भ्रष्ट नगर निगम की पोल खोली है। उससे साफ हो गया है कि कांग्रेस राज में मजबूती से काम थे। अब तो भाजपा सरकार में केवल लीपापोती हो रही है।
जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि जो भी समस्या आज पदाधिकारियों ने रखी है और पार्टी संबंधित बातें रखी गई हैं। उनको पार्टी हाईकमान को अवगत करवाया दिया जाएगा। साथ ही समस्याओं के निदान के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर हल करवाया जाएगा।
बैठक में विचार विभाग के प्रदेश चेयरमैन विनोद कौशिक, जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, रेनू चौहान, वेद प्रकाश यादव, तिलक, जिला महासचिव उमेश कौशिक, जिला कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, जिला सचिव बाबूलाल रवि, एनके शर्मा, दीपक शुक्ला, राहुल नागर, मोहन तेवतिया, बलजीत अरोड़ा, मोहसिन खान, दिनेश शर्मा, शाहबुद्दीन खान, सुरेश बेनीवाल, प्रशांत कौशिक एडवाकेट, डा.एच.पी माहौर, विकास फागना, प्रेम यादव, जयभगवान भारद्वाज, राजकुमार यादव, मंगत राम शर्मा आदि मौजूद रहे। 

कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में की निंदा

More News

5/14/2026 7:27:41 PM
मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो :  सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन

NEW DELHI NEWS 14 MAY 2026 : GAUTAM : श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण दिव्य वातावरण में सं Read More...

5/14/2026 6:47:50 PM
मानसून से पूर्व प्रशासन की बड़ी तैयारी : ओल्ड अंडरपास में जिला स्तरीय बाढ़ मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

साइरन बजते ही सक्रिय हुईं रेस्क्यू टीमें, ओल्ड अंडरपास में हुआ बाढ़ मॉक ड्रिल
नाव, रस्सियों और आधुनिक उपकरणों के साथ रेस्क्यू टीमों ने किया अभ्यास
आपदा से निपटने के लिए फरीदाबाद तैयार Read More...

5/14/2026 6:41:47 PM
हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को किया स्वीकार, हड़ताल समाप्त करवाने में सफल रहे विपुल गोयल

कर्मचारियों के हितों की रक्षा और जनसेवा को और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय
FARIDABAD NEWS 14 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विप Read More...

5/14/2026 6:38:21 PM
कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार की कड़े शब्दों में की निंदा

FARIDABAD NEWS 14 MAY 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद की मासिक बैठक आज कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में सैक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कार्य Read More...

5/14/2026 6:09:29 PM
पूर्व में आधा दर्जन केसों में संलिप्त अपराधी निकला चलती ट्रेन पर पाइप फेंकने वाला

FARIDABAD NEWS 14 MAY 2026 : GAUTAM : 

चलती रेल पर कोई लकड़ी, पत्थर या अन्य ऐसी वस्तु फेंकने पर उम्र कैद की सजा है। आम तौर पर शरारती लोग ये बात नहीं समझते और Read More...

5/14/2026 5:59:08 PM
हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड विजय जनविश्वास और सुशासन की जीत : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 14 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक और प्रचंड विजय पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने प्रदेश की जनता का आ Read More...

5/14/2026 5:56:30 PM
ओ३म शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,पाली ,हरियाणा, भारत का CBSE 12 वीं का 100% परीक्षा परिणाम 

FARIDABAD NEWS 14 MAY 2026 : GAUTAM : ओ३म शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल ,पाली , फरीदाबाद ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 में 12 वीं कक्षा के बोर्ड परिणामों में उत्कृष्ट प्रद Read More...

5/12/2026 6:58:11 PM
एक्सईएन दीपक गर्ग के साथ एचएसईबी वर्कर यूनियन के पदाधिकारियों ने की मीटिंग

FARIDABAD NEWS 12 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ट्रांसमिशन एन्ड सिस्टम फरीदाबाद के कार्यकारी अभियन्ता दीपक गर्ग से उनके सेक्टर-23 स्तिथ कार्यालय में हरिया Read More...


Welcome