- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,11 May , 2026
FARIDABAD NEWS 11 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी गौरीशंकर उर्फ गौरव पुत्र राजवीर शर्मा निवासी गाँव शिवाला खुरद थाना खैर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर 01 राजीव नगर जिला पलवल को किया गिरफ्तार। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर व ब्यूरो पुलिस अधिक्षक मोहित हाण्डा IPS के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यवाही का संचालन इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक महेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि गौरीशंकर उर्फ गौरव पुत्र राजवीर शर्मा निवासी गाँव शिवाला खुरद थाना खैर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी
गली नंबर 01 राजीव नगर जिला पलवल नशीला पदार्थ हिरोईन/चिट्टा बेचने का काम करता है। जो आज भी नशीला पदार्थ गांजा अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठ कर बैच रहा है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ गांजा सहित काबू आ सकता है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त आरोपी को नशीले पदार्थ गांजा सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 1 किलो 119 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा व एक बुलेट बाइक बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरीशंकर उर्फ गौरव पुत्र राजवीर शर्मा निवासी गाँव शिवाला खुरद थाना खैर जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी गली नंबर 01 राजीव नगर जिला पलवल के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क
और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है। आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
एसएसबी हॉस्पिटल पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री का डा. बंसल ने किया स्वागत
FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2026 : GAUTAM : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में Read More...
FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी एवं महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा, उ Read More...
NOIDA NEWS 14 JUNE 2026 : GAUTAM : टेंडिशिया एसोसिएशन द्वारा आज ग्राम थोरा, जनपद गौतम बुद्ध नगर में एक निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर म Read More...
FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी के फरीदाबाद आगमन एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को Read More...
FARIDABAD NEWS 14 JUNE 2026 : GAUTAM : नगर निगम फरीदाबाद की फाइनेंस कमेटी के गठन के उपरांत महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पार्षद मनोज नासवा एवं पार्षद प्रदीप टों Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JUNE 2026 : GAUTAM : हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा है कि मनोहर नीति से नया और नायाब हरियाणा Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JUNE 2026 ; GAUTAM : GAUTAM : हरियाणा पुलिस का ध्येय वाक्य "सेवा, सुरक्षा और सहयोग" है। इस आदर्श को अपने जीवन में साकार रूप देने वाले उपनिर Read More...
ढाई लाख सदस्यों के विशाल परिवार के साथ मानव अधिकार मिशन ने मनाया 15वां स्थापना दिवस*
NEW DELHI 13 JUNE 2026 : GAUTAM : मानव अधिकारों की रक् Read More...