- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,22 April , 2026
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने जिला फरीदाबाद में आगामी 26 अप्रैल को हरियाणा लोक सेवा आयोग, पंचकुला द्वारा 'HCS (Ex. Br.) एवं अन्य अलाइड सर्विसेज प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में सेंटर सुपरवाइजर्स, संबंधित विभागों के अधिकारियों तथा तकनीकी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि जिले में कुल 80 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें लगभग 22,776 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी, जिसमें पहला सत्र प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दूसरा सत्र सायं 03:00 बजे से 05:00 बजे तक होगा।
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने सेंटर सुपरवाइजर्स को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों का समय रहते निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल तक सभी केंद्रों की इंफ्रास्ट्रक्चर रिपोर्ट निर्धारित फॉर्मेट में अनिवार्य रूप से जमा करवाई जाए, जिसमें बिजली, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का पूरा विवरण शामिल हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक में बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी और फ्रिस्किंग व्यवस्था पर चर्चा की गयी। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि प्रत्येक 80 अभ्यर्थियों पर एक बायोमेट्रिक मशीन तैनात की जाएगी तथा अतिरिक्त मशीनों की व्यवस्था भी रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की देरी न हो।
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि सभी कैमरों की कार्यशीलता को पहले ही जांच लिया जाए ताकि परीक्षा के दिन कोई तकनीकी समस्या न आए। उन्होंने यह भी कहा कि 25 अप्रैल को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें बायोमेट्रिक, फ्रिस्किंग और कैमरा सिस्टम की पूरी जांच की जाएगी तथा संबंधित स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने कहा कि सभी सेंटर सुपरवाइजर्स से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए समय पर सभी तैयारियां पूरी करें और किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारी को सूचित करें, ताकि परीक्षा को सुचारू, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जा सके।
समीक्षा बैठक में बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद, बल्लभगढ़ एसडीएम मयंक भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी अंशु सिंगला सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 ; GAUTAM : डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद ने अपना 13वां स्थापना दिवस अर्थ डे पर धूमधा Read More...
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बोले तालाबों का संरक्षण हमारी संस्कृति, जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा विषय
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : ग्रा
Read More...
12 गैंग पर प्रहार, 26 गिरफ्तार, 32 मामले सुलझाये, एक करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति बरामद
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : सतेंद Read More...
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : The Community College of Skill Development of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad is organizing a & Read More...
पंजाबी ब्राह्मण सभा फरीदाबाद द्वारा भगवान परशुराम जयंती मनाई
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : पंजाबी ब्राह्मण सभा फरीदाबाद द्वारा आयोजित भगवान परशुर
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को गिराने के बाद कांग्रेस और विपक्षी द Read More...
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में मनोनीत पार्षद जसव Read More...
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
FARIDABAD NEWS 22 APRIL 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने जिला फरीद
Read More...