FARIDABAD

HindustanVision Monday,20 April , 2026
बाबा साहब के दिखाए अधिकार के मार्ग में अड़ंगा लगा रहा विपक्ष : राजेश नागर

: हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने गांव नचौली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में रुकावट बने विपक्ष पर किया प्रहार
: राजेश नागर गांव नचौली में डॉक्टर अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह में लोगो को कर रहे थे संबोधित

FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने गांव नचौली में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री नागर ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का योगदान भारतीय समाज और लोकतंत्र के लिए अमूल्य है, जिसे देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से डॉ. अंबेडकर ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार और न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। हमें आज जरूरत है कि हम डॉ. अंबेडकर के विचारों को अपनाते हुए समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा दें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।
इस दौरान मंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस महत्वपूर्ण बिल को पारित होने से रोकने का प्रयास कर बाबा साहब के समानता के अधिकार पर अतिक्रमण किया है, उसमें रुकावट की है। जिससे विपक्ष की महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के बारे में सोच का खुलासा हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अधिनियम जल्द ही पूरी तरह लागू होगा और देश की आधी आबादी को उनका पूरा अधिकार मिलेगा।
इस अवसर पर सभी ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का माहौल सामाजिक एकता और जागरूकता के संदेश से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मपाल सरपंच ददसिया, रमेश सरपंच मंझावली, रविदास समाज विकास जागृति ट्रस्ट के प्रधान विश्वनाथ, मोतीलाल सरपंच ताजूपुर, मनोज, रॉबर्ट नागर,महिपाल मस्ताना,मदन सेन टेकचंद, नरेश ,कन्हैयालाल, गजराज नंबरदार, रामचंद्र नंबरदार, बालवीर, रोशन, प्रेमचंद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
 

बाबा साहब के दिखाए अधिकार के मार्ग में अड़ंगा लगा रहा विपक्ष : राजेश नागर

More News

4/20/2026 2:07:10 PM
ब्रह्मोत्सव की ऊर्जा, जीवन में आध्यात्मिक आनंद का संचार करती है : पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज

9वां ब्रह्मोत्सव:: सेवा, सुमिरन और समर्पण का संगम

FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 ; GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम- श्रीसिद्धदाता आश्रम में Read More...

4/20/2026 1:51:33 PM
रेसिडेंट्स वेलफेयर सैक्टर 29 के पार्क में लगाए सफई रखने के सन्देश :  बलराज गुप्ता

FARIDABAD NEWSW 20 APRIL 2026 : GAUTAM : समाजसेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने बताया कि आज सैक्टर 29 हुड्डा के शास्त्री पार्क में रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलराज गुप्ता न Read More...

4/20/2026 1:47:17 PM
अभिषेक प्रताप सिंह बने युवा मोर्चा भाजपा कार्यालय सचिव 

FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2026 : GAUTAM : अभिषेक प्रताप सिंह को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा फरीदाबाद अटल कमल का कार्यालय सचिव बनाया गया उन्होंने इसके लिए भारतीय जनता प Read More...

4/20/2026 1:37:41 PM
बाबा साहब के दिखाए अधिकार के मार्ग में अड़ंगा लगा रहा विपक्ष : राजेश नागर

: हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने गांव नचौली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में रुकावट बने विपक्ष पर किया प्रहार
: राजेश नागर गांव नचौली में डॉक्टर अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह में लोगो Read More...

4/19/2026 5:49:26 PM
महावीर पार्क के निर्माण कार्य का उद्घाटन संपन्न

FARIDABAD NEWS 19 APRIL 2026 : GAUTAM : तिरखा कॉलोनी मंडी परिसर में स्थित महावीर पार्क के निर्माण कार्य का शुभ उद्घाटन आज बड़े हर्ष एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह कार्यक्र Read More...

4/19/2026 5:44:38 PM
नारी शक्ति वंदन बिल गिराकर कांग्रेस ने पाप किया है, जो इनको भस्म कर देगा : कृष्णपाल गुर्जर

इंदिरा-प्रियंका तक सिमटी कांग्रेस की राजनीति, आम महिला उपेक्षित: कृष्णपाल गुर्जर

: कांग्रेस और इंडी गठबंधन के महिला-विरोधी रवैये से नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल गिरा : कृष्णपाल गुर्जर< Read More...

4/19/2026 5:40:46 PM
श्रीसुदर्शन नृसिंह महायज्ञ के साथ शुरु हुआ श्रीलक्ष्मी नारायण दिव्यधाम में पांच दिवसीय ब्रह्मोत्सव

: आस्था और श्रद्धा के साथ शुरु हुआ 19वां ब्रह्मोत्सव
FARIDABAD NEWS 19 APRIL 2026 : GAUTAM :
सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीरामानुज संप्रदाय की तीर्थपीठ श्रीलक्ष्मीनारायण द Read More...

4/19/2026 5:35:04 PM
साई धाम में 76वाँ सामूहिक विवाह का आयोजन  25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया​

FARIDABAD NEWS 19 APRIL 2026 : GAUTAM : साई धाम द्वारा आयोजित 76वें सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन Read More...


Welcome