- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,18 April , 2026
बल्लभगढ़ में विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
अग्रसेन भवन में 250 लोगों की आंखों की जांच FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी स्थित अग्रसेन भवन में गुरुवार को विशाल नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन चयन शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।
श्री वैश्य अग्रवाल समाज के सहयोग से आयोजित इस शिविर का संचालन तारा नेत्रालय फरीदाबाद द्वारा किया गया, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी बल्लभगढ़ प्रेस क्लब ने निभाई। शिविर में करीब 250 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से लगभग 50 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा ने शिविर का निरीक्षण कर आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी समाज की बुनियादी जरूरत हैं और इस दिशा में किए जा रहे ऐसे प्रयास सराहनीय हैं। उन्होंने बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की पहल की प्रशंसा की।
शिविर के दौरान पूर्व संसदीय सचिव कुमारी शारदा राठौर, पार्षद दीपक यादव, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, युवा कांग्रेसी नेता गिरीश भारद्वाज, सीएम विंडो अध्यक्ष राहुल, गोविंद गोयल, गोयल व्यापारी नेता प्रेम खट्टर, बिट्टू पंजाबी, शाहिद सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की आंखों की गहन जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श भी दिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
इस मौक़े पर बल्लभगढ़ प्रेस क्लब के प्रधान अशोक जैन महासचिव डॉक्टर संदीप पाराशर कैशियर श्याम सुंदर मित्तल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, सचिव गोपाल अरोड़ा मुखी, दीपक सह सचिव, वरिष्ठ पत्रकार ओमदेव शर्मा, विनोद यादव उर्फ बाबा बवंडर, हेमलता, बलदेव कुमार,पूजा भारद्वाज योगेश अग्रवाल संजय शर्मा प्रेम खान सहित पत्रकार रणवीर सहित शहर के सैकड़ो गण व्यक्ति मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने अपने अपनी टीम के साथ सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर बांगर से तीन दिन पूर्व गायब Read More...
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भाजपा हरियाणा की वरिष्ठ महिला नेता श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक का Read More...
बल्लभगढ़ में विशाल नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, 50 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
अग्रसेन भवन में 250 लोगों की आंखों की जांच & Read More...
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2026 : GAUTAM : शहर के समग्र विकास को नई गति देते हुए वार्ड-31, दौलताबाद के सेक्टर-16ए स्थित हनुमान मंदिर के पास ₹3.84 करोड़ से अधिक की लागत से सीवरे Read More...
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शन में समभाव समदृष्टि के स्कूल की एक अनोखा मुहिम, Value Your Virtues यानी हर इंसान अपने कुदरती दिव्य गु Read More...
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2026 : GAUTAM : अरावली पर्वत श्रंखलाओं के बीच स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में श्रीरामानुज संपद्राय के तीर्थ इंद्रप्रस्थ एवं Read More...
FARIDABAD NEWS 18 APRIL 2026 : GAUTAM : सैन समाज हरियाणा की कार्यालय पर फरीदाबाद में आयोजित की गई। इस अवसर पर बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने जींद के राजकीय मह Read More...
FARIDABAD NESW 17 APRIL 2026 : GAUTAM: भारतीय जनता पार्टी के हाईकमान द्वारा जिला उपाध्यक्ष एवं प्रमुख पंजाबी नेता गोल्डी अरोड़ा को फ़रीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी निय Read More...