- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,04 April , 2026
FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : 4 अप्रैल 2026 फरीदाबाद की पावन धरती पर आयोजित “विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली” आज जनआस्था, विश्वास और विकास के संकल्प का एक विराट और ऐतिहासिक प्रदर्शन बनकर सामने आई। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि फरीदाबाद अब केवल एक शहर नहीं, बल्कि नए भारत की उभरती हुई पहचान बन चुका है।
अपने ओजस्वी और भावनात्मक संबोधन में मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा के लोकप्रिय एवं दूरदर्शी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक रैली नहीं, बल्कि आभार, विश्वास और विकास के प्रति अटूट संकल्प की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि आज जनता किसी मांग के लिए नहीं, बल्कि उस नेतृत्व को धन्यवाद देने के लिए एकत्र हुई है, जिसने दिशा दी, सोच दी और विकास को धरातल पर उतारकर दिखाया।
फरीदाबाद की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए उन्होंने तपोभूमि बताया तथा कहा कि यह शहर मेहनतकश लोगों की शक्ति, व्यापारियों के विश्वास और युवाओं के सपनों का आधार है। उन्होंने उस दौर को याद करते हुए कहा कि एक समय फरीदाबाद को केवल एक औद्योगिक शहर माना जाता था, लेकिन आज यह हरियाली, सुव्यवस्था और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एक विकसित शहर के रूप में उभर रहा है। जहां कभी अव्यवस्था और कूड़े के ढेर थे, वहीं आज स्वच्छता, सुंदरता और व्यवस्थित विकास की तस्वीर दिखाई देती है।
मंत्री विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार के लगभग 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ रुपये के बजट को प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का स्पष्ट विजन बताते हुए कहा कि इसमें फरीदाबाद को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि नहर पार क्षेत्र में 260 किलोमीटर मास्टर सड़कों का विकास, 100 किलोमीटर सड़कों का स्मार्ट अपग्रेड, जिला अस्पताल को 200 से बढ़ाकर 400 बेड करना और 8000 ईडब्ल्यूएस फ्लैट का निर्माण जैसे निर्णय सीधे तौर पर आम नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाएंगे।
उन्होंने आगे कहा कि 25 मेगावाट का वेस्ट टू एनर्जी प्लांट, इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, नया फायर स्टेशन और 1550 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट फरीदाबाद को आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के नए मानकों तक ले जा रहे हैं। यह कॉरिडोर ग्रेटर फरीदाबाद को गुरुग्राम से जोड़ेगा और व्यापार व उद्योग को नई गति देगा।
aकनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रहे व्यापक बदलाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और विकसित हो रहा आरआरटीएस कॉरिडोर फरीदाबाद को देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों से जोड़ते हुए इसे निवेश और रोजगार का बड़ा केंद्र बना रहे हैं।
मंत्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में फरीदाबाद के भविष्य को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। उन्होंने शहर में प्रदूषण कम करने के लिए जंक्शनों के सुधार, सभी सार्वजनिक स्थानों पर वर्षा जल संचयन की अनिवार्य व्यवस्था, ग्रेटर फरीदाबाद में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, सेक्टर 8 में पीपीपी मॉडल पर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, एचएसआईआईडीसी की भूमि पर एंटरटेनमेंट सिटी, सेक्टर 12 के स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्विमिंग पूल के उन्नयन, नेचर म्यूजियम के निर्माण तथा गंगा जल आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसे विषय प्रमुखता से उठाए।
रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फरीदाबाद को हरियाणा का एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा कि राज्य सरकार इसे देश के सबसे स्वच्छ और स्वस्थ शहरों की श्रेणी में लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज फरीदाबाद प्रदेश की अर्थव्यवस्था का नया इंजन बनकर उभर रहा है और सरकार विकास कार्यों को तीन गुना गति से आगे बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा रखे गए सभी सुझावों और मांगों को सरकार ने स्वीकार कर लिया है और उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने रैली के मंच से ही इन कार्यों को शुरू करने और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया, जिससे फरीदाबाद के विकास को और गति मिलेगी।
उन्होंने विशेष रूप से यह भी कहा कि फरीदाबाद में भूजल की गुणवत्ता और उपलब्धता को सुधारने के लिए वे स्वयं उत्तर प्रदेश सरकार से बातचीत करेंगे और गंगा जल को फरीदाबाद तक लाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे, ताकि शहरवासियों को बेहतर पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सेक्टर 12 स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्विमिंग पूल को ओलंपिक स्तर तक अपग्रेड करने की मांग को स्वीकार करते हुए इसे पूरा करने का भरोसा दिलाया, जिससे खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिल सकेंगी।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में यह भी बताया कि बीते लगभग 11.5 वर्षों में की गई 44 घोषणाओं में से 24 पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष पर तेजी से कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए 60 वादों को पूरा किया जा चुका है और 157 पर कार्य प्रगति पर है, जो सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने दोहराया कि सरकार जो कहती है, उसे पूरा करने का कार्य करती है।कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता शुभंकर और हेल्थ कॉमिक का अनावरण किया गया। साथ ही हाल ही में आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से 1331 युवाओं को रोजगार प्रदान किया गया और कई युवाओं को जॉइनिंग लेटर भी वितरित किए गए, जो प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।अपने संबोधन के अंत में मंत्री विपुल गोयल ने सभी फरीदाबादवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह रैली जनता और नेतृत्व के बीच अटूट विश्वास और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे मिलकर फरीदाबाद को देश के सबसे विकसित , स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित शहरों में शामिल करने के संकल्प को साकार करें।
इस दौरान आयोजित सभा में अनुमानित रूप से 10 हजार से अधिक लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित जनसमूह ने माननीय मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, मंत्री राजेश नागर, मंत्री गौरव गौतम, विधायक मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फगना, विधायक धनेश अदलखा , विधायक हरिंदर रामरतन, फरीदाबाद के महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, हरियाणा भाजपा के महामंत्री सुरेंद्र पुनिया, जिला अध्यक्ष सोहन पाल चौकर, जिला अध्यक्षा विपिन बैंसला , पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक नयन पाल रावत, निखिल नंदा, नीरा तोमर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं ऐतिहासिक बना दिया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- रैली फरीदाबाद की और भीड जुटानी पडी 9 क्षेत्रों से, रैली में फिर से जनता को मिले घाषणाओं के जुम्ले
FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : Read More...
FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : 4 अप्रैल 2026 फरीदाबाद की पावन धरती पर आयोजित “विकसित फरीदाबाद ध Read More...
PALWAL NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : आज का उपभोक्ता केवल शोषित नहीं, बल्कि योजनाबद्ध तरीके से ठगा जा रहा है। कुछ उद्योगपति अपने फायदे के लिए चार-पांच पन्नों की नियमावल Read More...
BALLABGARH NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : बल्लभगढ़ के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में उत्सव Read More...
भारतीय जनता पार्टी में वासदेव अरोड़ा का स्वागत, विपुल गोयल ने दी शुभकामनाएं
FARIDABAD NEWS 04 APRIL 2026 : GAUTAM : भारतीय राजनीति में यह एक महत्व Read More...
रन फॉर अंबेडकर एवं अंबेडकर जयंती कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : दिल्ली व सोनीपत में आयोजित होने वाली रन फॉर अम्बेडक़ Read More...
FARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : बिजली कर्मचारियों की मुख्य माँगों से जुड़ी समस्याओं के मुद्दे पर फरीदाबाद डीएचबीवीएन के सर्कल सेक्टर-23 परिसर में हरियाणा स्टेट इलेक्ट Read More...
ARIDABAD NEWS 03 APRIL 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट Read More...