- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,17 January , 2026
शास्त्रीय संगीत मन और मस्तिष्क को एकाग्र रखता हैः डीजी हेमंत जैन
FARIDABAD NEWS 17 JAN 2026 : GAUTAM ; विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) में फाउंडेशन बैच के अलग-अलग CPSUs (एग्जीक्यूटिव ट्रेनी) के प्रशिक्षणार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय ध्रुपद वर्कशॉप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का संचालन प्रसिद्ध ध्रुपद गायक अभिजीत सुखदाणे ने किया। एनपीटीआई के महानिदेशक श्री हेमंत जैन के दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को राग गुणकली में ध्रुपद गायन का व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही स्वर विस्तार, स्वर भेद, नादयोग, ध्रुपद का व्याकरण तथा भारतीय संस्कृति में शास्त्रीय संगीत की विभिन्न शैलियों के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। यह फाउंडेशन बैच डॉ. इंदु माहेश्वरी, प्रिंसिपल डायरेक्टर (ट्रेनिंग) के मार्गदर्शन और डॉ. वत्सला शर्मा, डायरेक्टर (ट्रेनिंग) के सहयोग में चल रहा है, इस बैच को एनपीटीआई के अधिकारीगढ कॉर्डिनेट कर रहे हैं।
इस अवसर पर महानिदेशक श्री हेमंत जैन ने कहा कि शास्त्रीय संगीत भारतीय संस्कृति का अनमोल गहना है, जो मन और मस्तिष्क को एकाग्र अवस्था में रखने में सहायक होता है। यह हमारे संगीतकार पूर्वजों की अमूल्य धरोहर है, जिसे सहेजकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ मानसिक संतुलन और सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करती हैं।
ध्रुपद गायक अभिजीत सुखदाणे डागर वाणी शैली के प्रतिष्ठित कलाकार हैं। उन्होंने विश्वविख्यात ध्रुपद गायक एवं गुरु उस्ताद ज़िया फरीदउद्दीन डागर से ध्रुपद की विधिवत शिक्षा प्राप्त की है। सुखदाणे ने भारत के अनेक प्रतिष्ठित मंचों पर ध्रुपद गायन की एकल प्रस्तुतियां दी हैं और उन्हें कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। उनके कार्य और व्यक्तित्व पर अनेक शो भी फीचर हो चुके हैं। सुखदाणे के अनेक शिष्य आकाशवाणी और दूरदर्शन के ‘ए’ ग्रेड कलाकार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।
कार्यशाला के समापन पर प्रशिक्षणार्थियों ने ध्रुपद के प्रति अपनी रुचि और अनुभव साझा करते हुए एनपीटीआई प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
FARIDABAD NEWS 17 JAN 2026 : GAUTAM : तिगांव विधानसभा में “सद्भाव यात्रा” को मिल रहा सर्वदलीय समर्थन : तिगांव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता एवं पूर्व स Read More...
शास्त्रीय संगीत मन और मस्तिष्क को एकाग्र रखता हैः डीजी हेमंत जैन
FARIDABAD NEWS 17 JAN 2026 : GAUTAM ; विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटी
Read More...
FARIDABAD NEWS 17 JAN 2026 : GAUTAM : जि़ला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहीम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवम अध्यक्ष जि़ला रैडक्रॉस सोस Read More...
FARIDABAD NEWS 17 JAN 2026 : GAUTAM ; भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की सहमति से तथा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष गौरव चौहान द्वारा मु Read More...
सीबीएसई नेशनल साइंस एग्ज़ीबिशन में जीत हासिल कर रचा इतिहास
FARIDABAD NEWS 17 JAN 2026 : GAUTAM : दिल्ली पब्लिक स्कूल , ग्रेटर फरीदाबाद ने एक बार फिर शिक्षा क Read More...
CHANDIGARH NEWS 17 JAN 2026 : GAUTAM ; सड़क सुरक्षा के योद्धा को बड़ा सम्मान हरियाणा PWD मंत्री रणवीर गंगवा ने चंडीगढ़ में सड़क सुरक्षा एवं समाज हित के सराहनीय कार्यों Read More...
ईडी की जांच दुर्भाग्यपूर्ण,नोटिस दिया होता तो हम ही जवाब उनके ऑफिस दे देते - विजय प्रताप
FARIDABAD NEWS 16 JAN 2026 : GAUTAM : पूर्व कैबिनेट मंत्री मह Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JAN 2026 : GAUTAM : 104वें दिन उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक सौहार्द और लोकतंत्र का सशक्त संदेश कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में नि Read More...