- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,14 January , 2026
श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से जरूरतमंदों में जरूरत का सामान वितरित
FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM : आज मकर संक्रांति के अवसर पर श्री सिद्धार्थ आश्रम में जरूरतमंदों को जरूरी सामान वितरित किया गया इस अवसर पर आश्रम के अधिपति जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तम आचार्य जी महाराज ने कहा कि मकर संक्रांति प्रकाश और जिम्मेदारी का पर्व है।
श्री गुरु महाराज के निर्देश पर आज संक्रांति के अवसर पर डिलाइट फॉरएवर के पास झुग्गियों में रहने वाले लोगों को आश्रम बुलाया गया और उन्हें ससम्मान भोजन करवाकर दाल, आटा, सरसों तेल, चीनी, कंबल, जुराब, टोपी, मूंगफली और गजक के पैकेट आशीर्वाद स्वरूप दिए गए। इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि माघ मास में सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है, इससे सूर्य उत्तरायण होते हैं। जिसे सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि धार्मिक क्रियाकलापों को विशेष महत्व दिया जाता है। जीवन में इसी सकारात्मक क्रांति को मकर संक्रांति का नाम दिया गया है।
उन्होंने बताया कि पवित्र गंगा नदी का भी इसी दिन धरती पर अवतरण हुआ था और मान्यतानुसार भगवान श्रीहरि विष्णु ने असुरों का अंत कर उनके सिरों को मंदार पर्वत में दबाकर युद्ध समाप्ति की घोषणा की थी। इसलिए भी मकर संक्रांति के दिन को बुराइयों और नकारात्मकता को समाप्त करने के रूप में मनाते हैं।
स्वामीजी ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी उत्तरायण काल में पृथ्वी के प्रकाशमय होने की बात कही है। उन्होंने तो यहां तक कहा है कि इस काल खंड में शरीर त्यागने वाली आत्म का पुनर्जन्म नहीं होता है और ऐसे लोग मुक्ति प्राप्त करते हैं।
FARIDABAD NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM ; क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर विद्या Read More...
इस वर्ष भी हरियाणा राज्य मे प्रथम स्थान किया हासिल
JIND NEWS 18 FEB 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान मे जींद जिले ने एक बार फिर से श Read More...
FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 33 फीट रोड डबुआ कालोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबु Read More...
FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya सेक्टर 21-डी फरीदाबाद की ओर स Read More...
संस्थान में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण होता है : एम. जी. गोखले
FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्यु Read More...
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : एआईसीटीई और आईक्यूएसी के तत्वावधान में कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने 14 फ़रवरी 2026 को "मशीन लर्निंग: ब्रिजिंग डिसिप्लिन, ब्रेकिंग बाउ Read More...
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : सभी जन शारीरिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करें। सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास एवं सभी लोग अंधविश्वास तथा कुरीतियों का बहि Read More...
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : केरल के तिरुवनंतपुरम से आए पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने गौशाला में संचा Read More...