FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,14 January , 2026
लोहड़ी -मकर संक्रांति पर्व पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लोहड़ी-मकर संक्रांति उत्सव पर हेतार्थ चैटर्जी द्वारा प्रस्तुत राग चारुकेशी से सतयुग दर्शन ट्रस्ट के
सभागार में सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया
FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM : सतयुग दर्शन ट्रस्ट के तत्वावधान में सतयुग दर्शन विद्यालय एवं सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र द्वारा
लोहड़ी के पावन अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का
उद्देश्य भारतीय संस्कृति, संगीत एवं नृत्य की समृद्ध परंपरा को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं महामंत्र - "साडा है सजन राम,राम है कुल जहान" अर्थात ईश्वर
हमारा मित्र, प्रियतम सर्वव्यापक है उसी को जानो मानो और वैसे ही गुण अपनाओ के साथ हुआ इस
अवसर पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट के मार्गदर्शक परमपूज्य श्री सज्जन जी एवं मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती रेशमा
गाँधी जी एवं अनुपमा तलवार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक
उद्बोधन में कला, संस्कृति और जीवन मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक श्री हितार्थो चटर्जी द्वारा प्रतुस्त राग चारुकेशी भावपूर्ण
शास्त्रीय गायन प्रस्तुति से वातावरण को संगीत-रस से सराबोर कर दिया, इनके साथ विश्व प्रसिद्द तबला
वादक मिस्टर सुमन चैटर्जी ने तबला पर संगत की , हारमोनियम पर मिस्टर केशव शुक्ल ने साथ दिया ,
अगली प्रस्तुति श्री राजकुमार गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत भरतनाट्यम नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध
कर दिया। सभी श्रोताओं ने सभी प्रस्तुतित्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के विद्यार्थियों खुशबु शर्मा , रवि , पूजा यादव , कुंदन
मिश्रा, वैभव, शिवम् मिश्रा, मन्नत एवं महक ने रूपक ताल में राग आसावरी शास्त्रीय गायन तथा पंजाब के
पारंपरिक लोक गीत की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। सतयुग दर्शन विद्यालय के
विद्यार्थियों द्वारा लोहरी के पवन पर्व पर गिद्दा प्रस्तुत किया। सभी प्रस्तुतियों में अनुशासन, साधना एवं
सांस्कृतिक चेतना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
समग्र रूप से यह लोहड़ी उत्सव शास्त्रीय संगीत को समर्पित रहा साथ ही साथ भारतीय कला, संगीत एवं
परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का एक सार्थक प्रयास भी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का समापन
उत्साह, आनंद एवं सांस्कृतिक चेतना के साथ हुआ। प्राचार्य डा अरुण कुमार शर्मा द्वारा लोहड़ी के महत्व
पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज के दिन का क्या महत्व है।
सतयुग दर्शन संगीत कला केंद्र के प्राचार्य दीपेंद्र कांत ने सभी को लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं दी,
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल मिस नसरीन खान द्वारा सभी अतिथियों, कलाकारों,
अभिभावकों आदि का धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

लोहड़ी -मकर संक्रांति पर्व पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

More News

2/16/2026 9:00:28 PM
हिन्दू एकता, सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर मंथन

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : एडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल 33 फीट रोड डबुआ कालोनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में क्षेत्र के वरिष्ठ एवं प्रबु Read More...

2/16/2026 8:57:35 PM
नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत भव्य चित्र प्रदर्शनी स्टॉल लगाई

FARIDABAD NEWS 16 FEB  2026 : GAUTAM : 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya Vishwa Vidyalaya सेक्टर 21-डी फरीदाबाद की ओर स Read More...

2/16/2026 8:51:29 PM
एनपीटीआई में अनिवार्य फाउंडेशन कोर्स के 31वें बैच का उद्घाटन

संस्थान में कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, प्रत्येक दायित्व महत्वपूर्ण होता है : एम. जी. गोखले

FARIDABAD NEWS 16 FEB 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्यु Read More...

2/15/2026 8:29:41 PM
के.एल. मेहता दयानंद महिला महाविद्यालय में डीजीएचई अनुमोदित राष्ट्रीय संगोष्ठी 2026का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : एआईसीटीई और आईक्यूएसी के तत्वावधान में कंप्यूटर विज्ञान विभाग ने 14 फ़रवरी 2026 को "मशीन लर्निंग: ब्रिजिंग डिसिप्लिन, ब्रेकिंग बाउ Read More...

2/15/2026 8:23:50 PM
विश्व शांति एवं भाईचारे के लिए पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : सभी जन शारीरिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक उन्नति करें। सभी में राष्ट्र प्रेम की भावना का विकास एवं सभी लोग अंधविश्वास तथा कुरीतियों का बहि Read More...

2/15/2026 7:49:57 PM
श्री गोपाल गौशाला पहुँचा केरल के तिरुवनंतपुरम के पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल, की व्यवस्थाओं सराहना

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : केरल के तिरुवनंतपुरम से आए पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने फरीदाबाद स्थित श्री गोपाल गौशाला का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने गौशाला में संचा Read More...

2/15/2026 7:47:23 PM
श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्रीसिद्धदाता आश्रम) में महाशिवरात्रि मनाई गई

FARIDABAD NEWS 15 FEB 2026 : GAUTAM : नमामीशमीशान निर्वाणरूपं,विभुं व्यापकं ब्रह्म वेदस्वरूपं। निजं निर्गुणं निर्विकल्पं निरीहं, चिदाकाशमाकाशवासं भजेऽहं।। -जैसे महामंत्रों क Read More...

2/15/2026 7:40:25 PM
हिंदू सम्मेलन में भारतीय संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों पर हुआ मंथन

1OO वर्षों से संघ अपनी शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है : संजय
FARIDABAD NEWS 15 FEB 2025 : GAUTAM : सेक्टर- 48 में हिंदू सम्मेलन का भव्य एवं गरिम Read More...


Welcome