FARIDABAD

HindustanVision Sunday,04 January , 2026
हरियाणा में लिंग अनुपात में रिकार्ड सुधार पर बेटी बचाओ अभियान ने खुशी जताई : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 04 JAN 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने हरियाणा में लिंग अनुपात में रिकार्ड सुधार पर खुशी जताते हुए कहा कि हरियाणा में पहली बार 1000 लडक़ों के मुकाबले 923 लड़कियों के जन्म से एक बात साफ-साफ दर्शाती है कि परिवारों की सोच में बदलाव आ रहा है। आज की नई पीढ़ी बेटे और बेटी में फर्क महसूस नही करती और यही सोच भारत में एक नये युग की शुरूआत करेगी। उन्होंने फरीदाबाद के परिवारों खासकर नई पीढ़ी को मुबारक देते हुए कहा कि फरीदाबाद में भी सरकारी आंकड़ो में रिर्काड लिंग अनुपात 916 दर्ज किया गया
जिसके लिये यहाँ के निवासी बधाई के पात्र हैं। हरीश आज़ाद ने कहा कि हमने आज से करीब 19 वर्ष पूर्व देश में घटते लिंग अनुपात में सुधार के लिये और देश को कन्या भू्रण हत्या से मुक्ति दिलाने के लिये बेटी बचाओ अभियान की शुरूआत की थी और नारा दिया था कि वंश न बेटे से चलता है न बेटी से वंश अच्छे संस्कारों से चलता है जिसका असर समाज में देखने को मिला और समाज की सोच बदली। उन्होंने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि हमने नई पीढ़ी की बेटियों के प्रति सोच बदलने के लिये स्कूलों में बच्चों को बेटे-बेटी की समानता का संदेश लगातार 19 वर्ष दिया जिसमें हम पूरी तरह से कामयाब रहे और आज
उसी नई पीढ़ी ने 19 वर्ष बाद उस सोच का परिणाम प्रदेश में रिकार्ड लिंग अनुपात में सुधार के साथ दिया।
चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने लिंग अनुपात में सुधार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारे सभी लाडली उत्सवों से समाज की सोच को बदला जैसे हमने सबसे पहले लाडली कुआं पूजन, लाडली लौहड़ी उत्सव, लाडली जन्म उत्सव,लाडली होली मिलन, लाडली वैसाखी उत्सव, लाडली वृक्षारोपण, लाडली होनहार सम्मान, लाडली वरिष्ठ नागरिक सम्मान और लाडली भारतीय महिला गौरव अवार्ड जैसे कार्यक्रम करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अभी पिछले वर्ष सरकारी आंकड़ो में प्रदेश में लिंग अनुपात में गिरावट पर चिंता जाहिर करते हुए राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने फिर से पूरे जोश के साथ कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिये जागृति अभियान चलाने को कहा तो हमने पिछले वर्ष लाडली लौहड़ी उत्सव, लाडली भारतीय महिला गौरव अवार्ड, लाडली वृक्षारोपण और लाडली सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रमों में समाज को कन्या भू्रण हत्या न करने का संदेश बार-बार दिया जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश में लिंग अनुपात में रिकार्ड सुधार हुआ।

हरियाणा में लिंग अनुपात में रिकार्ड सुधार पर बेटी बचाओ अभियान ने खुशी जताई : हरीश चन्द्र आज़ाद

More News

1/4/2026 7:25:26 PM
गुरु के बिना ज्ञान नहीं : बिजेंद्र सैनी 

FARIDABAD NEWS 04 JAN 2026 : GAUTAM : साप्ताहिक कैम्प ओल्ड फ़रीदाबाद राजकीय बाल विद्यालय में चल रहा है आज सावित्रीबाई फुले जयन्ती मनाई गई भारत की एक महान समाज सुधारक, शिक्षि Read More...

1/4/2026 6:44:27 PM
मेक फॉर इंडिया’ से मजबूत होगी भारतीय अर्थव्यवस्था : राजीव जेटली

स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम में स्वदेशी को रामराज्य के विकास मॉडल से जोड़ा : दीपक शर्मा ‘प्रदीप

FARIDABAD NEWS 04 JAN 2025 : GAUTAM : सेक्टर-12 स्थित एचएस Read More...

1/4/2026 5:44:17 PM
हरियाणा में लिंग अनुपात में रिकार्ड सुधार पर बेटी बचाओ अभियान ने खुशी जताई : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 04 JAN 2026 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने हरियाणा में लिंग अनुपात में रिकार्ड सुधार पर खुशी जताते हुए कहा कि Read More...

1/4/2026 5:39:21 PM
भाजपा जिला कार्यालय पर समस्याओं का त्वरित निस्तारण : सोहन पाल सिंह

FARIDABAD NEWS 04 JAN 2026 : GAUTAM :  भाजपा फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं एवं आमजन की समस्याओं को सुनन Read More...

1/4/2026 5:35:32 PM
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के पुत्र एवं पुत्री दोनों ने किया रक्तदान

FARIDABAD NEWS 04 JAN 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे समाज में संवेदनशीलता सहयोग और सेव Read More...

1/4/2026 5:32:56 PM
नव प्रयास सेवा संगठन द्वारा 101वां रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : राम जुनेजा
FARIDABAD NEWS 04 DEC 2026 : GAUTAM :  नव प्रयास सेवा संगठन द्वारा आज जवाहर कालोनी स्थित श्रीराम मंदिर परिसर म Read More...

1/2/2026 6:58:14 PM
साईधाम में नव वर्ष के अवसर पर भजन व भण्डारे आयोजन

FARIDABAD NEWS 02 JAN 2026 : GAUTAM : सेक्टर 86 स्थित साईधाम मन्दिर में नव वर्ष के अवसर पर प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक साई बाबा का दर्शन के Read More...

1/2/2026 6:54:26 PM
मनोनीत पार्षद जसवंत पवार सैनी ने जन्मदिवस पर सेवा का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 02 JAN 2026 : GAUTAM : भाजपा के मनोनीत निगम पार्षद जसवंत पवार सैनी ने अपने जन्मदिवस के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत चंदावली में सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर Read More...


Welcome