FARIDABAD

HindustanVision Monday,22 December , 2025
सताधारी सता के नशे में चूर महिलाओं का अपमान करते जा रहे हैं :  हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABADNEWS 22DEC 2025 : GAUTAM :  बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरेआम महिला डॉक्टर का हिज़ाब उतारकर देश की महिलाओं का अपमान किया है इसके लिये देश के कानून को उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा देना चाहिये। अगर उन्हें महिला के हिज़ाब पहनने से कुछ दिक्कत थी तो महिला को कहा जा सकता था लेकिन यह हक उनको किसने दिया कि एक महिला का सरेआम हिज़ाब उतार दें। इससे साबित होता है कि बिहार चुनावों से पहले भाजपा ने महिलाओं को जो 10-10 हज़ार दिये थे अब वह महिलाओं की बेइज्जती करके उसकी वसूली कर रहे हैं।
हरीश आज़ाद ने कहा कि इतनी शर्मनाक हरकत के बाद भी सत्ताधारी रूके नहीं बल्कि उनके केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरेआम कह दिया कि महिला जहन्नुम में जाये लेकिन केन्द्र सरकार और इस देश का कानून बिल्कुल चुप बैठा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता और उनकी सहयोगी कन्द्र सरकार इसके लिये माफी माँगे नहीं तो देश में हम बड़ा आन्दोलन करेंगे।
आज़ाद ने कहा कि देश की राजनीति का स्तर पिछले कुछ वर्षों से इतना गिर गया है कि जिसका कोई हिसाब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जो देश अपने इतिहास में पहली बार एयरपोर्ट के मछली बाज़ार से जुझ रहा हो, जो देश भारत के इतिहास की सबसे बड़ी बेरोजगारी से जूझ रहा हो, जो देश इतिहास की सबसे बड़ी महंगाई से जुझ रहा हो, जो देश इतिहास के सबसे ज्यादा रूपये की गिरावट से जुझ रहा हो, जो देश दुनिया के सबसे ज्यादा साइबर क्राईम से जूझ रहा हो, जो देश दुनिया में सबसे बड़े प्रदूषण स्तर से जूझ रहा हो जिसकी वजह से हर साल 20 लाख मौतें होती हैं उस देश में पिछले 12 वर्ष सिर्फ नेहरू व कांग्रेस की गलतियाँ ढूढंने में और कई घंटें वन्देमातरम की चर्चा में लगा दिये और वन्देमातरम पर कोहराम मचाने वाले कौन जिन्होंने 52 वर्ष अपने कार्यालय पर तिरंगा तक नही फहराया और तिरंगे का अपमान किया अरे सदन में चर्चा करनी है तो इस विषय पर करो या फिर जिन मुदों के लिये जनता ने इन्हें जिताकर संसद में भेजा है उन पर चर्चा करो।
हरीश ने कहा कि सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात यह है कि अभी परसों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह ब्यान दिया कि कांग्रेस देशद्रोही है अब ध्यान दिजिये क्या देशद्रोही से बड़ा कोई गुनाह हमारे देश में हो सकता है अगर नहीं तो प्रधानमंत्री जिनकी देश में सरकार है उनकी सरकार देशदा्रेहीयों को जेल में डालने की बजाये उनके साथ चाय पर चुसकियाँ ले रहे हैं फिर बतायें देशदा्रहीयों के साथ चाय पीना उनके साथ संसद चलाना क्या किसी देशद्रोह से कम है इसलिये अगर प्रधानमंत्री का ब्यान सच है तो वह देशद्रोहियों को जेल में डाल या अपने दौहरे चरित्र के लिये देश की जनता से माफी मांगे।

सताधारी सता के नशे में चूर महिलाओं का अपमान करते जा रहे हैं :  हरीश चन्द्र आज़ाद

More News

12/22/2025 7:54:21 PM
कोहरे के दौरान सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है : राजेश दुग्गल

FARIDABAD NEWS 22 DEC 2025 ; GAUTAM : कोहरे के दौरान सड़क पर दृश्यता बहुत कम हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। जिस संबंध में राजेश दुग्गल, संयुक्त पुलिस आ Read More...

12/22/2025 7:46:20 PM
बेसिक लैबोरटरी का संचालन कर सकेंगे लैब टेक्नोलॉजीसट

बेसिक लैब की रिपोट्र्स पर हस्ताक्षर कर सकेंगे कॉउन्सिल बनाएगी नियम
हरियाणा में एलाइड हेल्थ केयर कॉउन्सिल का निर्माण शीघ्र किया जायेगा नहीं तो होगा आंदोलन
FARIDABAD NEWS 22 Read More...

12/22/2025 7:30:28 PM
सताधारी सता के नशे में चूर महिलाओं का अपमान करते जा रहे हैं :  हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABADNEWS 22DEC 2025 : GAUTAM :  बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरेआम महिला डॉ Read More...

12/22/2025 7:25:34 PM
एनपीटीआई ने डिस्कॉम कर्मचारियों के लिए “नेतृत्व एवं रणनीतिक प्रबंधन” पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू 

डिस्कॉम कर्मचारियों के लिए “नेतृत्व एवं रणनीतिक प्रबंधन” पर छपी किताब का विमोचन
FARIDABAD NEWS 22 DEC 2025 ; GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्राल Read More...

12/22/2025 7:20:50 PM
केन्द्र सरकार ने चार काले कानून बनाकर देशभर के मजदूरों के साथ अन्याय किया : सुमित भाटिया

काले कानूनों के खिलाफ असिस्टेंट लेबर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
FARIDABAD NEWS 22 DEC 2025 : GAUTAM ; चार श्रम काले कानून के विरोध में आज सैक्टर-12 स्थित जिला Read More...

12/22/2025 7:17:36 PM
प्रवीण बत्रा जोशी ने टिपरचंद शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

FARIDABAD NEWS 22 DEC 2025 : GAUTAM : मेयर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने सेक्टर-8 स्थित कार्यालय पहुंचकर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंo मूलचंद शर्मा के बड़े Read More...

12/22/2025 7:13:40 PM
डा. राजेश भाटिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक, 29 दिसंबर को होगा प्रतियोगिता का आयोजन 

डॉ अनिल मलिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सी.सै. स्कूल व प्रगतिशील वरिष्ठ नागरिक मंच करेगा अंतर विद्यालय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

FARIDABAD NEWS 22 DEC 2025 : GAUTAM : Read More...

12/21/2025 7:16:45 PM
चुनावी पराजयों से हताश होकर कांग्रेस अब झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है : सुरेन्द्र पूनिया

FARIDABAD NEWS 21 DEC2025 : GAUTAM :   भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय “अटल कमल” में जिला अध्यक्ष पंकज Read More...


Welcome