FARIDABAD

HindustanVision Friday,12 December , 2025
14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड महारैली देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ा मोड़ लेगी ; बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 12 DEC 2025 : GAUTAM :  आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड महारैली हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ा मोड़ लेगी। यह बात आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हरियाणा मामलों के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने सैक्टर-16 ए स्थित सर्किट हाऊस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते कहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कही। इस अवसर पर विशेष रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं हिमाचल प्रदेश की इंदौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मलेंदर राजन, पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, वोट चोर-गद्दी छोड़ अभियान के जिला कोर्डिनेटर सुधीर चौधरी मौजूद रहे। आए हुए सभी अतिथियों का जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने बुक्के देकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
कांगे्रस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए हरियाणा मामलों के सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने कहा कि इस रैली में फरीदाबाद जिले से लगभग छह-सात हजार लोग शिरकत कर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की सरकार संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग करके वोट चोरी कर सरकार बना रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण बिहार, महाराष्ट्र व आपका हरियाणा है। उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में लगभग 52 से अधिक सीटें जीत रहे थे, लेकिन वोट चोरी के चलते कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई जबकि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को वोट दिया था। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक एवं विधायक मलेंदर राजन ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल मे भी वोट चोरी का प्रयास किया था मगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय के तहत भाजपा अपनी चालों में कामयाब नहीं हो सकी, फलस्वरूप हिमाचल में आज कांग्रेस की सरकार है।
पूर्व सांसद अवतार भड़ाना ने कहा कि कांग्रेस की आगामी महारैली लोकतंत्र और संविधान बचाने की लड़ाई का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अब भाजपा को सडक़ से संसद तक सबक सिखाने का वक्त आ गया है, इसलिए कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को लेकर रैली में पहुंचे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की 14 दिसंबर को प्रस्तावित वोट चोर-गद्दी छोड़ रैली में  फरीदाबाद जिले से हजारों लोग बसों, निजी वाहनों से दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचेगें और रैली को सफल बनाएगें।
इस अवसर पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना, रोहित नागर, पराग शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, सुमित गौड़, नितिन सिंगला, योगेश ढींगड़ा, अशोक रावल, मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकास दायमा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हर्ष तंवर, रेनू चौहान, पूर्व पार्षद जगन डागर, राजेन्द्र चपराना, दयाशंकर गिरी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार-विभाग के चेयरमैन विनोद कौशिक, रिन्कू चंदीला, गिरीश भारद्वाज, सुनीता फागना, अनिल शर्मा, गौरव ढींगड़ा, डा. एस.एल. शर्मा, वेद प्रकाश यादव, जवाहर ठाकुर, पम्मी मान, सरला भमोत्रा, रोहित सिंगला, सुरेश बेनीवाल, चुन्नू राजपूत, नरेश गोयल, एन.के. शर्मा, मोनू ढिल्लो, अंश वत्स, विकास फागना, वेद भड़ाना, ओमप्रकाश, सुन्दर, बलवीर बघेल, राजेन्द्र चौहान, अर्जुन सैनी, सीमा, मंगत शर्मा, राजू चपराना, बलजीत राठी, डा. एच.पी. माहौर, प्रेम यादव, इकबाल कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

 

14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड महारैली देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ा मोड़ लेगी ; बलजीत कौशिक

More News

12/12/2025 6:09:45 PM
14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोर गद्दी छोड महारैली देश के राजनीतिक इतिहास में बड़ा मोड़ लेगी ; बलजीत कौशिक

FARIDABAD NEWS 12 DEC 2025 : GAUTAM :  आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड महारैली हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के राजनीतिक Read More...

12/12/2025 6:04:24 PM
सांई धाम में धूमधाम से मनाया गया डॉ. मोतीलाल गुप्ता का 91वां जन्मदिवस

FARIDABAD NEWS 12 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद ,सेक्टर 86 सांई धाम में संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता का 91 वां जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस विशेष द Read More...

12/12/2025 5:28:24 PM
ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी

FARIDABAD NEWS 12 DEC 2025 : GAUTAM : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्करज यूनियन (हेड ऑफिस भिवानी-292) केंद्रीय परिषद के आव्हान पर तकनीकी कर्मचारियों के लिये जबरन लायी Read More...

12/12/2025 5:23:24 PM
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 7,92,000/-रू की ठगी में खाताधारक सहित पाँच गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 12 DEC 2025 : GAUTAM ; पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-34, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों ने उसके पिता से व्हाट्सएप प Read More...

12/12/2025 5:19:58 PM
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर की गई थी 3 लाख की ठगी, खाताधारक सहित दो गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 12 DEC 2025 ; GAUTAM : फरीदाबाद पुलिस का साइबर अपराधियों पर प्रहार जारी है, साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने Read More...

12/12/2025 5:17:39 PM
अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 12 DEC 2025 : GAUTAM ;  फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने शराब ठेका के से Read More...

12/11/2025 5:50:40 PM
हरियाणा कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ ने घर बचाओ संघर्ष समिति को दिया पूरा समर्थन

किसानों के घर तोड़ने नहीं देंगे :  सुमित गौड़

FARIDABAD NEWS 11 DEC 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद, बड़ोली और प्रहलादपुर गांवों में किसानों के घर तोड़े जाने और Read More...

12/11/2025 5:39:47 PM
2025 का गुर्जर महोत्सव बनेगा सांस्कृतिक क्रांति का सूत्रधार ; दिवाकर बिधूड़ी

FARIDABAD NEWS 11 DEC 2025 : GAUTAM : गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया बड़ा ऐलान  2025 का गुर्जर महोत्सव बनेगा सांस्कृतिक क्रांति का सूत्र Read More...


Welcome