- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,08 December , 2025
विद्या भारती हरियाणा अध्यक्ष डॉ देव प्रसाद भारद्वाज ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य से लिया मार्गदर्शन
FARIDABAD NEWS 08 DEC 2025 : GAUTAM : आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष आयोजनों की जानकारी देने के लिए डा. देवप्रसाद भारद्वाज ने श्री सिद्धदाता आश्रम के अधिपति जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज से मुलाकात की। भारद्वाज आरएसएस के आनुषंगिक संगठन विद्या भारती के हरियाणा प्रान्त अध्यक्ष हैं।
भारद्वाज ने स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य के साथ व्यक्ति निर्माण के लिए आरएसएस के पांच परिवर्तन विषयों पर चर्चा की और राष्ट्र के पुनर्निर्माण कार्य में आश्रम के योगदान को भी सराहा। उन्होंने बताया कि गत 100 वर्षों से आरएसएस समाज परिवर्तन के महायज्ञ को निरंतर चला रहा है जिसमें समाज को संगठित करने में सामने आने वाली सभी समस्याओं और चुनौतियों का समाधान संत समाज के सहयोग से कर रहा है। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग भी मिल रहा है लेकिन आज जब हम भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना चाहते हैं तो हमें समस्त क्षेत्र में परिवर्तन करना होगा। इसके लिए आरएसएस सरसंघचालक ने पांच परिवर्तन की प्रार्थना देश के प्रत्येक नागरिक से की है जिसमें सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्व आधारित जीवन जीने और नागरिक कर्तव्यों का बोध रखना का आवाहन शामिल है।
भारद्वाज ने बताया कि इन पांच विषयों को लेकर हम समाज के विभिन्न क्षेत्रों के नेतृत्व से मिल रहे हैं। इसी संदर्भ में श्री सिध्ददाता आश्रम भी आना हुआ है। जहां स्वामीजी से इन विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया है।
इस अवसर पर स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने बताया कि किसी भी संगठन के लिए 100 वर्ष का कार्यकाल पूरा करना बहुत बड़ी बात होती है। इसके अलावा राष्ट्र निर्माण के लिए जो पांच परिवर्तन का आह्वान संघ कर रहा है, हम वैकुंठवासी गुरु महाराज के निर्देशानुसार उन विषयों पर पहले से ही निरंतर कार्य कर रहे हैं जिसमें व्यक्ति को मानवता को स्वीकार करने, राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करने, गौ माता का संरक्षण, संस्कृत का प्रचार प्रसार और पठन-पाठन करने, प्रकृति का संरक्षण करने, सामूहिक भोज द्वारा ऊंच नीच के भाव समाप्त करने, सेवा के माध्यम से अंदर के अहंकार को समाप्त करने आदि विषयों पर हम कार्य कर रहे हैं। हम राष्ट्र निर्माण में जुटे सभी संगठनों को निरंतर गतिशील रहने के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हैं।
इस अवसर पर आरएसएस के सह विभाग संचालक जय किशन, सह संपर्क प्रमुख फरीदाबाद पूर्व मंजय शर्मा, सह संपर्क प्रमुख फरीदाबाद पश्चिम संदीप सिंह आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
डॉ.महेंद्र शर्मा को महासचिव व मधुबाला को महिला विंग की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया
जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा की टीम में उपमंडल अध्यक्ष पंकज अरोड़ा, शमीम अहमद, व सुमित गोयल,पृथला क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति ने रविवार को अग्रवाल सेवा सदन सेक्टर 11 में परिवार व होली मिलन समारोह आयोजित किया। "आनंद उत्सव" के रूप में Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : ईएसआईसी इस वर्ष अपना 75वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, जिसके लिए ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ कालिद Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व इको वन के जनक बी. आर. भाटिया* ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट को औ Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : कांग्रेस प्रवक्ता सुमित गौड ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह दिशाहीन सरकार का दिशाहीन बजट है। किसानों, गरीब व युवाओं तथा Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा संचालित अन्नदान- महादान मुहिम के तहत आयुष सिन्हा, उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैडक्रॉस सोसाइटी फर Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : बत्रा अस्पताल में रविवार को ह्यूमन लीगल संस्था ने फूलों से सजी अनोखी होली मिलन समारोह आयोजित किया। कृष्णा नगर दिल्ली से आए प्रस Read More...
4000 राशन डिपो की सौगात पर मंत्री राजेश नागर ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जताया आभार
FARIDABAD NEWS 02 MARCH 2026 : GAUTAM : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द Read More...