FARIDABAD

HindustanVision Monday,01 December , 2025
कोली समाज ने वीरांगना झलकारी बाई का जन्मोत्सव मनाया

FARIDABAD NEWS 01 DEC 2025 : GAUTAM :  अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) की हरियाणा प्रदेश की कार्यकारिणी द्वारा वीरांगना झलकारी बाई के जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डबुआ कालोनी स्थित कार्यालय पर कोली समाज के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश नेताजी ने वीरांगना झलकारी बाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जगदीश नेताजी ने वीरांगना झलकारी बाई जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वीरांगना झलकारी बाई का जन्म 22 नवंबर 1830 को झांसी के पास भोजला गांव में एक गरीब कोली परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही साहसी थीं और घुड़सवारी और हथियार चलाने में निपुण थीं, जिन्हें उनके पिता ने एक लडक़े की तरह पाला था। वह रानी लक्ष्मीबाई की सेना में एक सैनिक और सलाहकार बनीं और 1857 के विद्रोह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रानी लक्ष्मीबाई की हमशक्ल होने के कारण, वह दुश्मन को भ्रमित करने के लिए अक्सर रानी के वेश में युद्ध करती थीं। अप्रैल 1858 में एक खूनी युद्ध में उन्होंने ब्रिटिश सेना से बहादुरी से लड़ाई की और वीरगति को प्राप्त हुईं। भारत सरकार ने उनके सम्मान में 2001 में एक डाक टिकट जारी किया।
राजस्थान के अजमेर में उनकी प्रतिमा और स्मारक है तथा आगरा में भी उनके सम्मान में एक प्रतिमा स्थापित की गई है। लखनऊ के सबसे पुराने महिला अस्पताल में से एक का नाम बदलकर वीरांगना झलकारी बाई अस्पताल कर दिया गया है।
इस अवसर पर कोली समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कोली, शिक्षाविद् मनोज कोली, समाजसेवी योगेश कोली, गजेंद्र कोली, देवीशरण, आशाराम, समाजसेवी मनोज शेरपुरिया, समाजसेवी यशवंत मौर्य, विनोद कुमार आदि ने वीरांगना झलकारी बाई जी को याद करते हुए पुष्प अर्पित किए ।

कोली समाज ने वीरांगना झलकारी बाई का जन्मोत्सव मनाया

More News

12/1/2025 6:24:17 PM
मनुष्य जीवन का अंतिम लक्ष्य सृष्टिकर्ता का आशीर्वाद प्राप्ति

FARIDABAD NEWS 01 DEC 2025 : GAUTAM : आर्य समाज सेक्टर 22 – 23 के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन दिवस समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, फरीदाबाद नगर निगम की मेयर प्रव Read More...

12/1/2025 6:07:10 PM
दिसम्बर महीने प्रदेश में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन चलेगा : डीजीपी ओ.पी. सिंह

CHANDIGARH NEWS 01 DEC 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूरे हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए अपराध और आ Read More...

12/1/2025 6:01:56 PM
कोली समाज ने वीरांगना झलकारी बाई का जन्मोत्सव मनाया

FARIDABAD NEWS 01 DEC 2025 : GAUTAM :  अखिल भारतीय कोली समाज (रजि.) की हरियाणा प्रदेश की कार्यकारिणी द्वारा वीरांगना झलकारी बाई के जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गय Read More...

12/1/2025 6:00:20 PM
नवप्रयास ने कॉफी विद ब्लड डॉनर्स के तहत 100 डॉनरों को किया सम्मानित

FARIDABAD NEWS 01 DEC 2025 : GAUTAM :  नव प्रयास सेवा संगठन द्वारा कॉफी विद ब्लड डॉनर्स का आयोजन  60 फुट रोड़ स्थित उत्सव बैकेंट हॉल में किया गया। इस अवसर पर आयोजि Read More...

11/30/2025 7:31:27 PM
जीव कल्याण संस्थान ने बांटी गरीबों के लिए रजाइयां 

FARIDABAD NEWS 30 NOV 2025 : GAUTAM : जीव कल्याण संस्थान की ओर से 39वां रजाई वितरण समारोह के अंतर्गत 500 से अधिक गरीब, बेसहारा, विधवा एवं दिव्यांग लोगों को रजाइयों का वितरण Read More...

11/30/2025 7:28:35 PM
Teams from JC Bose University will compete in Smart India Hackathon 2025

FARIDABAD NBEWS 30 NOV 2025 : GAUTAM ;  Two student teams from J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad have been shortlisted for the Grand Final Read More...

11/30/2025 7:24:19 PM

FARIDABAD NEWS 30 NOV 2025 : GAUTAM : भारतीय रैडक्रॉस सोसाइटी,हरियाणा राज्य शाखा ,चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, की अध्यक्षता में रेडक्रॉस भवन सेक्टर 12, फरीदाबाद के प्र Read More...

11/30/2025 7:19:54 PM
फूलों के महकेगा फरीदाबाद शहर : प्रवीण बत्रा जोशी

FARIDABAD NEWS 30 NOV 2025 : नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आयोजित विशेष शीतिकालीन पुष्प पौधा वितरण कार्यक्रम के तहत आज शहर में भव्य पौधावितरण अभियान चलाया गया। नगर निगम की इ Read More...


Welcome