- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,24 November , 2025
FARIDABAD NEWS 24 NOV 2025 ; GAUTAM ; एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा 44वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। ट्रस्ट का मानना है कि बच्चे समाज का अभिन्न अंग हैं और वे ही भारत का भविष्य हैं। बच्चों का चरित्र और व्यक्तित्व निर्माण ही उनके भविष्य को आकार दे सकता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा नियमित रूप से अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न निःशुल्क कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन सत्रों द्वारा बच्चों को संतोष, धैर्य, सच्चाई, समभाव, आत्मानुशासन, आत्मनियंत्रण आदि जैसे दिव्य गुणों को अपनाने के महत्व और उन्हें व्यावहारिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया
जा रहा है। यह उनके भाव स्वभाव परिवर्तन की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि आज की
नकारात्मक कलियुगी भयावह परिस्थिति में प्रत्येक मनुष्य पूरी तरह स्वार्थपरता के कारण भौतिक
ज्ञान में डूबा हुआ है व शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से अनेकानेक कष्ट झेल रहा है।
परन्तु अब समय आ चुका है कि समाज का वास्तविक रूप से उत्थान किया जाए। इसीलिए ये
कार्यशालाएँ ट्रस्ट के निःस्वार्थ सेवारत स्वयंसेवकों द्वारा आई.आई. टी. एफ. 2025, भारत मंडपम के
हॉल नो. 2 में सांस्कृतिक मंच पर आयोजित की जा रही हैं, जिनमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे व
उनके शिक्षक भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं जिसमें उन्हें भागीदारी प्रमाणपत्र भी प्रदान किये जा रहें
है।
यह विशेष कार्य ट्रस्ट के मार्गदर्शक बल “सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ” से प्रेरित होकर, विश्व के प्रथम
समभाव-समदृष्टि के स्कूल ध्यान कक्ष — जो की “इनक्रेडिबल इंडिया” व हरियाणा सरकार द्वारा
प्रमुख पर्यटक स्थल में भी शामिल है — द्वारा दी जा रही हैं। इन कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए
सतयुग दर्शन ट्रस्ट की ऐप “सतयुग” पर या www.dhyankaksh.org/workshop-register पर
रजिस्टर करें।
FARIDABAD NEWS 24 NOV 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद सेक्टर 37 में स्थित किंग सेन फाइट क्लब में कराटे कलर बेल्ट प्रमोशन का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि हरियाणा के भाजपा नेता ठाकुर Read More...
हंगरी दूतावास की सचिव डायना डैक्ज़ी ने किया जे.सी. बोस विश्वविद्यालय का दौरा
भारत और हंगरी के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग की अपार संभावनाएं : कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार
Read More...
FARIDABAD NEWS 24 NOV 2025 ; GAUTAM ; एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि.) द्वारा 44वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम Read More...
FARIDABAD NEWS 24 NOV 2025 : GAUTAM ; फरीदाबाद न्यायालय परिसर सेक्टर 12 में हरियाणा के हिसार जिले के गाँव पेटवाड़ के बेटे सूर्यकांत को देश के मुख्य न्यायाधीश बनने पर भ Read More...
FARIDABAD NEWS 23 NOV 2025 : GAUTAM : सेक्टर 65 शाहपुरा स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ संस्थान में आज एक विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान कैंप का आयोजन किया Read More...
FARIDABAD NEWS 23 NOV 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद में हरियाली, सौंदर्यीकरण और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु नगर निगम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा एक बड़े स्तर पर आज ह Read More...
NEW DELHI NEWS 23 NOV 2025 : GAUTAM : ए.एल.पी.एस संस्था ने दिल्ली की प्रसिद्ध शायरा अना दहलवी को सिल्वर जुबली अवार्ड देकर सम्मानित किया इससे प Read More...
FARIDABAD NEWS 22 NOV 2025 : GAUTAM : बढ़ती सर्दी के बीच शिरडी साईं बाबा टेंपल सोसाइटी द्वारा शनिवार, 22 नवंबर 2025 को सेक्टर-84 फरीदाबाद स्थित एक कंस्ट्रक्शन साइट पर ज Read More...