- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,16 November , 2025
FARIDABAD NEWS 16 NOV 2025 : GAUTAM ; शहरी मुद्दों और उनके समाधान को लेकर आज रविवार को सेक्टर 7 स्थित कर्मचारी संघ कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने की। इस वर्कशॉप के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शहरी मुद्दों के कन्वीनर कामरेड शिवप्रसाद ने बताया कि फरीदाबाद में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। नगर निगम के अधिकारी इसको हटाते नहीं है। वैसे कहने के लिए के लिए फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिला हुआ है। कई कॉलोनीवासियों और सेक्टरों में पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिलता। कई जगह पानी में मिट्टी आ रही है। तो कई जगह सीवर मिश्रित पानी की आपूर्ति होती है। शहर की बुनियादी समस्याओं पर कामरेड नवल सिंह ने बताया कि सड़क टूटी-फूटी हैं। इस सरकार के कार्यकाल में समस्याओं का समाधान होना नामुमकिन है। इस अवसर पर एटक के नेता आर एन सिंह ने बताया कि सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय आम लोगों का ध्यान बांटने का काम करती है। किसी व्यक्ति विशेष के आगमन पर सारे रास्ते बंद कर दिए जाते हैं। जिसकी वजह से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह सरकार पाखंड और अंधविश्वास में लोगों को डूबाती है। असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम करती है।इस अवसर पर पूर्व कर्मचारी नेत्री आशा शर्मा ने भी अपने विचार रखते हुए कहां की आम लोगों की समस्याओं का समाधान ना तो पुलिस करती है। और ना ही प्रशासन करता है। शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। इस वर्कशॉप पर बोलते हुए चंदन सिंह अधिकारी प्रधान उत्तराखंड जागरूक् मंच ने बताया कि बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। कार्यशाला में हितेश शर्मा , शिवकुमार जोशी, देवी सिंह,राजेंद्र सिंह ,सुभाष बिधूड़ी, नवीन अरोड़ा, जितेंद्र भडाना, ने भी अपने अनुभव शेयर किए । सभी ने आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती पर चिंता व्यक्त की। क्योंकि सरकार ने बड़ी संख्या में बीपीएल कार्ड धारकों के नाम काट दिए हैं। जिसकी वजह से उन्हें खाद्य पदार्थ नहीं मिल रहा है।बिजली की दरें में बढ़ोतरी कर दी है। पुराने मीटरों को उतार कर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। जनता इसे बेखबर है परिवार पहचान पत्र ,आधार कार्ड, को ठीक करना पैन कार्ड बनाना, मैरिज सर्टिफिकेट, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनाना के अलावा लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए फॉर्म भरने के लिए भी लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसलिए आज की सभा में आगामी 16 दिसंबर को आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और धरना देने का निर्णय लिया गया। इस वर्कशॉप में निरंतर पाराशर, अनिल कुमार, केपी सजी, भोपाल सिंह, चंदन सिंह अधिकारी, जगदीश चंद्र, सुभाष बिधूड़ी, देवी सिंह, जितेंद्र भडाना, राजेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, संतु राम, जय नारायण, कुसुम, सविता शर्मा, मनीषा, एसएन मिश्रा, के एस भाटी, धर्मवती भाटी, अरुण नागर आदि ने भी अपने विचार रखें।
हिंदूधर्म के प्रचार प्रसार के लिए आगे आए:गोविंददेव गिरी जी
TAVRU NEWS 16 NOV 2025 : GAUTAM ; परम पूज्य प्रातः स्मरणीय स्वामी गोविन्द देव गिरी जी महाराज, परम Read More...
FARIDABAD NEWS 16 NOV 2025 ; GAUTAM : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, सोमवार, 17 नवंबर, 2025 को फरीदाबाद, हरियाणा में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक क Read More...
कल फरीदाबाद के सूरजकुंड पहुंचेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 2 हजार पुलिसकर्मियों को किया गया तैनात, होटल ढाबों में चेकिंग , संदिग्धों पर पुलिस की बारीकी से नजर, रात -दिन गश्त करेंगे पुलिसकर् Read More...
‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान में 11 वर्ष की सेवा को मिली सराहना
FARIDABAD NEWS 16 NOV 2025 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एसआरएस इंटरने Read More...
FARIDABAD NEWS 16 NOV 2025 : GAUTAM ; शहरी मुद्दों और उनके समाधान को लेकर आज रविवार को सेक्टर 7 स्थित कर्मचारी संघ कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन &n Read More...
तिगांव विधानसभा में भी होंगी शहरों जैसी सुविधाएं : विपुल गोयल
मैं आपके लिए मंत्री विधायक नेता नहीं, भाई बेटा हूं : राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 16 NOV 2025 ; G
Read More...
जिला रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद का कार्यक्रम में रहा विशेष योगदान*
FARIDABAD NEWS 16 NOV 2025 ; GAUTAM : समाजसेवी संस्था आरम्भ की ओर से रविवार को Read More...
PALWAL NEWS 16 NOV 2025 : GAUTAM : जिला पलवल उपायुक्त डॉ हरीश वशिष्ठ आईएएस के आदेशानुसार व प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण पलवल के डीटीओ जितेंद्र कुमार के निर्देशनुसार  Read More...