FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,11 November , 2025
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की छठीं पुण्यतिथि मनाई

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2025 ; GAUTAM ; वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कई दशकों तक लगातार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की छठीं पुण्यतिथि आज जगह-जगह कांग्रेस व सामाजिक संस्थाओं द्वारा मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के कार्यालय सैक्टर-9 में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव एवं प्रगतिशील किसान मंच के अध्यक्ष सतवीर डागर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुधीर चौधरी सहित अन्य कांग्रेसियों ने श्री ओझा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेसियों ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री ओझा सही मायने में कांग्रेस के स्तंभ थे। कई दशकों तक जिला कांग्रेस अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहकर उन्होंने कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का काम किया और उन्होंने दलगत राजनीति से ऊपर उठाकर जनता की सेवा की और सभी साथ लेकर चलें। समाज में उन्होंने हमेशा भाईचारे को कायम रखा। यही नहीं वह लगातार कई दशकों तक हिन्दु-मुस्लिम भाईचारा अमन कमेटी के प्रधान रहे। उनकी अध्यक्षता में कई लोकसभा, विधानसभा के चुनाव भी पार्टी जीतती रही है। उन्हें प. जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, शंकर दयाल शर्मा, इंदिरा गांधी, चौ. दलबीर सिंह, चौ. रणबीर सिंह हुड्डा, राजीव गांधी, बंसीलाल, भजनलाल, सोनिया गांधी व भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने पहली नगर निगम बनने के बाद कई चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण करवाकर उनका नामकरण भी करवाया। कांग्रेसी उनका फरीदाबाद का भीष्म पितामह कहकर पुकारते थे।
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक व सतवीर डागर ने कहा कि श्री ओझा जैसे मेहनती कांग्रेस नेता की हमेशा पार्टी को कमी खलती रहेगी। उनके बताए हुए रास्तों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इससे पूर्व आज बलदेव राज ओझा फाउण्डेशन द्वारा भी कई जगह उनके पुत्र राजन ओझा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जरूरतमंद लोगों को फल एवं खाद्य सामग्री तथा कंबल वितरित किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ एडवोकेट जगत सिंह नागर, मास्टर ऋषिपाल, अशोक रावल, संजय सोलंकी, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, राजेन्द्र चपराना, अनिल शर्मा, विनोद कौशिक, एस.एल. शर्मा, सुमित भाटिया, एडवोकेट संजीव चौधरी, रेनू चौहान, उमेश कौशिक, जितेन्द्र चंदेलिया, ठाकुर राजाराम, बाबूलाल रवि, अजीत भाटी, राहुल नागर, चुन्नू राजपूत, सुरेश बेनीवाल, अनुज शर्मा, मोनू ढिल्लो, सुनीता फागना सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे। 

जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की छठीं पुण्यतिथि मनाई

More News

11/11/2025 5:56:27 PM
पारदर्शिता, सरलता और तकनीक के संग आगे बढ़ रहा हरियाणा : विपुल गोयल

हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली की प्रगति की समीक्षा, विपुल गोयल ने दिए दिशा-निर्देश
FARIDABAD NEWS 11 NOV 2025 : GAUTAM ; हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली Read More...

11/11/2025 5:53:31 PM
पांच दिवसीय जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2025 : GAUTAM ; विक्रम सिंह, उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद के कुशल मार्गदर्शन व अंकुश मिगलानी, उपाध्यक्ष व महेश जोशी, महासचिव भारत Read More...

11/11/2025 5:47:16 PM
दूसरों के उदाहरणों से प्रेरणा लेकर स्वयं एक उदाहरण बनना ही सच्चे शिक्षक और सच्चे विद्यार्थी की पहचान है : राजेश वशिष्ठ

राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरसाना में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर विविध प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
JIND NEWS 11 NOV 2025 : GAUTAM : 
राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरसाना मे Read More...

11/11/2025 5:41:54 PM
जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की छठीं पुण्यतिथि मनाई

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2025 ; GAUTAM ; वयोवृद्ध वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कई दशकों तक लगातार जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे स्व. बी.आर.ओझा की छठीं पुण्यतिथि आज जगह-जगह कांग्रेस व स Read More...

11/11/2025 5:38:38 PM
दीक्षा पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

एसएचओ ने दी नशे से दूर रहने की सलाह
FARIDABAD NEWS 11 NOV 2025 : GAUTAM ;
सेक्टर 91 स्थित दीक्षा पब्लिक स्कूल में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अवसर पर छात्रों ने Read More...

11/10/2025 8:25:28 PM
लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास खड़ी कार में धमाका, कई लोगों की मौत ​धमाके में कई लोगों के घायल होने की आशंका 

NEW DELHI AGENCY NEWS 10 NOV 2025 : GAUTAM  : दिल्ली में सोमवार शाम लाल किले के पास खड़ी कार में विस्फोट हुआ, जिसके बाद अधिकारियों ने 5 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज Read More...

11/10/2025 7:52:21 PM
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के विद्यार्थी साहिल कौशिक गीता शक्ति अवार्ड से सम्मानित

FARIDABAD NEWS 10 NOV 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद का कोहिनूर स्काई फिर चमका उठा। मीडिया विभाग में पत्रकारिता के अंत Read More...

11/10/2025 7:49:08 PM
Youth Red Cross Orientation Workshop at J.C. Bose University 

FARIDABAD NEWS 10 NOV 2025 : GAUTAM ; The Youth Red Cross (YRC) of J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, successfully conducted a “Universit Read More...


Welcome