
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की भाजपाईयों ने ली शपथ
FARIDABAD NEWS 14 OCT 2025 ; GAUTAM ; आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत भाजपा फरीदाबाद महानगर के बल्लभगढ़ मंडल में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने की, जबकि मुख्य रुप से हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री फणिन्द्रनाथ शर्मा, बल्लभगढ़ के विधायक पंडित मूलचंद शर्मा, विधायक सतीश फागना, महानगर प्रभारी कमल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग जी, कवींद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी राजेश कौशिक, संजय जांगड़ा (मंडल अध्यक्ष), मंडल कार्यकारिणी सदस्यगण, शक्ति केंद्र प्रमुखगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देना था। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी अपनाना ही सच्ची देशभक्ति है। जब हम स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देंगे तो न केवल देश की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत की नींव है और स्वदेशी अपनाकर 2047 तक हम विकसित राष्ट्र बनेंगे । आज मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र सरकार और नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार इसी मंत्र पर चलते हुए स्वदेशी को बढ़ावा दे रही है। मेक इन इंडिया से लेकर स्टार्टअप इंडिया, वोकल फॉर लोकल से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक हर पहल का लक्ष्य यही है कि हम विदेशी निर्भरता कम करें और स्वदेशी उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाएं। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को यह शपथ दिलाई गई कि वे अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे और इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँगे।
FARIDABAD NEWS 14 OCT 2025 : GAUTAM ; पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशानुसार 14 अक्टूबर को महिला थाना बल्लभगढ फरीदाबाद में “मेंटल हेल्थ प्रोग्राम Read More...
FARIDABAD NEWS 14 OCT 2025 : GAUTAM ; जे. सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आयोजित “रोबोटिक् Read More...
FARIDABAD NEWS 14 OCT 2025 : GAUTAM ; The NIRF 2026 team, in collaboration with the Internal Quality Assurance Cell (IQAC) of J.C. Bose University of Science and Technology, Read More...
FARIDABAD NEWS 14 OCT 2025 ; GAUTAM ; हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन (रजि-292 हेड ऑफिस भिवानी) सर्कल फरीदाबाद बिजली कर्मचारियों की एक आवश्यक मीटिंग Read More...
FARIDABAD NEWS 14 OCT 2025 : GAUTAM ; भारतीय जनता युवा मोर्चा, हरियाणा की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक मंगलवार भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद जिला कार्यालय “अटल कम Read More...
FARIDABAD NEWS 14 OCT 2025 : GAUTAM ; भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के निर्देशानुसार उपायुक्त एवं अध्यक्ष विक्रम सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव बिजेंद्र सो Read More...
दैनिक जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की भाजपाईयों ने ली शपथ
FARIDABAD NEWS 14 OCT 2025 ; GAUTAM ; आत्मनिर्भर भारत, हर घर स्वदेशी-घर-घर स्वदेशी अभियान के
Read More...
पहला कदम फाउंडेशन ने मनाया ग्लोबल हेंड वाशिंग डे
JIND NEWS 14 OCT 2025 ; GAUTAM ; हाथ धोना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि जो लोग हमसे जु Read More...