HARYANA

HindustanVision Saturday,11 October , 2025
श्रुति चौधरी के कैंप कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

PANCHKULA NEWS 11 OCT 2025 : GAUTAM ; पंचकुला आज 10-10-2025 हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन रजि नंबर 41 (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) की राज्य कमेटी के आह्वान पर भिवानी में प्रधान गंगा राम मौण की अध्यक्षता में हजारों  की संख्या में कर्मचारियों ने भिवानी में हुड्डा पार्क में एकत्रित होकर सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी के कैंप कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

    उपस्थिति को संबोधित करते हुए प्रांतीय प्रधान गंगा राम मौण, महासचिव जरनैल सिंह व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा महासचिव श्री नरेश कुमार मुख्य संगठन सचिव योगेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार आज कर्मचारी,मजदूर,किसान, नौजवानों के खिलाफ लगातार फैसले ले रही है। जिसके तहत विभागों में राशनलाइजेशन के नाम पर हजारों पदों को समाप्त कर निजकरण की ओर धकेलकर नौजवानों के लिए रोजगार के रास्ते बंद किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग में 2003 के नोरम के अनुसार कुल 19682 कर्मचारियों/अधिकारियों के स्वीकृत पद थे। इसके बाद अनेकों राजबहों,नहरों व ड्रेनेज का निर्माण हुआ है। कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होनी चाहिए थी लेकिन राशनलाइजेशन के तहत आज केवल  12284 पदों की संतुति सरकार व विभाग द्वारा की जा रही है सीधे तौर पर साढ़े सात हजार से ज्यादा पदों में कटौती की जा रही है। नहरों/रजबाहो की देखरेख का कार्य कर्मचारियों से न करवाकर बड़े ठेकेदारों के हवाले करने की सिफ़ारिश की जा रही है। बेलदार, कैनाल गार्ड,गेज रीडर,मेट,अर्थ वर्क मिस्त्री,सुपरवाइजर,चार्जमैन, टर्नर, टेलीफोन अटेंडेंट, सिग्नलर,दफ्तरी आदि पदों को समाप्त कर दिया है जिससे नौजवानों के लिए रोजगार,कर्मचारियों के लिए पदोन्नति व जनता से सेवाएं छिन्नी जा रही है और कॉरपोरेट/ठेकेदारों के हवाले पानी जैसी बहुमूल्य वस्तु की जा रही है जिससे मुनाफा वसूली ज्यादा हो सके।

      इसी प्रकार भवन व सड़के विभाग में विस्तार के बावजूद 14336 पदों में से कटौती कर मात्र 6067 कर्मचारियों के पद स्वीकृत किए जा रहे है। जनस्वास्थ विभाग में वर्तमान में 8700 नियमित,14882 HKRNL, 1500 MPW, 6700  पंचायती पंप ऑपरेटर व हजारों कर्मचारी ठेकेदारी के तहत कार्यरत है यानी 35000 के लगभग कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन केवल 19334 स्वीकृत  किए जा रहे है जिससे भविष्य में सेवा में कटौती के साथ बेरोजगारी बढ़ेगी।

      उन्होंने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की बजाए सेवा सुरक्षा के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। सरकार 1.20 लाख लोगों की सेवा सुरक्षा का दावा कर रही है लेकिन 20000 कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलता दिखाई नहीं दे रहा है उल्टा सिंचाई विभाग से HKRNL के हजारों कर्मचारियों को सेवाओं से बाहर कर दिया जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

   वरिष्ठ उपप्रधान अजय कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल हुड्डा,मुख्य संगठनकर्ता योगेश शर्मा व प्रेस सचिव संदीप राठी ने बताया कि कर्मचारियों के सेवा नियमों व वेतन विसंगतियों दूर करवाने के लिए लगातार संघर्ष के बाद नहीं सुना जा रहा। कैनाल गार्ड को भर्ती योग्यता व शारीरिक परीक्षण,तैराकी के बावजूद तृतीय श्रेणी में शामिल नहीं किया जा रहा है,गेज रीडर,मेट आदि को पदोन्नति के बावजूद चतुर्थ श्रेणी में रखा जा रहा है,LTC 2020-23 को जारी नहीं किया जा रहा है, मेट्रिक+I.T.I कर्मचारियों को 25500 वेतनमान नहीं दिया जा रहा है और लगातार प्रदर्शनों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं । एक ओर माननीय मंत्री और इनकी माता जी दावा करती है कि सरकार में हमारी चलती है लेकिन विभागों को तहस नहस किया जा रहा है

     इस अवसर पर राज्य कमेटी से अफलातून जाखड़,राकेश तंवर,सूरजभान जटासरा,कृष्ण चमारखेड़ा,विकाश,अंकित राणा,सुशील आलमपुर,सूबे सिंह,कदम शर्मा,रमेश दहिया,हितेश शर्मा,संदीप पूनिया,ओमप्रकाश माल,अंग्रेज सिंह,दीपक शर्मा,रवींद्र शर्मा आदि ने सरकार की नीतियों पर भरी रोष व्यक्त किया और मास्टर शेर सिंह जी,वजीर सिंह जी,SKS राज्य महासचिव नरेश कुमार जी, रोडवेज राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद जी,अध्यापक संघ सहसचिव सुखदर्शन सरोहा जी, AHPC यूनियन से कैशियर सुरेंद्र यादव जी,शिक्षा बोर्ड प्रधान सतबीर स्वामी जी,किसान सभा से कामरेड ओमप्रकाश जी,जनवादी महिला समिति से बिमला घनघस जी आदि तमाम सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी साथियों ने सहयोग का आश्वासन देते हुए बातचीत द्वारा सभी समस्याओं के समाधान करने बारे सरकार को सचेत किया।

 

श्रुति चौधरी के कैंप कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन

More News

11/2/2025 9:26:47 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1 में धूमधाम से मनाया गया तुलसी विवाह

तुलसी विवाह केवल पूजा नहीं बल्कि गहरा आध्यात्मिक प्रसंग है : डाॅ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 02 NOV 2025 ; GAUTAM ; सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंब Read More...

11/2/2025 2:06:47 PM
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ संपन्न हुआ भाजपा का युवा सम्मेलन

FARIDABAD NEWS 01 NOV 2025 ; GAUTAM ; भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने युवा सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक Read More...

11/2/2025 2:02:58 PM
फूड प्रोडक्ट्स एंड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण का समापन समारोह सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 02 NOV 2025 : GAUTAM ;  लक्ष्या ग्रामीण विकास संस्था एवं एमएसएमई,  भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में संचालित फूड प्रोडक्ट्स एंड प्रोसेसिंग प्र Read More...

10/31/2025 4:49:02 PM
सबडिविजनों से कर्मचारियों ने इस मीटिंग में लिया भाग

FARIDABAD NEWS 31 OCT 2025 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के हेड ऑफिस सेक्टर-23 के प्राँगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस Read More...

10/31/2025 4:38:23 PM
प्रतिभा मंच : 'वेलर डायरीज़' में जगी सरदार पटेल की विरासत

 FARIDABAD NEWS 31 OCT 2025 : GAUTAM ;  जे सी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग और युवा फॉर सेवा के संयुक्त तत्वावधान में 'ओपन माइक वेलर Read More...

10/31/2025 4:33:41 PM
त्याग व बलिदानों से भरा रहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जीवन : कौशिक

कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल का जन्मदिवस
FARIDABAD NEWS 31 OCT 2025 : GAUTAM : भा Read More...

10/30/2025 7:00:34 PM
उम्र 60 के पार युवा जोश है अभी भी बरकरार : जय श्री राम हुकुम सिंह

FARIDABAD NEWS 30 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा नशा मुक्त हरियाणा में मुहिम चलाई जा रही है आज प्रदेश में नौजवान नशें के कारण बर Read More...

10/30/2025 6:56:23 PM
9 नवंबर महापुकार रैली में शामिल होने के लिए सभी सफाई एवं सीवर कर्मचारियों को न्योता :  शास्त्री

एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ की गई बदसलू की के खिलाफ राज्य स्तर पर नपा कर्म0 संघ करेगा आंदोलन :  शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 30 OCT 2025 : GAUTAM ;&nb Read More...


Welcome