FARIDABAD

HindustanVision Sunday,02 November , 2025
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1 में धूमधाम से मनाया गया तुलसी विवाह

तुलसी विवाह केवल पूजा नहीं बल्कि गहरा आध्यात्मिक प्रसंग है : डाॅ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 02 NOV 2025 ; GAUTAM ; सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1, में तुलसी विवाह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना की गई और पूरे रीति रिवाज के साथ इस विवाह को सम्पन्न करवाया गया। इस कार्यक्रम में तुलसी माता के परिवार की तरफ से सचिन भाटिया व् जान्हवी भाटिया ने कन्यादान किया व शालिग्राम भगवान की तरफ से रोहित ग्रोवर व् हीना ग्रोवर यजमान रहे। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पुण्य के भागीदार बने। इस मौके पर मंदिर के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कहा कि तुलसी विवाह केवल एक पूजा नहीं, बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक प्रसंग है। यह भक्त और भगवान के बीच प्रेम, भरोसे और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस कथा में वृंदा नाम की एक बहुत ही धर्मनिष्ठ और पतिव्रता स्त्री थीं, जिनकी भक्ति ने देवताओं तक को प्रभावित किया। भगवान विष्णु ने उनकी निष्ठा और प्रेम का सम्मान करते हुए तुलसी रूप में उनसे विवाह करने का वचन दिया। यही विवाह आज तुलसी विवाह के रूप में मनाया जाता है, जो भक्ति, प्रेम और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। श्री भाटिया ने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार, देवी तुलसी पूर्व जन्म में वृंदा नाम की पतिव्रता स्त्री थीं, जिनका विवाह असुरराज जालंधर से हुआ था। वृंदा की पतिव्रता शक्ति से जालंधर इतना बलवान हो गया कि देवता भी उसे परास्त नहीं कर सके। देवताओं के आग्रह पर भगवान विष्णु ने जालंधर का वध करने की योजना बनाई और उसका रूप धारण कर वृंदा के सामने प्रकट हुए। अपने पति का रूप देखकर वृंदा भ्रमित हो गईं, जिससे उनका तप भंग हो गया और जालंधर की शक्ति नष्ट हो गई और वह युद्ध में मारा गया। जब वृंदा को भगवान विष्णु के छल का सत्य ज्ञात हुआ, तो वे गहरे दुख और वेदना से व्याकुल होकर अपने प्राण त्याग दिया। उनके तप, भक्ति और पतिव्रता की शक्ति से धरती पर एक दिव्य पौधा उत्पन्न हुआ। वही पवित्र तुलसी के रूप में जाना गया। भगवान विष्णु ने वृंदा के त्याग और सच्चे प्रेम का सम्मान करते हुए उन्हें वरदान दिया कि वे तुलसी के रूप में सदैव पूजी जाएंगी और बिना तुलसी के उनकी कोई भी पूजा पूर्ण नहीं होगी। अपनी इस प्रतिज्ञा को निभाने के लिए भगवान विष्णु ने शालिग्राम स्वरूप में तुलसी से विवाह करने का संकल्प लिया। तभी से हर वर्ष कार्तिक शुक्ल एकादशी के बाद तुलसी विवाह का पवित्र पर्व मनाया जाता है।
इस मौके पर प्रधान डॉ राजेश भाटिया के संग उनकी धर्मपत्नी जनक भाटिया, मोक्षित भाटिया, उचिका, थिया, शैला कपूर तथा मंदिर के चैयरमेन बंसीलाल कुकरेजा, उप प्रधान सोमनाथ ग्रोवर दलपति अनिल चावला, अधिवक्ता तरुण भाटिया, अमर बजाज, इन्दर चावला, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, अमित नरूला, खेम बजाज, प्रेम बब्बर, रविंदर गुलाटी, अरविन्द शर्मा, भरत कपूर, मुकुल कपूर, अजय शर्मा, प्रीतम भाटिया, संजय भाटिया, रेशमा भाटिया, वीना, गीता चड्डा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1 में धूमधाम से मनाया गया तुलसी विवाह

More News

11/2/2025 9:26:47 PM
सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्केट नंबर 1 में धूमधाम से मनाया गया तुलसी विवाह

तुलसी विवाह केवल पूजा नहीं बल्कि गहरा आध्यात्मिक प्रसंग है : डाॅ राजेश भाटिया
FARIDABAD NEWS 02 NOV 2025 ; GAUTAM ; सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंब Read More...

11/2/2025 2:06:47 PM
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ संपन्न हुआ भाजपा का युवा सम्मेलन

FARIDABAD NEWS 01 NOV 2025 ; GAUTAM ; भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने युवा सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक Read More...

11/2/2025 2:02:58 PM
फूड प्रोडक्ट्स एंड प्रोसेसिंग प्रशिक्षण का समापन समारोह सम्पन्न

FARIDABAD NEWS 02 NOV 2025 : GAUTAM ;  लक्ष्या ग्रामीण विकास संस्था एवं एमएसएमई,  भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में संचालित फूड प्रोडक्ट्स एंड प्रोसेसिंग प्र Read More...

10/31/2025 4:49:02 PM
सबडिविजनों से कर्मचारियों ने इस मीटिंग में लिया भाग

FARIDABAD NEWS 31 OCT 2025 : GAUTAM : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम फरीदाबाद के हेड ऑफिस सेक्टर-23 के प्राँगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन (हेड ऑफिस Read More...

10/31/2025 4:38:23 PM
प्रतिभा मंच : 'वेलर डायरीज़' में जगी सरदार पटेल की विरासत

 FARIDABAD NEWS 31 OCT 2025 : GAUTAM ;  जे सी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग और युवा फॉर सेवा के संयुक्त तत्वावधान में 'ओपन माइक वेलर Read More...

10/31/2025 4:33:41 PM
त्याग व बलिदानों से भरा रहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का जीवन : कौशिक

कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल का जन्मदिवस
FARIDABAD NEWS 31 OCT 2025 : GAUTAM : भा Read More...

10/30/2025 7:00:34 PM
उम्र 60 के पार युवा जोश है अभी भी बरकरार : जय श्री राम हुकुम सिंह

FARIDABAD NEWS 30 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा नशा मुक्त हरियाणा में मुहिम चलाई जा रही है आज प्रदेश में नौजवान नशें के कारण बर Read More...

10/30/2025 6:56:23 PM
9 नवंबर महापुकार रैली में शामिल होने के लिए सभी सफाई एवं सीवर कर्मचारियों को न्योता :  शास्त्री

एमडीयू में महिला सफाई कर्मचारियों के साथ की गई बदसलू की के खिलाफ राज्य स्तर पर नपा कर्म0 संघ करेगा आंदोलन :  शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 30 OCT 2025 : GAUTAM ;&nb Read More...


Welcome