FARIDABAD

HindustanVision Thursday,02 October , 2025
भगवान ने मानव जन्म दिया, उसका धन्यवाद करो :  स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में दशहरा का पर्व शानदार ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जुटे भक्तों ने आयोजित हवन में आहुति डाली वहीं अधिष्ठाता जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान ने मानव का जन्म दिया है इसलिए उसका धन्यवाद करो।

उन्होंने कहा कि इस जन्म का सदुपयोग करें और ऐसा कर्म करें जो भगवान को प्रिय है। अप्रिय वस्तुओं को तो भगवान स्वयं नष्ट कर देते हैं। ऐसे में अप्रिय कार्य करने वाला भी नष्ट हो जाता है जैसे रावण हो गया।

उन्होंने कहा कि इतना बेसकीमती जीवन मिलने के बाद भी हम हाय पैसा हाय पैसा करते हैं और करने योग्य कर्म नहीं करते हैं। जबकि आदमी को बहुत ज्यादा लिप्सा में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव गलतियां खुद करता है और उसके लिए जिम्मेदार दूसरे को ठहराता है, जबकि हम हमारे कर्मों के लिए खुद जिम्मेदार हैं। 

स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि वास्तव में कर्म वही है जो भगवान के लिए किया जाए। जिसमें जप तप योग आदि साधनों के नाम लिए गए हैं लेकिन यदि आपसे यह भी नहीं हो सकते हैं तो केवल कीर्तन करिए। कलयुग में भगवान के नाम का जाप भी बहुत महत्वपूर्ण है। कहा तो यहां तक भी गया है कि कलयुग में केवल नाम का ही सहारा है। लेकिन सामने भगवान होकर भी इंसान अहम में डूबकर उसे पहचान नहीं पाता है और रावण की तरह गलतियां करते हुए जीवन को गंवा देता है। 

इस अवसर पर 9 दिन से अनुष्ठान करने वाले भक्तों ने अपने जप को संपूर्ण करते हुए हवन में पूर्ण आहुतियां डाली। वहीं अन्य सभी भक्तों ने भी हवन में आहुतियां डाली। आश्रम में पहुंचे मंत्री अरविंद शर्मा और राजेश नागर ने भी माथा नवाया। उन्होंने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम धर्म की भूमि है, यहां आने पर मन बरबस ही भगवान में लग जाता है। जयपुर से आए भजन गायकों संजय पारीक और लोकेश शर्मा ने सभी को जमकर झुमाया वहीं बड़ी संख्या में लगी छबीलों पर भक्तों ने प्रसाद प्राप्त किया।

 

भगवान ने मानव जन्म दिया, उसका धन्यवाद करो :  स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य 

More News

10/2/2025 7:55:07 PM
बराही तालाब में भव्य रावण दहन, दशहरा उत्सव में हुई बुराई पर अच्छाई की जीत

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ;  श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा बराही तालाब में भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। इस मौके पर 65 फुट ऊंचे रावण पुतले से आग निकलती Read More...

10/2/2025 7:23:25 PM
भगवान ने मानव जन्म दिया, उसका धन्यवाद करो :  स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में दशहरा का पर्व शानदार ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की स Read More...

10/2/2025 7:21:16 PM
धर्म की अखंड ज्योति जलने का प्रतीक पर्व है दशहरा  ; राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने शहर में कई स्थानों पर दशहरा दहन कार्यक्रमों में की भागीदारी
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; मंत्री राजेश नागर ने आज शहर के कई स्थानो Read More...

10/2/2025 6:50:11 PM
मानव रचना यूनिवर्सिटी में एमसीएफ द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता और धन्यवाद कार्यक्रम,

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की दिशा में नगर निगम आयुक्त Read More...

10/2/2025 6:46:57 PM
RSS के नॉर्थ ज़ोन हेड तथा प्रांत संघ संचालक पवन जिंदल का दीपक यादव ने किया भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के नॉर्थ ज़ोन हेड पवन जिंदल के आगमन पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने उनका गर् Read More...

10/2/2025 6:41:40 PM
सबल राष्ट्र निर्माण का अधिष्ठान है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ :  पवन जिंदल

BALLABGARH N EWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; नवरात्रों में नौ दिन तक शक्ति की दाता मां जगदंबा की आराधना कर शक्ति संचय करने के बाद दसवें दिन विजयादशमी को शस्त्र पूजन कर  देश Read More...

10/2/2025 6:35:24 PM
बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ रावण का वध हुआ

सिर पर सिर कट-कट गिरेंगे, लाश होगी लाश पर रक्त के नाले भयेंगे देखना आकाश पर
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 ; GAUTAM ;  श्री धार्मिक लीला कमेटी 5 नम्बर एम Read More...

10/2/2025 6:31:17 PM
राजपूतों का जन्म समाज और देश की रक्षा के लिए ही होता है : ठाकुर तिलक राज चौहान

राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा विजयदशनी के उपल Read More...


Welcome