FARIDABAD

HindustanVision Thursday,02 October , 2025
भाजपा ताकत का दुरूपयोग कर वोट चोरी से बनाती है सरकार : जितेन्द्र बघेल

वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर कांग्रेस उतरी सडक़ों पर
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ;  वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर आज कांग्रेस सडक़ों पर उतर गई। फरीदाबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम ओल्ड फरीदाबाद स्थित अग्रसेन भवन सैक्टर-19 में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी कांग्रेस जनों ने शिरकत कर एक स्वर में भाजपा को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव व प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी जितेन्द्र बघेल ने शिरकत की। वहीं विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना मौजूद रहे। समस्त कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। कांग्रेसियों ने वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान को लेकर आज कांग्रेस द्वारा चलाए गए हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। यह अभियान फरीदाबाद जिले के गांव-गांव व गली-गली चलाया जाएगा और अभियान के दौरान लोगों को कांग्रेस की नीतियों व कांग्रेस द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा भाजपा की भ्रष्ट नीतियों को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने बुक्के देकर, शॉल भेंटकर स्वागत किया।
इस मौके पर फरीदाबाद के उन वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया जिन्होंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी की सेवा में समर्पित कर दिया। जिनमें क्रमश: सरदार हरजीत सिंह सेवक, डा. एस.एल. शर्मा, प्रो. डा. एम.पी. सिंह, सेवाराम वर्मा, शगुन चंद जैन, राजेन्द्र चपराना,  डा. एच.पी. माहौर, डा. आर.के. गोयल, डिप्टी पाराशर, सुरेन्द्र शर्मा, सरला भमोत्रा, स. गुरदेव सिंह शामिल रहे।
राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र बघेल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा जात-पात व धर्म की राजनीति कर लोगों को भडक़ा कर भाईचारे को खराब करने का काम करती है और अपनी ताकत का दुरूपयोग कर वोट चोरी करके सरकार बनाती है। अब भाजपा की पोल खुल चुकी है लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा का कच्चा चि_ा खोलकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में भाजपा ने वोट चोरी का काम किया और हरियाणा में भी वोट चोरी करके सत्ता हथिया ली। जल्द ही हरियाणा चोरी की रिपोर्ट भी जनता के सामने खोल दी जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि आपसी मतभेदों को भुलाकर कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे अगर कांग्रेस मजबूत होगी तभी सरकार आएगी और सभी को सम्मान मिलेगा। वहीं उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि संगठन बनना शुरू हो गया है जिलाध्यक्षों सहित प्रदेश अध्यक्ष व सीएलपी नेता की नियुक्ति भी हो चुकी है और अब जल्द प्रदेश, जिला व ब्लॉक स्तर की कमेटियां भी जल्द बनाई जाएगी और उन्हीं लोगों को पद की जिम्मेदारी दी जाएगी जो कांगे्रस की बैठकों व कार्यक्रमों में भाग लेगें। अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करेगें। पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने भी कहा कि अब वक्त मन मुटाव का नहीं काम करने का है। सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। इसको लेकर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से भी बातचीत कर संगठन को एकजुट करने व मजबूत करने पर जोर दिया।
कांग्रेसियों ने एकजुट होकर वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने श्री बघेल व कांग्रेस हाईकमान को विश्वास दिलाया कि फरीदाबाद जिला कांग्रेस के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभायेगा और हर जन विरोधी नीतियों को उठाने का काम करेगा।
इस अवसर पर फरीदाबाद जिले के जिला सह प्रभारी रोहताश बेदी, पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा, अनिल शर्मा, राजेन्द्र चपराना, वरिष्ठ नेता जगत सिंह नागर, पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रिन्कू चंदीला, विनोद कौशिक, वेदप्रकाश यादव, सुरेश बेनीवाल, मनोज अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, महिला अध्यक्ष सुनीता फागना, सुन्दरलाल नेता जी, प्रेम यादव, शाहबुद्दीन खान, सीमा सितोरिया,अशोक रावल, डा. बाबू लाल रवि, संजय सोलंकी, सुमित भाटिया, योगेश तंवर, मेहरचंद, एनके शर्मा, डा. सौरभ शर्मा, अनुज शर्मा एडवोकेट, सुशांत गुप्ता, सरला भमोत्रा, शालिनी चोपड़ा, बेदी प्रधान, पम्मी मान, प्रताप शर्मा, विकास फागना बल्लभगढ़ वाले, ब्रह्म प्रकाश गोयल, राजेन्द्र चौहान, सोनू अहलावत, सागर कौशिक, रामप्रवेश, जुल्फीकार, महेश बैंसला सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा ताकत का दुरूपयोग कर वोट चोरी से बनाती है सरकार : जितेन्द्र बघेल

More News

10/2/2025 7:55:07 PM
बराही तालाब में भव्य रावण दहन, दशहरा उत्सव में हुई बुराई पर अच्छाई की जीत

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ;  श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा बराही तालाब में भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। इस मौके पर 65 फुट ऊंचे रावण पुतले से आग निकलती Read More...

10/2/2025 7:23:25 PM
भगवान ने मानव जन्म दिया, उसका धन्यवाद करो :  स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम श्री लक्ष्मी नारायण दिव्य धाम में दशहरा का पर्व शानदार ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की स Read More...

10/2/2025 7:21:16 PM
धर्म की अखंड ज्योति जलने का प्रतीक पर्व है दशहरा  ; राजेश नागर

मंत्री राजेश नागर ने शहर में कई स्थानों पर दशहरा दहन कार्यक्रमों में की भागीदारी
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; मंत्री राजेश नागर ने आज शहर के कई स्थानो Read More...

10/2/2025 6:50:11 PM
मानव रचना यूनिवर्सिटी में एमसीएफ द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता और धन्यवाद कार्यक्रम,

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की दिशा में नगर निगम आयुक्त Read More...

10/2/2025 6:46:57 PM
RSS के नॉर्थ ज़ोन हेड तथा प्रांत संघ संचालक पवन जिंदल का दीपक यादव ने किया भव्य स्वागत

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के नॉर्थ ज़ोन हेड पवन जिंदल के आगमन पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने उनका गर् Read More...

10/2/2025 6:41:40 PM
सबल राष्ट्र निर्माण का अधिष्ठान है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ :  पवन जिंदल

BALLABGARH N EWS 02 OCT 2025 : GAUTAM ; नवरात्रों में नौ दिन तक शक्ति की दाता मां जगदंबा की आराधना कर शक्ति संचय करने के बाद दसवें दिन विजयादशमी को शस्त्र पूजन कर  देश Read More...

10/2/2025 6:35:24 PM
बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ रावण का वध हुआ

सिर पर सिर कट-कट गिरेंगे, लाश होगी लाश पर रक्त के नाले भयेंगे देखना आकाश पर
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2025 ; GAUTAM ;  श्री धार्मिक लीला कमेटी 5 नम्बर एम Read More...

10/2/2025 6:31:17 PM
राजपूतों का जन्म समाज और देश की रक्षा के लिए ही होता है : ठाकुर तिलक राज चौहान

राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा विजयदशमी पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
FARIDABAD NEWS 02 SEPT 2025 : GAUTAM : राष्ट्रीय राजपूत परिषद द्वारा विजयदशनी के उपल Read More...


Welcome