FARIDABAD

HindustanVision Thursday,11 September , 2025
भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ मनाएंगे ‘सेवा पखवाड़ा’ : ममता राघव

भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई सम्पन्न
FARIDABAD NEWS 11 SEPT 2025 : GAUTAM : 
सेक्टर-2 बल्लभगढ़ स्थित भाजपा फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता राघव ने की, जबकि बैठक में मुख्य रुप से भाजपा फरीदाबाद महानगर जिलाध्यक्ष सोहन पाल सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव श्रीमती गीता रक्षवाल, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीमती टीना बैंटिक,  प्रांत सहसंयोजिका श्रीमती सीमा शर्मा, दुर्गा वाहिनी विश्व हिंदू परिषद, वार्ड- 45 से किरण बाला, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती संगीता नेगी, टीना पाराशर, जिला मीडिया प्रमुख रेखा राघव एवं महिला मोर्चा की सभी जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता राघव महिला कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में महिला मोर्चा की टीम अपनी पूरी भागेदारी निभाते हुए इन्हें सफल बनाने का काम करेगी। ममता राघव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा को लेकर प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता में उत्साह है और पूरे हर्षाेल्लास के साथ सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और सेवा पखवाड़ा के आगामी कार्यक्रमों पर सार्थक चर्चा हुई। बैठक में मौजूद भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम में महिला मोर्चा की टीम बढ़चढक़र भाग लेगी और सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेगी। 

भाजपा कार्यकर्ता उत्साह के साथ मनाएंगे ‘सेवा पखवाड़ा’ : ममता राघव

More News

8/26/2026 8:45:48 PM
रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

FARIDABAD NEWS 26 AUG 2026 : GAUTAM : रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में गांव अटाली में हरियाणा स्टाइल कबड्डी एवं दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता आगामी 28 अ Read More...

8/26/2026 4:45:05 PM
एसोसिएशन का यह संकल्प है कि फरीदाबाद का एक-एक कर सलाहकार हर नए कानून से पूरी तरह अपडेट रहे : आरुष गुप्ता 

FARIDABAD NEWS 26 AUG 2026 : GAUTAM : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के कर सलाहकारों और करदाताओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा। नीलम बाटा रोड स्थित होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको Read More...

8/25/2026 6:51:23 PM
मंत्री राजेश नागर ने अनाज गोदाम के औचक निरीक्षण में साफ-सफाई में खामियों पर जताई नाराजगी

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने मंगलवार को तिगांव स्थित अनाज गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण Read More...

8/25/2026 6:46:03 PM
बीन वादन की पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन : मूर्ति दलाल

- 8 से 10 कलाकारों का दल और 3 से 4 बीन वादक होना अनिवार्य
- राज्य स्तरीय बीन प्रतियोगिता में विजेता दलों को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : Read More...

8/25/2026 6:41:29 PM
Social Work Students Undertake Educational Visit to Devashray Animal Hospital

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : Under the 'Weekly Skill Boost' series, the Department of Communication and Media Technology at J.C. Bose University of Sci Read More...

8/25/2026 6:38:55 PM
पेड़ बनने तक करें देखभाल, तभी पौधारोपण कार्यक्रम की सार्थकता :  कैलाश शर्मा

मानव सेवा समिति ने"पौधा लगाओ,उसे हरा भरा पेड़ बनाओ" अभियान के तहत लगाए 11 पौधे

FARIDABAD NEWS 25 AUG 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति ने&nbs Read More...

8/25/2026 6:34:14 PM
फरीदाबाद की स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगा नया विस्तार और मजबूती : विपुल गोयल

करीब 835.73 करोड़ रुपये की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण एवं परिवहन परियोजना का टेंडर फाइनल, आधुनिक संसाधनों से मजबूत होगी शहर की वेस्ट मैनेजमेंट व्यवस्था

F Read More...

8/24/2026 8:06:43 PM
जमीनी अनुभव और कार्यकर्ताओं की पसंद को कांग्रेस में मिलती है प्राथमिकता : उमंग सिंघार

पृथला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने पहुंचे एआईसीसी पर्यवेक्षक, फरीदाबाद कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष को लेकर हुआ मंथन, विधायक रघुबीर तेवतिया भी रहे मौजूद  
PRITHLA NE Read More...


Welcome