- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,03 August , 2025
FARIDABAD NEWS 03 AUG 2025 : GAUTAM ; साई धाम में शिरडी साई बाबा स्कूल व अन्य विद्यालयों के 9 से 21 वर्ष की उम्र के बीच के 226 छात्र-छात्राओं को सर्विकल कैंसर की वैक्सीन लगाई गई। यह कैंप रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली सेंट्रल, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद वन एवं शिरडी साई बाबा टैम्पल सोसायटी ने साहस फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित किया। जिसमें मैक्स हेल्थकेयर की टीम द्वारा वैक्सीन लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद की मेयर प्रवीन बत्रा जोशी शामिल रही। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि साई धाम व रोटरी क्लब जिस प्रकार समाज हित में कार्य कर रहा है उनके अथक प्रयासों से सर्विकल केंसर जैसी बीमारी जड़ से समाप्त हो जाएगी। साथ ही उन्होंने साई धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें इनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। डॉ. वन्दना भल्ला ने वैक्सीनेशन की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि इस वैक्सीन को लेकर समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है।
साई धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मोतीलाल गुप्ता ने अपने सम्बोधन में साई धाम व रोटरी की टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सर्विकल कैंसर को हराने के लिए जो मूहिम रोटरी क्लब ने शुरू की है वह सराहनीय है। शिरडी साई बाबा स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. बीनू शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। आजाद शिवम दीक्षित ने कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली सेंट्रल, रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली साउथ, रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद वन के पदाधिकारी, साहस फाउंडेशन की संस्थापक नव्या मृग, डॉ. सुमित मृग, डॉ. पूजा मृग, राजीव सूद, विरेन्द्र मेहता, कुलदीप सिंह साहनी, अनुराग गर्ग, रविन्द्र मंगला, कवल वर्मा, पुष्पा सेठी, एजी मनोज सिंधू, विनिता गुप्ता, कविता सिंघल, वंदना भल्ला व साई धाम के ट्रस्टी, एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य व अभिभावक आदि शामिल हुए।
FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी जावेद को Read More...
FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : निदेशक जनगणना, हरियाणा, गृह मंत्रालय, डॉ. ललित जैन ने कहा कि आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी Read More...
अधर्म पर धर्म की जीत के पर्व नृसिंह जयंती पर गूंजे जयकार, भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु
FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग पर स्थित श
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 APRIL 2026 : GAUTAM : जिला प्रभारी भाजपा एस सी मोर्चा मनोज चौधरी जीवन नगर पार्ट 2 में पहुंचे जहाँ युवा साथियों ने फूल माला पहनाकर श्री चौधरी का Read More...
ड्यूटी से गैरहाजिर कर्मियों पर नियमानुसार होगी कार्रवाई
FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : नगर निगम आयुक्त-कम-मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने जिले के Read More...
FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : सत्र 2026–27 से थिएटर विषय को एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में एक नए विषय के रूप में शामिल किया गया है। नया विषय होने के कारण अधिक Read More...
सत्य सिद्ध बाबा सतकुंड मंदिर में शिव परिवार की स्थापना, श्रद्धालुओं में उत्साह
FARIDABAD NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : अरावली की गोद में बसे सूरजकुंड स्थित
Read More...
GURUGRAM NEWS 29 APRIL 2026 : GAUTAM : मेंटेनेंस एक्ट 2007 बुजुर्गों को उनके अधिकार दिलाने का एक सशक्त माध्यम है लेकिन उसका उपयोग हथियार की तरह करना बेकसूर, बेबस Read More...