
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
CHANDIGARH NEWS 17 JULY 2025 : GAUTAM ; स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में हरियाणा राज्य के दो शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। राजधानी नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जहां करनाल को स्वच्छ शहर पुरस्कार प्रदान किया तो वहीं सोनीपत को स्वच्छता का मिनिस्टीरियल स्टार अवॉर्ड मिला है। हरियाणा सरकार की ओर से राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए इस पुरस्कार को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल एवं करनाल की मेयर श्रीमती रेणु बाला गुप्ता और सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने ग्रहण किया। कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी मौजूद रहे। इस अवार्ड कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री ने विपुल गोयल ने हरियाणा सरकार की स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की बात दोहराई और कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में आने वाले वक़्त में इस दिशा में और भी अभूतपूर्व कार्य किए जाएंगे।
करनाल को स्वच्छ शहर कैटेगरी में तीसरा स्थान : स्वच्छता सर्वेक्षण के 50 हज़ार से 3 लाख की जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में करनाल को तीसरे स्थान पर रखा गया है। यह उपलब्धि प्रदेश में स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता और सतत प्रयासों का प्रमाण है। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि हरियाणा की स्वच्छता क्रांति का आरंभ है।
सोनीपत को मिला ‘मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड’ ; वहीं दूसरी ओर, सोनीपत को स्वच्छता के लिए ‘मिनिस्ट्रियल स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड सोनीपत नगर निगम की प्रतिबद्धता, प्रबंधन और नवाचार को दर्शाता है।
हरियाणा के अन्य शहरों की रैंकिंग में भी उल्लेखनीय सुधार ; राज्य के अन्य शहरों की बात करें तो गुरुग्राम ने स्वच्छता रैंकिंग में उल्लेखनीय छलांग लगाई है। जहां पिछले साल यह देशभर में 140वें स्थान पर था, वहीं इस बार यह 41वें स्थान पर पहुंच गया है। हरियाणा राज्य में उसकी रैंकिंग अब 7वें स्थान पर है। यह विकास राज्य सरकार के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता अभियानों का परिणाम है।
हरियाणा सरकार की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता ; इस अवसर पर विपुल गोयल ने कहा, “यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में हरियाणा की सशक्त भागीदारी को दर्शाता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आने वाले समय में स्वच्छता के क्षेत्र में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।” उन्होंने कहा कि यह शुरुआत है, और आने वाले वर्षों में सोनीपत सहित प्रदेश के कई शहर इस सूची में और ऊंचा स्थान प्राप्त करेंगे - “हम सिर्फ गंदगी हटाने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि हरियाणा को एक स्वच्छ, समृद्ध और स्वस्थ राज्य के रूप में स्थापित करेंगे,”
स्वच्छता से स्वास्थ्य, समृद्धि और संपन्नता : मंत्री गोयल ने कहा, “स्वच्छता से ही स्वास्थ्य, समृद्धि और संपन्नता सुनिश्चित होती है। आज महामहिम राष्ट्रपति द्वारा करनाल को दिया गया यह पुरस्कार हमारे लिए मानसिक ऊर्जा का स्रोत बनेगा। यह एक संकेत है कि हमारा प्रदेश एक स्वच्छ भविष्य की ओर तेजी से अग्रसर है।”
उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ अब ‘स्वच्छ भारत – सम्पन्न भारत’ के रूप में सामने आ रहा है, और हरियाणा इसकी अग्रिम पंक्ति में है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में करनाल ही नहीं, बल्कि हरियाणा के हर एक शहर को स्वच्छता के क्षेत्र में टॉप पर पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
CHANDIGARH NEWS 17 JULY 2025 : GAUTAM ; स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2024–25 में हरियाणा राज्य के दो शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किय Read More...
FARIDABAD NEWS 17 JULY 2025 : GAUTAM : हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के सर्कल सचिव विनोद शर्मा के नेतृत्व में सर्कल टीम के साथ बल्लभगढ़ ज़ोन के एक्सईएन संजय क Read More...
FARIDABAD NEWS 17 JULY 2025 ; GAUTAM ; फरीदाबाद: सड़क परिवहन और राज मार्ग, (भारत सरकार ) मंत्री नितिन गडकरी ने आज मातृशक्ति कमला यादव पुस्तक का विमोचन नई दिल्ली में कि Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JULY 2025 : GAUTAM ; सेक्टर 35 फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साईबर थाना सैंट्रल मे दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 20 मई को उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JULY 2025 : GAUTAM ; पुलिस चौकी सिकरोना में सोहिल वासी गांव टिकरी, फरीदाबाद ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 7 जुलाई को जब वह किसी काम से जखोपुर ज Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JULY 2025 : GAUTAM : भाजपा में भ्रष्टाचारियों को सम्मानित किया जाता है। उक्त वाक्य छात्र नेता एवं युवा कांग्रेस हरियाणा के प्रदेश महासचिव क Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JULY 2025 : GAUTAM ; भारत स्काउट्स एंड गाइड्स फरीदाबाद के तत्वावधान में मथुरा रोड स्थित डीपीएसजी पब्लिक स्कूल फरीदाबाद के प्रांगण में तृतीय सोपा Read More...
CHANDIGARH NEWS 16 JULY 2025 : GAUTAM : कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, स्वच्छता Read More...