FARIDABAD

HindustanVision Saturday,12 July , 2025
1200 साल पुराने एतिहासिक गांव अनंगपुर और 50 साल पुराने रिहायशी क्षेत्रों को नहीं छेड़ा जाएगा सरकार तय करे : विजय प्रताप

FARIDABAD NEWS 12 JULY 2025 : GAUTAM ; (रविवार) को सूरजकुंड गोल चक्कर पर अंनगपुर संघर्ष समिति के तत्वाधान में राष्ट्र स्तरीय सर्व समाज 36 बिरादरी की महापंचायत को लेकर विशाल पंडाल और विशाल मंच बनकर तैयार हो गया है। प्रात: 10 से सायं 3 बजे तक चलने वाली में महापंचायत में करीब 20 हजार लोगों के बैठने के साथ साथ सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। अंनगपुर संघर्ष समिति का कहना है कि प्रशासन द्वारा 6500 नोटिस दिए जाने से करीब एक लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं जिसमें शिवदुर्गा विहार सहित अनेक कालोनियां शामिल हैं और दिल्ली के दरवाजे से सटा 1200 साल से अधिक पुराना एतिहासिक अनंगपुर गांव को उजाडऩे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पैदल मार्च करते हुए अनंगपुर गांव को बचाने के लिए हजारों ग्रामीण ने केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की चौखट पर पहुंचे और मात्र आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिला। उसके बाद भी बुलडोजर गांव पहुंच गया और तोडफ़ ोड़ की। अंनगपुर संघर्ष समिति के एडवाइजर विजय प्रताप ने विशाल पंडाल का जायजा लेने पहुंचने पर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि एतिहासिक गांव अनंगपुर, 50 सालों से बसी शिवदुर्गा विहार विभिन्न कालोनियों को बचाने के लिए सर्व समाज की महापंचायत में सभी दलों के नेताओं ,देश भर में बसे समाज के लोगों को अनुरोध किया गया है कि 1200 वर्ष से अधिक पुराने एक ऐतिहासिक ग्राम अनंगपुर , शिवदुर्गा विहार सहित विभिन्न कालोनियों पर एक भारी विपदा आन पड़ी है। फॉरेस्ट (वन) क्षेत्र के नाम पर उजडऩे के लिए तैयार लगभग 50,000 से अधिक आबादी और 50000 से अधिक फार्म हाऊस, बैंकट हॉलों में माली, गार्ड ,स्वीपर, इलैक्ट्रिशियन,हलवाई, डिजाइनर, डैकोरेटर ,इवैंट करने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। वन विभाग ने नियमों के विपरित कार्य कर करीब एक लाख लोगों को उजाडऩे तैयारी करवा दी है। वन विभाग के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में सही तथ्य नहीं रखे और जनप्रतिनिधियों ने लापरवाही बरती ,यहां तक की विधायक ने विधानसभा में पर्वत श्रृंखलाओं में बने फार्म हाऊसों और कालोनियों को अवैध करार देते हुए इनका सफाया करने की मांग कर डाली। हजारों लोगों को रोजी रोटी देने वाले आधे आधे एकड़ के फार्म अवैध नहीं है। लोगों की मलकियत में ऐसे फार्म बने हैं जिन्हें अवैध बताया जा रहा है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि वह उन्हें समझाए की कैसे वन विभाग की जमीन है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में वन विभाग ने गलत तथ्य पेश किए । नियमानुसार 1200 साल पुराने गांव अनंगपुर ,शिवदुर्गा विहार सहित अन्य क्षेत्र वन क्षेत्र में नहीं आते , लेकिन विभाग ने इन्हें वन क्षेत्र घोषित कर दिया। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी समाज के हितैषी है तो आए और आंदोलन को लीड करे लेकिन हरियाणा सरकार से आर्डिनेंस पास करवा कर सुप्रीम कोर्ट में दर्ज करवाएं जुबानी खर्ची नहीं चलेगी। दिल्ली के दरवाजे पर बसा एतिहासिक गांव अनंगपुर पर बुलडोजर चला तो राजस्थान तक पर्वत श्रृंखलाओं में बसे हजारों गांवों तक बुलडोजर चल सकता है। महापंचायत इस बुलडोजर को रोकने के लिए हो रही है ताकि लाखों लोगों की रक्षा की जा सके।

1200 साल पुराने एतिहासिक गांव अनंगपुर और 50 साल पुराने रिहायशी क्षेत्रों को नहीं छेड़ा जाएगा सरकार तय करे : विजय प्रताप

More News

7/13/2025 6:55:39 PM
दीपेन्द्र हुड्डा ने अनंगपुर गाँव को बचाने के लिए महापंचायत में अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की

गाँव अनंगपुर समेत खोरी, बड़खल, नेहरू कालोनी व अन्य कालोनियों में तोड़फोड़ का पुरजोर विरोध करेंगे ; दीपेन्द्र हुड्डा  

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM ; Read More...

7/13/2025 5:11:57 PM
साई धाम में सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 ; GAUTAM ; साई धाम द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर Read More...

7/13/2025 3:55:42 PM
सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा चलाया जा रहा विश्वस्तरीय निष्काम सेवा अभियान

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM ;  सत्य तो सर्वविदित है कि फरीदाबाद, भूपानि ग्राम स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) महाबीर सत्संग सभा का विस्तारित रूपांतरण है और इस Read More...

7/13/2025 3:37:26 PM
अनंगपुर गांव को तोड़ना घोर निंदनीय, सरकार गांव को बचाने के लिए निकालें रास्ता : सुभाष लांबा 

कर्मचारी संगठन भी तोड़फोड़ के खिलाफ आवाज करेंगे बुलंद : नरेश कुमार शास्त्री 

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से फरीदाबाद में बड़े पैमाने Read More...

7/13/2025 3:34:21 PM
राष्ट्रीय बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई द्वारा आयोजन

BALLABGARH NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM ;   हरियाणा टूरिज्म के सूरजकुंड, फरीदाबाद में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई की राष्ट्रीय बैठक एवं Read More...

7/13/2025 3:21:48 PM
हमारे प्रयास' संगठन द्वारा 'खेलो दयालपुर' इवेंट का आयोजन 

BALLABGARH NEWS 13 JULY 2025 ; GAUTAM ;  गांव दयालपुर में हमारे प्रयास की टीम हूमेन वेलफेयर काउंसिल के तत्वाधान से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रूप से मास Read More...

7/13/2025 3:16:26 PM
सागर संस्था ने ददसिया और टिकावली गाँवों में पौधारोपण किया

FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM :  शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने वाली हरियाणा की सबसे बड़ी संस्था सागर के द्वारा गांव ददसिया एवं टिकावली  में अम् Read More...

7/12/2025 8:15:17 PM
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के 21 पदाधिकारियों का किया गठन

FARIDABAD NEWS 12 JULY 2025 ; GAUTAM ; ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश में 21 सदस्यीय पदाधिकारियों का गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने जिला फरीदाबा Read More...


Welcome