
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 12 JULY 2025 : GAUTAM ; सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में जाट समाज फरीदाबाद की हुई कार्यकारिणी की बैठक में समाजोत्थान हेतू कई अहम फैसले लिए गए तथा पुराने कार्यों की समीक्षा भी की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के प्रधान एवं पूर्व आईएएस जेपीएस सांगवान ने की। इस अवसर पर संस्था के महासचिव एवं पूर्व सीडब्ल्यूसी के चेयरमेन एच.एस. मलिक का 72वां जन्मदिन भी मनाया गया। सभी कार्यकारिणी के सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा कहा कि आप इसी तरह समाज के कार्यों में कार्य करते रहे। एचएस मलिक ने बताया कि बैठक में फैसला लिया गया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष 10वीं कक्षा बोर्ड में अपने स्कूलों में प्रथम आने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने पर दिए जाने वाली नकद राशि अब 2100 रुपए से बढ़ाकर 3100 रुपए कर दी जाएगी। बच्चों को 3100 रुपए के साथ-साथ संस्था का प्रशस्ति पत्र एवं स्मृत चिंह से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा प्रतिवर्ष बुजुर्गों का सम्मान अलग-अलग स्थानों पर किया जाता रहा है। अब वह सम्मान समारोह भव्य रुप से किसान भवन में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश के महापुरूषों, शहीदों की जयंतियों पर भी कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इस पर सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के द्वारा प्रस्ताव का अनुमोदन किया। इस अवसर पर रंजीत दहिया, हवा सिंह ढिल्लो, विंग कमांडर एचसी मान, टी.एस. दलाल, सूरजमल, फूल सिंह, जेड एस दहिया, जितेंद्र चौधरी, चौ. कमल सिंह, आर.एस. राणा, ए.के. मलिक, सुनीता मलिक, शिवराम तेवतिया, अजय नरवत, रामरतन नरवत, अजीत मलिक,गजेंद्र सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
गाँव अनंगपुर समेत खोरी, बड़खल, नेहरू कालोनी व अन्य कालोनियों में तोड़फोड़ का पुरजोर विरोध करेंगे ; दीपेन्द्र हुड्डा
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM ; Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 ; GAUTAM ; साई धाम द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM ; सत्य तो सर्वविदित है कि फरीदाबाद, भूपानि ग्राम स्थित, सतयुग दर्शन ट्रस्ट (रजि0) महाबीर सत्संग सभा का विस्तारित रूपांतरण है और इस Read More...
कर्मचारी संगठन भी तोड़फोड़ के खिलाफ आवाज करेंगे बुलंद : नरेश कुमार शास्त्री
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM : पिछले कुछ समय से फरीदाबाद में बड़े पैमाने Read More...
BALLABGARH NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा टूरिज्म के सूरजकुंड, फरीदाबाद में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद इकाई की राष्ट्रीय बैठक एवं Read More...
BALLABGARH NEWS 13 JULY 2025 ; GAUTAM ; गांव दयालपुर में हमारे प्रयास की टीम हूमेन वेलफेयर काउंसिल के तत्वाधान से वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रूप से मास Read More...
FARIDABAD NEWS 13 JULY 2025 : GAUTAM : शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने वाली हरियाणा की सबसे बड़ी संस्था सागर के द्वारा गांव ददसिया एवं टिकावली में अम् Read More...
FARIDABAD NEWS 12 JULY 2025 ; GAUTAM ; ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा प्रदेश में 21 सदस्यीय पदाधिकारियों का गठन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा ने जिला फरीदाबा Read More...