HARYANA

HindustanVision Wednesday,09 July , 2025
आधा हरियाणा में तो डीएसओ तक नहीं, सरकार कराने चली है खेल महाकुंभ : अशोक बुवानीवाला

CHANDIGARH NEWS 09 JULY 2025 : GAUTAM ; कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेल विभाग का मजाक बना दिया है। आधा हरियाणा में जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) तक नही हैं और सरकार खेल महाकुंभ कराने चली है। यह खेल और खिलाडिय़ों के साथ अन्याय की तरह है।
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि खिलाडिय़ों को सुविधाएं देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार की पोल इसी बात से खुल जाती है कि आधा हरियाणा खेल अधिकारियों के लिए तरस रहा है। उन्होंने कहा कि भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, गुडग़ांव, करनाल में जिला खेल अधिकारियों के पद खाली पड़े हैं। जब भी यहां से अधिकारी तबादला होकर या सेवानिवृत होकर गए हैं, तब से किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी है। प्रमोशन का इंतजार काफी अधिकारी कर रहे हैं, लेकिन उनकी प्रमोशन नहीं की जा रही। नौ जिलों के अलावा अगले दो महीनों में दो और जिला खेल अधिकारी सेवानिवृत हो जाएंगे। ऐसे में खेल विभाग के हाल और बदतर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि डीएसओ की प्रमोशन जरूरी है। क्योंकि खिलाडिय़ों को निपुण बनाने में पूरा प्रबंधन भी डीएसओ के कंधों पर रहता है। जब डीएसओ ही नहीं होंगे तो फिर खिलाडिय़ों को किस तरह से निपुण बनाकर आगे बढ़ाने का काम होगा। उन्होंने कहा कि तीन-चार जिलों में तो पिछले तीन-चार साल से ही डीएसओ नहीं हैं। रोहतक में तीन साल से अधिक हो गए। भिवानी में भी काफी समय बिना डीएसओ के ही काम चलाया जा रहा है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि पहले तो एक-दूसरे को चार्ज देकर काम चलाया जाता था, अब वह भी नहीं हो रहा। बिना जिला खेल अधिकारी के लिए कई जिले चल रहे हैं।  
अशोक बुवानीवाला ने सरकार से सवाल किया है कि खेलों को बढ़ावा देने के नाम पर क्यों दिखावा किया जा रहा है जब सुविधाएं ही नहीं दे सकते। खिलाडिय़ों की अपनी मेहनत से मेडल आते हैं सरकार उन्हें अपनी उपलब्धि मानकर वाहवाही लूटने का काम करती है। बुवानीवाला ने कहा कि खेल महाकुंभ का आयोजन सिर्फ एक दिखावा है। भाजपा सरकार दिखावों की सरकार है। भाजपा सरकार काम कम और शोर ज्यादा मचाती है। उन्होंने कहा कि खेलों में खिलाडिय़ों को निपुण बनाने के लिए सरकार सुविधाएं पूरी दे। अधिकारियों के खाली पदों पर तुरंत प्रभाव से नियुक्तियां की जाएं। खेलों का सामान खेल विभाग में पूरा उपलब्ध कराया जाए। सरकार की उदासीनता से खिलाडिय़ों का नुकसान हो रहा है। अशोक बुवानीवाला ने कहा कि सरकार जब खिलाडिय़ों को सुविधाएं पूरी नहीं दे सकती तो खिलाडिय़ों द्वारा जीते जाने वाले मेडल पर भी इतराने का कोई अधिकार नहीं है। खिलाड़ी अपनी मेहनत से आगे बढ़ रहे हैं।

आधा हरियाणा में तो डीएसओ तक नहीं, सरकार कराने चली है खेल महाकुंभ : अशोक बुवानीवाला

More News

7/9/2025 7:25:04 PM
सी.एम.आर. डिलीवरी में डिफाल्ट के लिए वन टाईम सैटलमेंट योजना पर किया जा रहा काम : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS 09 JULY 2025 ; GAUTAM ; हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गतवर्षों में जिन राईस मिलर्स द्वारा सी.एम.आ Read More...

7/9/2025 6:12:18 PM
हरिद्वार में आयोजित होगा अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा का ‘सावन पर्व’

CHANDIGARH NEWS 09 JULY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा की अग्रणी संस्था अग्रवाल वैश्य समाज द्वारा आगामी 11 एवं 12 जुलाई 2025 को पवित्र नगरी हरिद्वार में ‘सावन पर्व&rsquo Read More...

7/9/2025 6:00:54 PM
13 जुलाई को गांव अनंगपुर में होगी महापंचायत, लाखों लोग करेंगे शिरकत : विजय प्रताप 

FARIDABAD NEWS 09 JULY 2025 : GAUTAM ; अनंगपुर गांव सहित अरावली वन क्षेत्र में हुई तोड़फोड़ को लेकर बनाई गई अनंगपुर संघर्ष समिति ने बुधवार को नीलम बाटा रोड स्थित होटल र Read More...

7/9/2025 4:40:45 PM
आधा हरियाणा में तो डीएसओ तक नहीं, सरकार कराने चली है खेल महाकुंभ : अशोक बुवानीवाला

CHANDIGARH NEWS 09 JULY 2025 : GAUTAM ; कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक बुवानीवाला ने कहा कि हरियाणा सरकार ने खेल विभाग का मजाक बना दिया है। आधा हरियाणा में जिला खेल अधिकारी (ड Read More...

7/9/2025 4:02:42 PM
नाम जप नाम की बीमा पालिसी गुरुदेव की गारंटी है  ; स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

FARIDABAD NEWS 09 JULY 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम, श्री सिद्धदाता आश्रम में अध्यात्म के सबसे बड़े पर्व श्री गुरु पूर्णिमा का दो दिवसीय आ Read More...

7/9/2025 3:58:25 PM
मनोहर लाल खट्टर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर पंजाबी मुख्यमंत्री हटाने की भरपाई करे : हरीश आज़ाद

FARIDABAD NEWS 09 JULY 2025 : GAUTAM ;  हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि माननीय मनोहर लाल खट्टर को भाजपा राष्ट्रीय अध्य Read More...

7/9/2025 3:55:35 PM
सोहनपाल सिंह ने की छह उपाध्यक्ष व दो महामंत्री सहित 22 पदाधिकारियों की सूची जारी

FARIDABAD NEWS 09 JULY 2025 : GAUTAM ;  :  भाजपा फरीदाबाद महानगर के जिलाध्यक्ष सोहनपाल सिंह ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, संगठन Read More...

7/8/2025 7:19:43 PM
राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में हजारों मजदूर कर्मचारी भाग लेंगे, सर्व कर्मचारी संघ का दावा

FARIDABAD NEWS 08 JULY 2025 : GAUTAM ; राष्ट्रीय ट्रेड यूनियनो व केंद्रीय संगठनो एवं फेडरेशनो के आवाहन पर 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल मैं सरकारी सरकारी निगम Read More...


Welcome