HARYANA

HindustanVision Friday,27 June , 2025
पूजा की मौत अब सिर्फ एक सुसाइड नहीं, बन गई है एक सवाल

GURUGRAM NEWS 27 JUNE 2025 : GAUTAM : हरियाणा के गुरुग्राम में घर के अंदर फंदा लगाकर जान देने वाली पूजा की मौत अब सिर्फ एक सुसाइड नहीं, एक सवाल बन गई है। अब तक मामला आत्महत्या का माना जा रहा था, लेकिन पूजा की बहन पूनम के खुलासे के बाद अब इसमें एक एंगल सामने आया है।

पूनम का कहना है कि पूजा पिछले 7-8 सालों से रौनक मलिक नाम के युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी, पूजा को लगने लगा था कि रौनक अब शादी के लिए सीरियस नहीं है। यही सोच उसे अंदर से तोड़ रही थी।

सुसाइड से पहले पूजा ने पूनम को मैसेज कर बताया था कि रौनक बिना बताए शिमला चला गया और वहां से बताया कि वह कसौली पहुंचा है। पूजा ने साफ कहा था-"मुझे नहीं लगता अब वह मुझसे शादी करेगा।"

पूजा को परेशान देख पूनम ने उसे समझाने का भी पूरा प्रयास किया लेकिन पूजा परेशान ही थी, बाद में उसने टॉपिक ही चेंज कर दिया। और फिर उसके बाद पूजा से कोई संपर्क नहीं हुआ। हेप्पी मैरिड लाइफ का स्टेटस लगाया थाः पूनम ने बताया कि शनिवार को पूजा ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर रौनक मलिक की फोटो लगाई थी। फोटो के साथ उसने लिखा था- "Happy Married Life"। यह देखकर पूनम चौंक गई। उसे समझ आ गया कि पूजा अंदर से बहुत परेशान है। उसने तुरंत कॉल और मैसेज किया, लेकिन पूजा ने कोई जवाब नहीं दिया। तभी से उसे शक हो गया था कि कुछ ठीक नहीं है।

पूजा ने मौत से पहले लिखी थी शायरी: पूनम ने बताया कि वह पुलिस के साथ पूजा के कमरे तक गई थी। वहां कोई सुसाइड नोट तो नहीं मिला, लेकिन एक पन्ने पर दिल टूटने जैसी शायरी लिखी हुई थी। पूनम उस शायरी का फोटो लेना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने वह कागज जब्त कर लिया।

किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहतेः पूनम ने बताया कि पूजा ने बाथरूम के बाहर की ओर चुन्नी से फंदा लगाया था। उसकी हाइट अच्छी थी और ठीक पास में एक सूटकेस रखा हुआ था। ऐसे में शक है कि क्या वह खुद फंदे पर लटक सकती थी या कुछ और हुआ है। पूनम ने आगे कहा कि बिना जांच के वे किसी पर आरोप नहीं लगाना चाहते। उनका सिर्फ यही कहना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे, और अगर पूजा की मौत के पीछे कोई वजह या जिम्मेदार इंसान है तो उसे जरूर पकड़ा जाए। 

पूजा की मौत अब सिर्फ एक सुसाइड नहीं, बन गई है एक सवाल

More News

7/3/2025 8:15:23 PM
युवतियों के सपनों को पंख लगा रहा रोटरी क्लब फरीदाबाद वन

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ;  रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद वन द्वारा आज एसजीएम नगर स्थित वृंदा पाब्लिक स्कूल में सिलाई सेंटर की शुभारंभ किया गया। स्कूल में शुरु&nbs Read More...

7/3/2025 7:16:02 PM
JE राजकुमार पर हमले के विरोध में छायंसा में बिजली कर्मचारियों का धरना प्रारंभ

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM : 3 जुलाई 2025 को बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा छायंसा सब-डिवीजन कार्यालय पर धरने की शुरुआत की गई। यह धरना, 23 जून 2025 को गाँव फतेह Read More...

7/3/2025 7:03:46 PM
डॉक्टर्स डे पर आईएमए फरीदाबाद और फोर्टिस अस्पताल ने मिलकर एक भव्य आयोजन किया

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ;  डिलाइट ग्रैंड में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य मे एक भव्य आयोजन किया गया, जोकि आईएमए फरीदाबाद और फोर्टिस अस्पताल ने मिलकर  किया। Read More...

7/3/2025 6:58:06 PM
12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन :

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 ;' GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिनांक 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन Read More...

7/3/2025 6:52:44 PM
भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ; भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कड़ा कदम उठाते हुए गुहला के तहसील Read More...

7/3/2025 6:48:45 PM
ऑटो चोरी के अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार,  2 ऑटो बरामद

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद पुलिस की वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्रांइम ब्रांच AVTS की टीम ने अलग-अलग मामलो Read More...

7/3/2025 6:46:20 PM
मुम्बई पुलिस का अधिकारी बनकर ठगे 1,13,999/-रू

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ Read More...

7/3/2025 6:43:59 PM
डॉ. ओ.पी.भल्ला फाउंडेशन ने 34,000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को टी-शर्ट्स और बेंच में रीसायकल किया

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 ; GAUTAM ; अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग्स फ्री डे के अवसर पर मानव रचना एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस (MREI) की सामाजिक इकाई डॉ. ओ. पी. भल्ला फाउंडेशन ने Read More...


Welcome