
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2025 ; GAUTAM ; ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑब्र्जवर एवं लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने कहा है कि हरियाणा में बहुत जल्द ही कांग्रेस का मजबूत और संगठित संगठन खडा दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में संगठन जल्द से जल्द बनाने के लिए गंभीर है और मुझे जिम्मेदारी दी गई है कि फरीदाबाद जिला में मजबूत संगठन के लिए प्रत्येक कांग्रेस कायकर्ता से रायशुमारी कर सारा ब्यौरा तैयार कर कांग्रेस हाईकमान के समक्ष रखा जाए। इसके लिए वह अबतक जिले की सभी 6 विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं से रूबरू हो चुके हैं। उन्होंन स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के दिशा निर्देशानुसार पार्टी के प्रति निष्ठावान, कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में समायोजित किया जाएगा। वह सोमवार को गदपुरी में पृथला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की रायशुमारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ जिला के सह-प्रभारी एवं संगठन सृजन को लेकर प्रदेश के ऑब्जर्वर रोहताश बेदी भी मुख्यरूप से मौजूद थे। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन सृजन के लिए सुझाव मांगे और एक-एक कर कार्यकताओं से रूबरू भी हुए। इस मौके पर पृथला क्षेत्र के कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने उनका क्षेत्र की जनता की ओर से जोरदार स्वागत और सत्कार किया।
एआईसीसी ऑब्र्जवर सांसद मणिकम टैगोर ने कहा पिछले कई वर्षो से संगठन के अभाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल जरूर कम हुआ है, लेकिन अब कांग्रेस मजबूत संगठन खड़ा करेगी, जिसमें जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी इत्यादि सभी पदों पर नियुक्तियां होगी मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब जिलाध्यक्ष थोंपा नहीं जाएगा बल्कि सिलसिलेवार कार्यकर्ताओं से सलाह मशविरा कर कार्यकर्ताओं की पसंद को ही महत्व दिया जाएगा, इसके लिए कार्यकर्ता सीधे उनसे मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में 3 से 6 नामों का पैनल बनाकर कांग्रेस हाईकमान के पास भेजा जाएगा।
वहीं पृथला के मौजूदा कांग्रेसी विधायक रघुबीर तेवतिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास कर्मठ कार्यकर्ताओं की बड़ी ताकत है और इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर हरियाणा में कांग्रेस के पांच सांसद तथा 37 चुने गए विधायक पुरजोर तरीके से संसद व विधानसभा में जनता की समस्याओं की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी देखने को मिलेंगे जो भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक करते दिखेंगे। इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ. मुकेश भाटी, ब्लॉक समिति के पूर्व वाईस चेयरमैन लक्ष्मण तंवर, बिजेन्द्र आर्य, राकेश तंवर, ठाकुर राजाराम, पंडित ब्रह्मानंद कौशिक, सुभाष नेताजी नरियाला, अमर सरपंच साहपुर कलां, दयालाल पीटीआई, अजयं तंवर, गजराज दुघौला पूर्व पार्षद, रामशरण पूर्व पार्षद, प्रेम चेयरमैन, प्रहलाद चेयरमैन, कंंज बिहारी नम्बरदार, सतीश आढ़ती, सत्यपाल भाटी, अजीत भाटी, प्रहलाद सरपंच अटाली, हरपाल नेताजी, मछगर, राजीव हुड्डा, हरी सिंह बींसला, पूरण सिनसिनवार, किशन चहल, डब्बू चहल, रतन नम्बरदार,, सेठी मुजेडी व जगन लांबा सििहत पृथला क्षेत्र के सैकडों की संख्या में मौजिज लोग मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2025 : GAUTAM : विक्रम सिंह उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के निर्देशानुसार एवं बिजेन्द्र सौरोत ,सचिव जिला रैड क्रॉस के मार्गदर् Read More...
मोदी सरकार द्वारा धारा 370 हटाना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि: पंकज पूजन रामपाल
जिला कार्यालय अटल कमल पर मनाया गया डॉ.श्यामा प्रसाद बलिद Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2025 : GAUTAM : फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है, इसी कड़ी में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते ह Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2025 ; GAUTAM ; हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति फरीदाबाद (रजि0) 25वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन व सामूहिक विवाह बड़ी Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2025 ; GAUTAM ; ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के ऑब्र्जवर एवं लोकसभा सांसद मणिकम टैगोर ने कहा है कि हरियाणा में बहुत जल्द ही कांग्रेस का मजबूत और संगठ Read More...
FARIDABAD NEWS 23 JUNE ; GAUTAM ; सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि फरीदाबाद के सरकारी अस्पताल में मरीजों को पूरा इलाज, जांच और दवाई की सुविधा मिलनी चाह Read More...
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2025 : GAUTAM : इंडोर स्टेडियम, हरियाणा स्टेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सेक्टर 12, फरीदाबाद मे जिला किकबॉक्सिंग संघ' एवं 'हरियाणा किक Read More...
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में बैठक कर जिला प्रभारी ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2025 : GAUTAM : हरियाणा प्रदेश संगठन सृजन अभि Read More...