HARYANA

HindustanVision Thursday,19 June , 2025
31 आनलाइन सर्विस को लोगों की सुविधा के लिए और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा : मंत्री विपुल गोयल

CHANDIGARH NEWS 19 JUNE 2025 : GAUTAM : डिजिटल गवर्नेंस भाजपा सरकार का एक अहम मुद्दा है। इसी कड़ी को सशक्त करते हुए हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय, राजस्व व आपदा प्रबंधन तथा नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल न कहा कि लोगों की सुविधा के लिए शहरी स्थानीय निकाय द्वारा जिन 31 सर्विस को आनलाइन किया गया है उन सर्विसेज को और भी प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग को यह सुनिश्चित करना है कि ऑनलाइन सेवाएं हर व्यक्ति के पहुंच में है और इसके प्रबंधन में कोई त्रुटि न आए।


एक महीने बाद करेंगे पुनः समीक्षा ; मंत्री विपुल गोयल बुधवार को सिविल सचिवालय में शहरी स्थानीय निकाय विभाग की आईटी एक्टिविटी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सर्विस की लगातार मानीटरिंग होती रहनी चाहिए। उन्होंने विशेष जोर देकर कहा कि विभाग द्वारा आमजनों द्वारा दर्ज कि गई समस्याओं की त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित की जाए ताकि सभी को सुगमता से सुविधाएं उपलब्ध हो सके।  समयबद्ध रूप से सभी निर्देशों पर कार्य करने का आह्वान करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बैठक में रखे गए बिंदुओं एवं पूरी प्रक्रिया की एक महीने बाद वे स्वयं पुनः समीक्षा करेंगे।


प्रॉपर्टी आईडी और प्रॉपर्टी टैक्स पर विशेष ध्यान :इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रॉपर्टी आईडी बनवाने में लोगों को दिक्कत न आए और इसके पोर्टल को और भी अधिक प्रभावी बनाया जाए। मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को साफ़ निर्देश देते हुए कहा कि प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े विषयों की वे स्वयं मानीटरिंग करें और साप्ताहिक समीक्षा बैठक भी अवश्य लें। इसके साथ उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स भरने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाए और टैक्स न भरने वाले लोगों को भी टैक्स भरने के लिए जागरूक किया जाए।

डिजिटल गवर्नेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभावी मॉडल ; डिजिटल गवर्नेंस को मजबूती देते हुए विपुल गोयल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय के सोशल मीडिया प्लेटफार्म को और सक्रिय व मजबूत बनाया जाए और लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग से जनसाधारण के नजदीक पहुंचकर उनसे निजी स्तर पर संवाद स्थापित करना आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिखाया गया प्रभावी मॉडल है एवं हमें इसका अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं सुगमता से मुहैया हो सके है जिसके लिए शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी समयबद्ध तरीकें से कार्य करना होगा। मंत्री विपुल गोयल ने लगातार कार्यों की भी मानीटरिंग करने पर जोर दिया और लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

हरियाणा सरकार की नॉन स्टॉप नीति ; ज्ञात हो कि हरियाणा भाजपा सरकार नॉन स्टॉप काम, टॉप परिणाम की नीति से चलते हुए नित्य नूतन कार्य करने के ओर अग्रसर है और इसी नीति के तहत कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग की बैठक में हरियाणा की जनता की सुविधार्थ कई कदम उठाने और उसकी लगातार समीक्षा करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

31 आनलाइन सर्विस को लोगों की सुविधा के लिए और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा : मंत्री विपुल गोयल

More News

7/3/2025 8:15:23 PM
युवतियों के सपनों को पंख लगा रहा रोटरी क्लब फरीदाबाद वन

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ;  रोटरी क्लब आफ फरीदाबाद वन द्वारा आज एसजीएम नगर स्थित वृंदा पाब्लिक स्कूल में सिलाई सेंटर की शुभारंभ किया गया। स्कूल में शुरु&nbs Read More...

7/3/2025 7:16:02 PM
JE राजकुमार पर हमले के विरोध में छायंसा में बिजली कर्मचारियों का धरना प्रारंभ

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM : 3 जुलाई 2025 को बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा छायंसा सब-डिवीजन कार्यालय पर धरने की शुरुआत की गई। यह धरना, 23 जून 2025 को गाँव फतेह Read More...

7/3/2025 7:03:46 PM
डॉक्टर्स डे पर आईएमए फरीदाबाद और फोर्टिस अस्पताल ने मिलकर एक भव्य आयोजन किया

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ;  डिलाइट ग्रैंड में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य मे एक भव्य आयोजन किया गया, जोकि आईएमए फरीदाबाद और फोर्टिस अस्पताल ने मिलकर  किया। Read More...

7/3/2025 6:58:06 PM
12 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन :

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 ;' GAUTAM ; जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फरीदाबाद द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत दिनांक 12 जुलाई 2025 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन Read More...

7/3/2025 6:52:44 PM
भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM ; भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कड़ा कदम उठाते हुए गुहला के तहसील Read More...

7/3/2025 6:48:45 PM
ऑटो चोरी के अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार,  2 ऑटो बरामद

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM :  फरीदाबाद पुलिस की वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई जारी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्रांइम ब्रांच AVTS की टीम ने अलग-अलग मामलो Read More...

7/3/2025 6:46:20 PM
मुम्बई पुलिस का अधिकारी बनकर ठगे 1,13,999/-रू

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 : GAUTAM : पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम उषा के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ Read More...

7/3/2025 6:43:59 PM
डॉ. ओ.पी.भल्ला फाउंडेशन ने 34,000 किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को टी-शर्ट्स और बेंच में रीसायकल किया

FARIDABAD NEWS 03 JULY 2025 ; GAUTAM ; अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग्स फ्री डे के अवसर पर मानव रचना एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस (MREI) की सामाजिक इकाई डॉ. ओ. पी. भल्ला फाउंडेशन ने Read More...


Welcome