
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
JIND NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM : सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में चल रहे समर कैंप का पाँचवां दिन सुलेख और पब्लिक स्पीकिंग जैसी सृजनात्मक और व्यक्तित्व-विकास गतिविधियों के नाम रहा। बच्चों ने आज लेखनी की सुंदरता और बोलने की प्रभावशीलता को न केवल समझा, बल्कि उसे आत्मसात भी किया। प्रातः योग और ध्यान से दिन की शुरुआत हुई, जिसके बाद विभिन्न समूहों में विभाजित छात्रों ने सुलेख, पब्लिक स्पीकिंग, संगीत, नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट और मजेदार गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्य सत्येन्द्र त्रिपाठी ने कहा हम बच्चों को केवल अकादमिक नहीं बल्कि जीवन-कौशल की शिक्षा भी देना चाहते हैं। यह समर कैंप उन्हें व्यावहारिक जीवन के लिए तैयार करने का एक सार्थक प्रयास है, जहाँ वे विचारों को बेहतर ढंग से व्यक्त करना और सहेजना सीख रहे हैं। सुलेख विशेषज्ञ मुकेश मलिक द्वारा विद्यार्थियों को सुलेख के महत्व, सही स्ट्रोक्स, संतुलित शब्द विन्यास तथा सुन्दर लेखन के व्यावहारिक अभ्यास कराए गए। बच्चों ने प्रेरणादायक पंक्तियाँ और शुद्ध लेखन के माध्यम से अपने हुनर को निखारा मुकेश मलिक ने कहा सुलेख न केवल सुंदर लेखन की कला है बल्कि यह अनुशासन, एकाग्रता और धैर्य का अभ्यास भी है। जब बच्चा सुंदर और स्पष्ट लिखता है, तो उसका आत्मविश्वास स्वतः बढ़ता है।
वहीं पब्लिक स्पीकिंग विशेषज्ञ भव्य भूटानी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ मंच पर बोलने, स्पष्ट उच्चारण, आँखों का संपर्क, शरीर की भाषा और भावनाओं की अभिव्यक्ति पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बच्चों ने लघु भाषण, परिचय प्रस्तुति भाग लेकर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
भव्य भूटानी ने कहा हर बच्चे के भीतर एक विचारशील वक्ता छिपा होता है, जरूरत होती है केवल सही मंच और मार्गदर्शन की। जब बच्चा अपनी बात खुलकर कह पाता है, तो उसका व्यक्तित्व स्वयं निखरने लगता है। विद्यालय का वातावरण पूरे दिन प्रेरणा, आत्मविश्वास और सौंदर्य से सराबोर रहा। समर कैंप का पाँचवां दिन बच्चों के अंदर छिपी लेखनी और वक्तृत्व कला को उजागर करने का अद्भुत माध्यम बना।
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि & Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 ; GAUTAM ; सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में 2 जून से 7 जून तक आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन समारोह 7 जून को आयोजित किया गया। Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : बेटी बचाओ अभियान की मीटिगं सैक्टर 10 कार्यालय में चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में सम्मपन हुई। बैठक को संबोधित करते Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : बिना किसी नोटिस के बुद्ध कॉलोनी (फरीदाबाद) में 300 से अधिक घरों को तोड़ना तानाशाही रवैया – BSP) हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष् Read More...
FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : आदर्श गाँव अटाली के लाल दास मंदिर में बाबा लालदास नशा मुक्ति कमेटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभ Read More...
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM : Haryana Education Minister Shri Mahipal Dhanda emphasized that Higher Educational Institutions in the State must integrate inter Read More...
PALWAL NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की दो छात्राएं हिमालय की बर्फीली चोटियों पर सेवा और साहस का परचम लहराएंगी। दोनों छात्राओं का चयन Read More...
FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM : के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन, फरीदाबाद में एन.एस.एस. सेल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक् Read More...