www.internationalyogadayhry.in पर लॉग इन कर अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करनी होगी।

प्रतिदिन योग करने से मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से लाभ मिलता है।

" />

FARIDABAD

HindustanVision Friday,06 June , 2025
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर, 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने लिया भाग,

FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2025 GAUTAM :  जैसा कि सभी को पता है कि 21 जून, विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारत में जिला व खंड स्तर पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व पुलिस लाइन फरीदाबाद में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर पुलिस कर्मचारियों को योग बारे प्रशिक्षित किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर राज्य स्तरीय तैयारी करने के लिए निर्देशित किया गया है, जिस संबंध में 6 जून को पुलिस विभाग के कर्मचारियों का जिला स्तर पर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कराया जाना निर्धारित है। जिसकी पालना में 6 जून को सुबह 6:30 से 7: 15 बजे तक पुलिस लाइन सेक्टर 30 में संयुक्त पुलिस आयुक्त, राजेश दुग्गल के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस के कर्मचारियों का योग कार्यक्रम शिविर का आयोजन कराया गया। इस शिविर में फरीदाबाद पुलिस के 1000 से अधिक कर्मचारियों ने योगासन किये। कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग फरीदाबाद की टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों को योग के गुर सिखाये गये।

शिविर के दौरान आयुष विभाग की टीम ने शरीर की चालन क्रिया, योगासन ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन। बैठ कर अभ्यास करने वाले भद्रासन, वज्रासन अर्ध उष्ट्रासन, शशांक आसन , मंडूकासन, वक्रासन। पेट के बल लेट कर अभ्यास करने वाले आसन मकरासन, भुजंगासन। पीठ के बल लेटकर अभ्यास करने वाले आसन सेतुबंध आसन उत्तानपादासन, अर्धलासन पवनमुक्तासन व कपालभाति क्रिया व अनुलोम विलोम, शीतली प्राणायाम ध्यान का अभ्यास करवाया गया।

कार्यक्रम के दौरान अभिषेक जोरवाल पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, मकसूद अहमद पुलिस उपायुक्त NIT, उषा पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, राजकुमार वालिया पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़, सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय व तिगांव तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

फरीदाबाद पुलिस की अपील है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। आयुष विभाग द्वारा जारी की गई  मिस्ड कॉल पंजीकरण सुविधा का प्रयोग करें। प्रतिभागियों को केवल 9501131800 पर एक मिस्ड कॉल देना है। इसके बाद, वे पोर्टल पर प्रतिभागी के रूप "Individual" में पंजीकृत हो जाएंगे।

मिस्ड कॉल देने के बाद, प्रतिभागियों को www.internationalyogadayhry.in पर लॉग इन कर अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करनी होगी।

प्रतिदिन योग करने से मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से लाभ मिलता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर, 1000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने लिया भाग,

More News

6/7/2025 4:20:36 PM
जनकल्याण और संगठन की मजबूती है भाजपा की असली पहचान : पंकज पूजन रामपाल

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी, फरीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि  & Read More...

6/7/2025 4:15:07 PM
समर कैंप बच्चों की प्रतिभा को निखारने का मंच :  शरत अत्री

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 ; GAUTAM ; सुप्रीम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद में 2 जून से 7 जून तक आयोजित सात दिवसीय समर कैंप का रंगारंग समापन समारोह 7 जून को आयोजित किया गया। Read More...

6/7/2025 4:11:34 PM
मेहंदी की डीजे नाईट के लिये बेटी बचाओ अभियान की महिला विंग की तैयारियाँ पूरी : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM :  बेटी बचाओ अभियान की मीटिगं सैक्टर 10 कार्यालय में चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता  में सम्मपन हुई। बैठक को संबोधित करते Read More...

6/7/2025 4:07:15 PM
जो हमारे घर तोड़ते हैं, हम उनके सिंहासन हिला देंगे : कृष्ण जामालपुर

FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : बिना किसी नोटिस के बुद्ध कॉलोनी (फरीदाबाद) में 300 से अधिक घरों को तोड़ना तानाशाही रवैया – BSP) हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष कृष् Read More...

6/7/2025 4:01:18 PM
बाबा लालदास नशा मुक्ति कमेटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 07 JUNE 2025 : GAUTAM : आदर्श गाँव अटाली के लाल दास मंदिर में बाबा लालदास नशा मुक्ति कमेटी द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभ Read More...

6/6/2025 6:36:24 PM
Haryana Education Minister Emphasizes Mandatory Internships; Renames Vice-Chancellors as Kulagurus

FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM :  Haryana Education Minister Shri Mahipal Dhanda emphasized that Higher Educational Institutions in the State must integrate inter Read More...

6/6/2025 6:32:27 PM
हिमालय की चोटियों पर परचम लहराएंगी श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की छात्राएं 

PALWAL NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM :  श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की दो छात्राएं हिमालय की बर्फीली चोटियों पर सेवा और साहस का परचम लहराएंगी। दोनों छात्राओं का चयन Read More...

6/6/2025 6:29:31 PM
के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज में एन.एस.एस. सेल द्वारा पर्यावरण दिवस का आयोजन

FARIDABAD NEWS 06 JUNE 2025 : GAUTAM :  के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर विमेन, फरीदाबाद में एन.एस.एस. सेल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक् Read More...


Welcome