HARYANA

HindustanVision Sunday,25 May , 2025
प्रोफेसर दिनेश कुमार होंगे श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति

PALWAL NEWS 25 MAY 2025 : GAUTAM ; प्रोफेसर दिनेश कुमार श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के नए कुलपति होंगे। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय द्वारा उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। इससे पूर्व दो बार गुरुग्राम यूनिवर्सिटी और एक बार वाईएमसीए, फरीदाबाद के कुलपति रह चुके प्रोफेसर दिनेश कुमार अब देश के पहले कौशल विश्वविद्यालय की कमान संभालेंगे। यह अति महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रोफेसर दिनेश कुमार ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री बंडारू दत्तात्रेय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। उन्होंने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को वैश्विक पहचाना दिलाना उनका प्रमुख उद्देश्य होगा। संस्थापक कुलपति डॉ. राज नेहरू के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में कृतसंकल्प हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को क्रियान्वित करना परम सौभाग्य होगा। प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कहा कि हरियाणा में शिक्षा के माध्यम से कौशल विकास को आंदोलन का रूप देना उनका उद्देश्य है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी कर चुके प्रोफेसर दिनेश कुमार प्रख्यात एकैडमिशियन हैं और उन्हें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों होमी जहांगीर भाभा मेमोरियल अवॉर्ड प्राप्त करने का गौरव भी हासिल है। यह अवॉर्ड प्राप्त करने वाले वह हरियाणा के प्रथम वैज्ञानिक कुलपति हैं। प्रोफेसर दिनेश कुमार को फुलब्राइट- नेहरू इंटरनेशनल एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेटर फेलोशिप भी मिल चुकी है। 2003 में इन्हें एसोसिएशन ऑफ कॉमन वेल्थ यूनिवर्सिटी की ओर से कॉमन वेल्थ फैलोशिप के लिए चुना गया था। मोस्ट एमिनेंट वाइस चांसलर अवॉर्ड से नवाजे जा चुके प्रोफेसर दिनेश कुमार ने अपना अकादमिक करियर 1987 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से शुरू किया। 38 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने तीन बार कुलपति रहने के अतिरिक्त कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और कई पुरस्कार प्राप्त किए। उनके 140 शोध पत्र देश- दुनिया के प्रतिष्ठित जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। फ्रांस, इटली, जर्मनी, आस्ट्रिया, इंग्लैंड, अमेरिका, रूस

व आस्ट्रेलिया जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं। इंडियन साइंस कांग्रेस के कुरुक्षेत्र चैप्टर के अध्यक्ष प्रो. दिनेश अग्रवाल ने वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कार्य किया है।

प्रोफेसर दिनेश कुमार होंगे श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति

More News

6/5/2025 7:11:17 PM
रेडक्रॉस परिसर में किया गया पौधारोपण, पर्यावरण को बचाने का दिया सन्देश

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला रेडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद और सांसें मुहिम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में  रेडक्रॉस भवन पर Read More...

6/5/2025 7:06:03 PM
J.C. Bose University to host One-Day Workshop on ‘Internship Opportunities’

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 : GAUTAM :  J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, is set to host a one-day workshop on ‘Internship Opp Read More...

6/5/2025 7:04:12 PM
विद्यार्थियों के सपने साकार, कुलपति ने अपने हाथों से वितरित किए नियुक्ति पत्र

PALWAL NEWS 05 JUNE 2025 : GAUTAM : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने 12 विद्यार्थियों को अपने हाथों से नियुक्ति पत्र वितरित किए और उनके स Read More...

6/5/2025 6:58:24 PM
श्री सिद्धदाता आश्रम के पौधरोपण में पहुंचे मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 :  GAUTAM : आज विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री सिद्धदाता आश्रम एवं श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण किया गया| इस Read More...

6/5/2025 2:23:55 PM
नाईट राइडर फरीदाबाद की टीम ने एस पी एस क्रिकेट ट्राफी जीती

FARIDABAD NEWS 05 JUNE 2025 ; GAUTAM ; आज एस पी एस ट्राफी क्रिकेट का फाइनल नाईट राइडर व स्मैशर टीम में अग्रवाल सेवा सदन सैक्टर 11 में खेला गया जिसमें समाजसेवी Read More...

6/4/2025 6:18:39 PM
वन नेशन-वन राशन कार्ड योजना के तहत राशन वितरण में हरियाणा अग्रणी : राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; केंद्र सरकार की एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड योजना के तहत हरियाणा प्रदेश में पिछले करीब पांच सालों में अन्य राज्यों के 22,93,961 लाभार्थी Read More...

6/4/2025 6:04:30 PM
रेफरमुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मेयर को दिया मांगपत्र

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; धरने के 185 वें दिन रेफरमुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने फरीदाबाद की मेयर श्रीमती प्रवीन जोशी Read More...

6/4/2025 5:02:40 PM
निगम की ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी को खुद निगम अधिकारी ही लगा रहे हैं पलीता : HSEB वर्कर यूनियन

FARIDABAD NEWS 04 JUNE 2025 : GAUTAM ; प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन ट्रांसफर पोलिसी में पारदर्शिता लाने के लिये प्रादेशिक कर्मचारियों हेतु विभिन्न विभिन्न विभागों में जिनमे ब Read More...


Welcome