FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,21 May , 2025
एसोसिएशन ऑफ टैक्स लॉयर्स की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, नए सदस्यों को दी गई सदस्यता

FARIDABAD NEWS 21 MAY 2025 : GAUTAM : एसोसिएशन ऑफ टैक्स लॉयर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संगठन की एकता और विस्तार को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।
बैठक में हरियाणा के महासचिव एडवोकेट संदीप सेठी और सीनियर एडवोकेट विजय शर्मा सहित कई गणमान्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। विशेष रूप से नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की बैच लगाकर सदस्यता प्रदान की गई, जिससे उनका मनोबल और जुड़ाव संगठन से और अधिक गहरा हुआ।
बैठक में टैक्स अधिवक्ताओं की व्यावसायिक चुनौतियों और उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।
एडवोकेट संदीप सेठी ने कहा कि टैक्स लॉयर्स को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी चाहिए और संगठन को मजबूत बनाना चाहिए। वहीं, एडवोकेट विजय शर्मा ने कहा कि केवल संगठन के माध्यम से ही अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के ज्ञानवर्धन के लिए समय-समय पर सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित की जानी चाहिए। शहर के प्रतिष्ठित अधिवक्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया।
इस अवसर पर एडवोकेट विजय शर्मा, नरेंद्र सिंह, अमित मदान गाजियाबाद, अमर सिंह, पूर्व महासचिव एडवोकेट राजेश गुप्ता, दलीप कुमार, विवेक अग्रवाल, बृज मोहन सैनी, अरविंद पटेल, तजेंद्र मलिक, निधि सहाई और अतुल शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन की सदस्यता प्रक्रिया को और सरल व पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा अधिवक्ताओं को इससे जोड़ा जा सके। कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा द्वारा अधिवक्ताओं द्वारा आभार प्रकट करते हुए किया गया।

 

एसोसिएशन ऑफ टैक्स लॉयर्स की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत, नए सदस्यों को दी गई सदस्यता

More News

6/24/2026 7:59:45 PM
25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : सोहन पाल सिंह

FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद महानगर के जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधि Read More...

6/24/2026 7:46:48 PM
भाजपा मनाएगी ‘संविधान हत्या दिवस’ मनोहर लाल होंगे मुख्य वक्ता

FARIDABAD NEWS 24 JUNE 2026 : GAUTAM :  भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ के अवसर पर & Read More...

6/23/2026 8:19:42 PM
पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 एवं ऑटो इंतकाल प्रणाली से राजस्व सेवाओं में आएगी नई पारदर्शिता : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM  : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री 2.0 (द्वितीय चरण) एवं ऑटो इंतकाल प्रणाली क Read More...

6/23/2026 4:51:48 PM
अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता शिविर आयोजित

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी, महासचिव डॉ. सुनील कुमार के निर्देशानुसार तथा आयुष सिन्हा उपायु Read More...

6/23/2026 4:48:41 PM
लख़नऊ कोचिंग सेंटर जैसे हादसों से सरकार को सबक लेकर इनके लिए ठोस नीति बनानी चाहिए  : हरीश चन्द्र आज़ाद

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM :  समाज सेवी हरीश चन्द्र आज़ाद ने लख़नऊ कोचिंग सेंटर के आग हादसे में जान गवाने वाले होनहार विधार्थियो की मौत पर गहरा दुख जताते ह Read More...

6/23/2026 4:44:49 PM
स्वच्छता अभियान और पौधारोपण के माध्यम से मंत्री राजेश नागर ने दिया जनजागरण का संदेश

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने खेड़ी मंडल में प्रवास के दौरान स्वच्छता अभिय Read More...

6/23/2026 4:41:37 PM
इनर व्हील क्लब इंडस्ट्रियल टाउन ने थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के लिए वैन सेवा प्रदान की  

FARIDABAD NEWS 23 JUNE 2026  GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के जीवन को अधिक सुगम एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में इनर व्हील क्लब (IWC) इंडस्ट्रियल टाउन, फरीदाबाद द्वार Read More...

6/23/2026 4:36:55 PM
इंडिया गेट पर दिव्यांगजनों द्वारा अटैचमेंट वाली स्कूटी पर सुगम्य योग का प्रदर्शन

NEW DELHI NEWS 23 JUNE 2026 : GAUTAM :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संगति फाउंडेशन एवं ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स द्वारा इंडिया गेट, नई दिल्ली में एक अनूठे Read More...


Welcome