FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,20 May , 2025
सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने हेतु महिलाएं निकालेंगी “सिन्दूर यात्रा : पंकज पूजन रामपाल

FARIDABAD NEWS 20 MAY 2025 : GAUTAM ; भारतीय सेना के शौर्य, साहस और समर्पण को नमन करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा ऐतिहासिक  – "सिन्दूर यात्रा" – का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने कहा कि “सिन्दूर यात्रा” नारी शक्ति की एकजुटता, राष्ट्रभक्ति और संस्कृति की गहराई को प्रदर्शित करेगी। यह यात्रा “ऑपरेशन सिन्दूर” की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में मातृशक्ति की ओर से सेना को श्रद्धांजलि और राष्ट्र सेवा हेतु नारीशक्ति की भागीदारी का प्रतीक होगी। “सिन्दूर यात्रा देश की आधी आबादी – हमारी मातृशक्ति – की ओर से सेना को सम्मान और राष्ट्र को एकता का संदेश है। यह दिखाता है कि देश की सुरक्षा केवल सेना की जिम्मेदारी नहीं, अपितु प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।”  भाजपा जिला कार्यालय  ‘अटल कमल’ पर जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल कि अध्यक्षता में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न हुई जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को सिन्दूर यात्रा की जिम्मेदारी दी गई।  बैठक में सिंदूर यात्रा के लिए श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी को जिला संयोजक, महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती सीमा भारद्वाज एवं अलका भाटिया को सहसंयोजक नियुक्त किया गया । “सिन्दूर यात्रा”  22 मई को शाम 5 बजे फरीदाबाद सेक्टर 15 गुरुद्वारे से शुरू होकर  पूरे सेक्टर में निकाली जाएगी ।

ऑपरेशन सिन्दूर” भारत की सैन्य शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक: प्रवीण बत्रा जोशी

“सिन्दूर यात्रा” की जिला संयोजक एवं फरीदाबाद की महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि “ऑपरेशन सिन्दूर” भारत की सैन्य शक्ति और संप्रभुता का प्रतीक है। इस अभियान के माध्यम से भारत ने न केवल आतंक के आकाओं को करारा जवाब दिया, बल्कि हर देशवासी, विशेषकर महिलाओं के आत्मसम्मान और सुरक्षा का भी संकल्प लिया है। उन्होंने कहा, “यह सिन्दूर केवल सौभाग्य का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे आत्मसम्मान, संस्कृति और बलिदान की पहचान है। आज की महिलाएं हर चुनौती का सामना करने को तैयार हैं – चाहे वो देश की सीमाओं की रक्षा हो या सामाजिक दायित्वों की पूर्ति ।  'सिन्दूर यात्रा' एक प्रेरक और जागरूकता फैलाने वाला आयोजन है, जो भारत की आधी आबादी – महिलाओं – को एकजुट कर राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करेगा।" श्रीमती जोशी ने कहा कि भारत की महिलाएं भी किसी सैनिक से कम नहीं है जब देश की एकता और अखंडता की रक्षा की बात हो सभी बहनें  झांसी की रानी और अहिल्याबाई होल्कर बनकर खड़ी हैं। 

श्रीमती जोशी ने कहा कि महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में, हाथों में सिंदूर से भरे कलश लेकर "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के उद्घोष के साथ ‘सिन्दूर यात्रा’ निकालेंगी और समापन पर सेना के शौर्य को नमन किया जाएगा। यह आयोजन देश के लिए समर्पित सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रदर्शन होगा, जो यह संदेश देगा कि राष्ट्र रक्षा केवल सेना की जिम्मेदारी नहीं, अपितु हर नागरिक और विशेषकर मातृशक्ति का कर्तव्य है।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, फरीदाबाद महापौर एवं सिन्दूर कार्यक्रम संयोजक प्रवीण जोशी बत्रा, राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख टीना बेंटिक, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा गीता रक्षवाल, नेहा झा, सह संयोजक सीमा भारद्वाज,अल्का भाटिया,कार्यक्रम की सदस्य अरुणिमा सिंह, पार्षद सीमा चंदेल, सरोज अवाना, अनिता वशिष्ठ, गरिमा आहूजा,तृप्ति माला, खुशबू, नीलम तेवतिया, नीलम चौधरी, ममता श्रीवास्तव और धार्मिक एंव सामाजिक संगठनों की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

सेना के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने हेतु महिलाएं निकालेंगी “सिन्दूर यात्रा : पंकज पूजन रामपाल

More News

1/14/2026 7:36:09 PM
संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रबुद्ध नागरिक संगोष्ठी

संघ 100 वर्षों से निरंतर राष्ट्र की सेवा और समाज उत्थान कार्य में जुटा हुआ है : डॉ. कृष्ण गोपाल
समाज के सर्वांगीण विकास में संघ की सराहनीय भूमिका है : डॉ. प्रताप चौहान
FARI Read More...

1/14/2026 7:16:59 PM
किसान सयुंक्त मोर्चा एवं जन संगठन मिलकर जींद में 15 जनवरी को करेंगे महासम्मेलन

FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM ; चार श्रम संहिताओं के खिलाफ व बिजली संशोधन विधेयक 2025, बीमा विधेयक व बीज विधेयक 2025, रोड सेफ्टी बिल के नाम पर आम जनता कर्मचारी मजदूर क Read More...

1/14/2026 7:10:28 PM
जीवन में प्रकाश एवं जिम्मेदारी का पर्व है मकर संक्रांति :  स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य

श्री सिद्धदाता आश्रम की ओर से जरूरतमंदों में जरूरत का सामान वितरित
FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM :
आज मकर संक्रांति के अवसर पर श्री सिद्धार्थ आश्रम में जरूरतमंद Read More...

1/14/2026 7:06:29 PM
लोहड़ी -मकर संक्रांति पर्व पर सतयुग दर्शन ट्रस्ट द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

लोहड़ी-मकर संक्रांति उत्सव पर हेतार्थ चैटर्जी द्वारा प्रस्तुत राग चारुकेशी से सतयुग दर्शन ट्रस्ट के
सभागार में सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया
FARIDABAD NEWS 14 JAN 202 Read More...

1/14/2026 7:01:34 PM
तिगांव विधानसभा की बची हुई कॉलोनियों को भी पास कराने का प्रयास जारी : राजेश नागर

वार्ड 26 में संक्रांति पर खिचड़ी प्रसाद वितरित करने पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर
FARIDABAD NEWS 14 JAN 2026 : GAUTAM : तिगांव विधानसभा क्षेत्र में करोड़ Read More...

1/13/2026 7:57:54 PM
इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (फिटबार) द्वारा नव वर्ष का उत्सव, फिटबार डायरी 2026 का विमोचन

FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 ; GAUTAM : फरीदाबाद इनकम टैक्स बार एसोसिएशन (फिटबार) द्वारा होटल डिलाइट सरोवर पोर्टिको में नव वर्ष का उत्सव, फिटबार डायरी 2026 का विमोचन एवं नई आय Read More...

1/13/2026 7:38:55 PM
12 फरवरी को केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल : बलवीर सिंह बालगुहेर

FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 : GAUTAM : नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक मीटिंग नगर निगम कान्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता नगर निग Read More...

1/13/2026 7:22:30 PM
के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में लोहड़ी उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

FARIDABAD NEWS 13 JAN 2026 : GAUTAM : के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज फॉर वुमेन, फरीदाबाद में लोहड़ी का पर्व अत्यंत उत्साह, उमंग एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर म Read More...


Welcome