
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
www.jcboseust.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
" />
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के पर्यावरण विज्ञान विभाग में सत्र 2025–26 के लिए एमएससी एनवायरनमेंटल साइंसेज पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने कहा कि हमारा उद्देश्य ऐसे युवाओं को तैयार करना है जो विज्ञान के माध्यम से समाज और पर्यावरण के हित में कार्य करें। यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि एक उद्देश्यपूर्ण जीवन की दिशा में भी प्रेरित करता है।
विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अनुराधा शर्मा ने कहा कि पर्यावरण विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि आज के समय की अनिवार्यता है। यह कोर्स विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, अनुसंधान कौशल और नीति-निर्माण की समझ प्रदान करता है, जिससे वे पर्यावरण के सजग संरक्षक बन सकें।
पर्यावरण विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रेणुका गुप्ता ने बताया कि यह कोर्स विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, फील्ड वर्क और शोध गतिविधियों के माध्यम से दक्ष बनाता है। उन्होंने कहा, “हमारे विद्यार्थी न केवल विभिन्न संस्थानों में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं, बल्कि समाज में पर्यावरणीय चेतना लाने वाले बदलाव के वाहक भी बन रहे हैं।”
इस दो वर्षीय एम.एससी. पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़े विविध महत्वपूर्ण क्षेत्रों में गहन एवं व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाता है। कोर्स की संरचना इस प्रकार तैयार की गई है कि यह उन्हें न केवल सैद्धांतिक समझ देता है, बल्कि व्यावसायिक रूप से भी दक्ष बनाता है। प्रमुख अध्ययन क्षेत्र हैं—जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास, प्रदूषण नियंत्रण एवं निगरानी, पर्यावरणीय स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, प्राकृतिक संसाधनों का प्रबंधन, पर्यावरण जैव प्रौद्योगिकी, तथा पर्यावरणीय नीति एवं योजनाएं।
पाठ्यक्रम की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की दक्षता का प्रमाण इसके उत्कृष्ट प्लेसमेंट रिकॉर्ड और शोध क्षेत्र में मिल रही निरंतर उपलब्धियों से स्पष्ट होता है। अब तक विभाग के 75 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट हो चुका है। विद्यार्थी विश्वविद्यालयों, प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों, उद्योगों की पर्यावरण इकाइयों तथा सरकारी एवं निजी पर्यावरण संस्थानों में कार्यरत हैं। उच्च शिक्षा और शोध में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए भी यह पाठ्यक्रम अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। विभाग के अनेक पूर्व छात्र आईआईटी, बीएचयू, डीटीयू, सीएसआईआर-नीरी तथा मदवि विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पीएचडी कर रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.jcboseust.ac.in पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2025 : GAUTAM : हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश में लागू की Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2025 : GAUTAM ; सर्व सैनी समाज संगठन, फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद द्वारा मानव जाति के कल्याण के लिए कर्मयोग शुरू करते हुए आज शनिवार को दाऊजी मंदिर Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2025 : GAUTAM ; विज्ञान एवं गृह विज्ञान विभाग ने 2 मई, 2025 को प्रातः 10 बजे महाविद्यालय के सभागार में एम.एस.सी. (गणित एवं रसायन विज्ञान) एवं बी.एस.सी. (गृह विज Read More...
FARIDABAD NEWS 03 MAY 2025 : GAUTAM ; हरियाणा पंजाबी संस्कृति संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि जाति जनगणना में अपनी जात पंजाबी लिखें तभी हमारी प् Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2025 : GAUTAM ; प्रशासनिक स्तर पर शुक्रवार को बैक टू बैक बैठकों का दौर जारी रहा। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल व खाद्य, नागरिक आपूर्त Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2025 : GAUTAM ; आर्य केंद्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) के प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रधान आचार्य ऋषि पाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों कर्मचंद शास्त्री, Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2025 : GAUTAM : मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ (MRIIRS) के मीडिया और कम्युनिकेशन स्टडीज़ विभाग द्वारा आयोजित 11वें वार्षिक छात्र Read More...
FARIDABAD NEWS 02 MAY 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के पर्यावरण विज्ञान विभाग में सत्र 2025–26 के लिए एमएससी एन Read More...