FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,23 April , 2025
आज़ादी के शहज़ादे संस्था ने पहलगांव में आंतकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्वांजली दी

FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2025 : GAUTAM ; आज़ादी के शहज़ादे संस्था ने आज सैक्टर 10 कार्यालय में कश्मीर के पहलगांव में आंतकवादियों द्वारा मारे गए बेकसूर लोगों को चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्षता में मोमबत्तियाँ जलाकर श्रद्वांजली अर्पित की।आज़ादी के शहज़ादे संस्था के राष्टृीय संयोजक
हरीश चन्द्र आज़ाद ने बेकसूर लोगों को श्रद्वांजली देते हुए कहा कि इससे ज्यादा घिनौना अपराध कोई नहीं हो सकता कि बेकसूर पर्यटकों पर गोलियाँ बरसाई गई उन्होंने कहा कि पहले सुना करते थे कि आंतवादियों का कोई धर्म नहीं होता लेकिन ऐसा पहली बार हुआ कि आंतकवादियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की। आज़ाद ने कहा कि सारा देश राजनिति से ऊपर ऊठकर सरकार के साथ है और सरकार खुलकर वहाँ एक-एक आंतकवादी को खत्म करने का आदेश जारी करे। उन्होनें कहा कि देश में हिन्दू मुस्लिम को भेदभाव खत्म होना चाहिये कश्मीर के मुस्लिम लोगों ने वहाँ घायलों की मदद की और देश में सबसे पहले एकसाथ
सभी कश्मीरी मुस्लमानों ने इस घटना की निन्दा करते हुए कहा कि पर्यटक हमारे मेहमान होते हैं उनकी हत्या हम बर्दाश नहीं करेगें। चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि इस घिनौनी घटना की हम निंदा करते हैं और हम सभी देशवासी सरकार से अपील करते हैं कि मारे गये निर्दोष लोगों को जल्द से जल्द इंसाफ मिले।

उन्होंने कहा कि इस घटना को विश्व की सबसे बड़ी आंतकवादी घटना माना जाना चाहिये। वासुदेव ने कहा कि अब समय आ गया है कि कश्मीर में आतंकवादियों को चुन-चुनकर मारा जाये और प्रत्येक आंतकवादी संगठनों को यह संदेश जाना चाहिये कि भारत में आतंकवाद के लिये कोई जगह नहीं बची है इसलिये सरकार को रातों-रात कश्मीर को आंतकवाद से मुक्त करवाने की छूट व आदेश सेना को दे देनी चाहिये।
इस मौके पर वासुदेव अरोड़ा, अरविन्द बावा, रमेश मक्कड़, बबली नागी, ओ पी मनचंदा, अशोक भाटिया, हरीश चन्द्र आज़ाद, संतोष कुमार, अमित कुमार,जगदीश भाटिया, विरेन्द्र सोनी, हरीश मदान, कृष्ण भटेजा, जवाहर वर्मा, सतीश मुंजाल ,दलीप यादव, अनीश शर्मा, दीपक अरोड़ा, अवतार मित्तल आदि ने श्रद्वांजली दी।

आज़ादी के शहज़ादे संस्था ने पहलगांव में आंतकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्वांजली दी

More News

4/25/2025 12:52:40 PM
जिला टैक्स बार एसोसिएशन ने पहलगांव आतंकी घटना के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2025 : GAUTAM ; जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद ने दिनांक 22 अप्रैल 2025 को पहलगांव ( जम्मू कश्मीर ) में मानवता को शर्मशार करने वाली वीभत्स आतंकी घट Read More...

4/25/2025 12:47:45 PM
एक विचारक, एक दार्शनिक और एक महान नेता थे बाबा साहेब : डॉ.नरेन्द्र सिंह रैना

FARIDABAD NEWS 25 APRIL 2025 : GAUTAM : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह रैना ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा में कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव Read More...

4/23/2025 9:13:28 PM
भाजपा नेता टीपरचंद और पार्षदों ने तोड़ा नारियल, लाखो लोगो तक पहुंचेगा मीठा पानी

FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2025 : GAUTAM :  आज पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक पं. मूलचंद शर्मा के भाई टिपरचंद शर्मा ने एफएमडीए द्वारा सेक्टर 3 से सेक्टर 25 बूस्टर तक Read More...

4/23/2025 7:33:09 PM
भारत विकास परिषद गोविंद शाखा के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए राम भारद्वाज

BALLABGARH NEWS 23 APRIL 2025 : GAUTAM ;  भारत विकास परिषद गोविंद शाखा बल्लभगढ़ का चुनाव सेक्टर 2 विद्या सागर इंटरनेशनल स्कूल के सभागार  सम्पन्न हुआ । जिसमें Read More...

4/23/2025 7:28:25 PM
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 47,75,000/-रू की ठगी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2025 : GAUTAM ; पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि सेक्टर-88 मे रहने वाले व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि Read More...

4/23/2025 7:26:17 PM
अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार ,2 देसी कट्टा बरामद

FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2025 : GAUTAM ; अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखाओं की टीम Read More...

4/23/2025 7:24:00 PM
एचआईवी/एड्स और तपेदिक (टीबी) पर विद्यार्थियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2025 ; GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद के स्वास्थ्य केंद्र ने बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल के सहयोग से आज विद Read More...

4/23/2025 7:19:57 PM
आज़ादी के शहज़ादे संस्था ने पहलगांव में आंतकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्वांजली दी

FARIDABAD NEWS 23 APRIL 2025 : GAUTAM ; आज़ादी के शहज़ादे संस्था ने आज सैक्टर 10 कार्यालय में कश्मीर के पहलगांव में आंतकवादियों द्वारा मारे गए बेकसूर लोगों को चेयरमैन वासुदेव अरोड़ा की अध्यक्ष Read More...


Welcome