
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2025 : GAUTAM ; अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, दिल्ली प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन प्रीतमपुरा स्थित अग्रसेन भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तिलकराम, विधायक त्रिनगर दिल्ली एवं विशिष्ट अतिथि पवन गोयनका, सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रांतीय अध्यक्ष लक्ष्मीपति भूतोड़िया ने सभी अतिथियों का दुपट्टा एवं माला पहनाकर गरिमामय स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश सिंगल को दिल्ली प्रांत का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जिन्हें सभी शाखाओं ने हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
ग्रेटर फरीदाबाद शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष मधुसूदन माटोलिया, महासचिव लोकेश खेतान एवं कोषाध्यक्ष रोहतास रिजवाल को सत्र 2025-27 के लिए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। मधुसूदन माटोलिया ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य समाज के अधिक से अधिक लोगों को मारवाड़ी सम्मेलन से जोड़कर राजस्थानी संस्कृति एवं परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक सजीव बनाना रहेगा। वे समय-समय पर सांस्कृतिक सम्मेलनों, प्रतियोगिताओं एवं लोक परंपराओं के आयोजनों के माध्यम से समाज को एकजुट करने का कार्य करेंगे।
नवनियुक्त महासचिव लोकेश खेतान एवं कोषाध्यक्ष रोहतास रिजवाल ने भी अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे समाज को एक सूत्र में बाँधने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उनका विशेष फोकस राजस्थानी कला, संगीत, परिधान एवं रीति-रिवाजों को आगामी आयोजनों में प्रमुखता से स्थान देने पर रहेगा, ताकि हमारी गौरवशाली परंपराएँ और अधिक मजबूती से स्थापित हो सकें। साथ ही, शासन एवं प्रशासन के साथ मिलकर सामाजिक सेवा एवं मानवता के कार्यों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
प्रांतीय संगठन मंत्री विमल खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में मारवाड़ी सम्मेलन की नई शाखाएँ खोलने का प्रयास तेजी से किया जाएगा, जिससे राजस्थानी संस्कृति का विस्तार और अधिक व्यापक स्तर पर किया जा सके। उन्होंने फरीदाबाद शाखा से समाजसेवी विमल खंडेलवाल के संगठनात्मक कार्यों के लिए सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर गणगौर शाखा के अध्यक्ष रमेश बजाज ने सभी को धन्यवाद दिया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राज कुमार मिश्रा ने बहुत ही सुचारु एवं व्यवस्था के साथ कार्यक्रम का संचालन किया एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
FARIDABAD NEWS 21 APRIL 2025 : GAUTAM : भारत सरकार में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बाबा साहेब के दिखाए रास्ते पर चलकर भाजपा की केंद्र और प्रदेश सर Read More...
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2025 : GAUTAM ; फ्रैडस सोशल वर्कर्स एसोसिएशन मार्किट नम्बर-5 में बतरा हार्ट एण्ड मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल, तारा नेंत्रालय,स्माईल डेन्टल क्लीनिक Read More...
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2025 : GAUTAM ; सेक्टर-27 सी फरीदाबाद में अवैध रूप से चल रहे एक बूचड़खाने का भंडाफोड़ हुआ है। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने मौके पर छापा मारते हुए Read More...
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2025 : GAUTAM ; अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, दिल्ली प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन प्रीतमपुरा स्थित अग्रसेन भवन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का Read More...
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2025 : GAUTAM : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि मूलचन्द वासी गॉव अटाली, फरीदाबाद, एस्कोर्ट कम्पनी में सुपवाइजर के पद पर है उस Read More...
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2025 ; GAUTAM : हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को फरीदाबाद सेक्टर 16 स्थित अपने सागर सिनेमा कार्यालय में एक जनता दरबार क Read More...
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2025 : GAUTAM ; समाजसेवा में अग्रणीय बन्नूवाल वेलफेयर एसो. के समस्त पदाधिकारियों ने आज भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल का स्वागत Read More...
FARIDABAD NEWS 20 APRIL 2025 : GAUTAM : साई धाम द्वारा आयोजित 72वें सामूहिक विवाह में 25 जोड़ों को परिणय-सूत्र में बांधा गया। जिसमें रोटरी क्लब दिल्ली सा Read More...