FARIDABAD

HindustanVision Monday,03 February , 2025
राजेश नागर ने राजा जैत सिंह कॉलोनी नीमका में सडक़ निर्माण कार्य कराया शुरू 

FARIDABAD NEWS 02 FEB 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज राजा जैत सिंह कॉलोनी नीमका में एक करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय बुजुर्गों से नारियल फुड़वाया और विकास में कहीं कोई कमी नहीं आने देने की बात कही। 

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा के विकास और हरियाणा के लोगों ने दिल्ली विधानसभा चुनावों की दिशा को बदल दिया है। पांच फरवरी को दिल्ली में मतदान होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी, तब भाजपा को दिल्ली की सेवा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने रिकॉर्ड मतों के साथ तीसरी बार हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चुनी है। महाराष्ट्र ने डबल इंजन की सरकार चुनी है और अब दिल्ली की बारी है। नागर ने बताया कि दिल्ली के लोगों को बिजली पानी के बारे में झूठ बोलकर वोट लिए गए और कोई काम नहीं कराया गया। उलटे दिल्ली में महंगी बिजली से लोगों की जेबों पर डाका डाला जा रहा है। इसलिए जनता अब भाजपा को चुनने जा रही है। आप लोग भी अपने जानकारों को भाजपा को वोट देने के लिए कहें। 

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा ने जो कहा, सो किया। आज पूरे राज्य की सभी अनियमित कॉलोनियों को वैध कर दिया गया है और विकास की योजनाओं पर काम शुरु हो गया है। नागर ने कहा कि आज तिगांव में करोड़ों रुपयों की सडक़ें बनाने का काम जारी है। एक बड़े स्टेडियम को भी करीब 32 करोड़ रुपये की लागत से नीमका में बनाने जा रहे हैं। इस अवसर पर कॉलोनी वासियों ने मंत्री राजेश नागर को एक गदा भेंट कर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर जिला पार्षद अनिल पाराशर, तिगांव सरपंच वेद प्रकाश अधाना, तिगांव नागर सरपंच विक्रम प्रताप, दयानन्द नेता, पूर्व बीडीसी तेज सिंह अधाना, बीडीसी जग्गी अधाना, प्रेम गोयल, प्यारे बाबू, राहुल चौधरी, राजवीर चंदीला, पूर्व बीडीसी सुनील नागर, अनिल नागर, नरेश अग्रवाल, संजीव सरपंच, बबली प्रधान, किशोरी, ज्योति राय, उमेश कुशवाहा, कमलेश, राकेश दुबे, रवि नम्बरदार, अजब चंदीला, हरीचंद सरपंच, रामवीर नागर, सूबेदार तेजी नागर, आजाद सिंह, मदन गोपाल, पंडित गोपाल, राकेश कुमार, देविन्द्र पांचाल, विरेंद्र भाटी, चन्द्र प्रकाश प्रधान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

राजेश नागर ने राजा जैत सिंह कॉलोनी नीमका में सडक़ निर्माण कार्य कराया शुरू 

More News

2/4/2025 7:33:06 PM
यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर ,नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को अनेकों विषय पर किया जागरूक

FARIDABAD NEWS 04 FEB 2025 : GAUTAM : उपायुक्त एवम अध्यक्ष ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद विक्रम सिंह के निर्देशानुसार दिनांक 01.02.2025 से 05.02.2025 तक मानव रचना इंस्टिट् Read More...

2/4/2025 7:29:45 PM
निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लोगों के लिए बेहतर विकल्प : डा. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 04 FEB 2025 : GAUTAM ;  सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर मार्किट नंबर 1 व ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान डा. राजेश भाटिया की अध्यक्षता में एक बैठक का आयो Read More...

2/4/2025 7:27:57 PM
अमन गोयल ने खेड़ी रोड के निकट तीन M-25 सड़क निर्माण का किया शिलान्यास

FARIDABAD NEWS 04 FEB 2025 : GAUTAM ; कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में फरीदाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास निरंतर जारी है। इसी क्रम में, म Read More...

2/4/2025 7:24:08 PM
एनपीटीआई दे रहा है सरकारी व निजी संस्थानों के अधिकारियों को साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

FARIDABAD NEWS 04 FEB 2025 : GAUTAM :  बिजली के क्षेत्र को साइबर अटैकों और ब्लैक आउट जैसी स्थिति से बचाने के लिए विद्युत मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक Read More...

2/3/2025 8:41:21 PM
प्रधान कमल जख्मी व सतीश कौशिक जनरल सेक्रेटरी चुने

रेजिडेंट वेलफेयर कौंसिल सेक्टर-17 के चुनाव हुए सम्पन्न

FARIDABAD NEWSA 02 FEB 2025 : GAUTAM : रेजिडेंट वेलफेयर कौंसिल सेक्टर-17 फरीदाबाद के Read More...

2/3/2025 7:19:17 PM
यूथ रैडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन युवाओं को अनेकों विषय पर किया गया जागरूक

FARIDABAD NEWS 02 FEB 2025 : GAUTAM : उपायुक्त एवम अध्यक्ष ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद विक्रम सिंह के निर्देशानुसार एवं सचिव  बिजेंद्र सौरोत के मार्गदर्शन में दिनां Read More...

2/3/2025 7:14:43 PM
बसंत पंचमी के दिन 16 बटुक ब्रह्मचारियों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न

FARIDABAD NEWS 02 FEB 2025 : GAUTAM : सेक्टर 44 स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में संचालित स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद वेदांग महाविद्यालय एवं स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत व Read More...

2/3/2025 7:11:58 PM
राजेश नागर ने राजा जैत सिंह कॉलोनी नीमका में सडक़ निर्माण कार्य कराया शुरू 

FARIDABAD NEWS 02 FEB 2025 : GAUTAM : हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज राजा जैत सिंह कॉलोनी नीमका में एक करोड़ तीन लाख रुपये की लागत से गलियों का निर्माण कार्य शुरू Read More...


Welcome