FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,03 December , 2024
मंत्री राजेश नागर ने देखी फिल्म साबरमती रिपोर्ट 

FARIDABAD NEWS 03 DEC 2024 : GAUTAM ; हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा है कि लोगों को साबरमती रिपोर्ट फिल्म जरूर देखनी चाहिए। इसमें वह सच्चाई कही गई है जो षड्यंत्र के तहत 22 साल से छुपा कर रखी गई थी। उन्होंने कहा कि साबरमती रिपोर्ट फिल्म बनने के बाद बॉलीवुड का चेहरा भी बेनकाब हो गया है जिसमें षड्यंत्र कर राजनीतिक विद्वेष के साथ फिल्में बनाई जाती रही हैं लेकिन आज बालाजी फिल्म ने साबरमती रिपोर्ट बनाकर देशभक्त लोगों के घावों पर मरहम लगाने का काम किया है। 

राजेश नागर आज सेक्टर 12 स्थित पेबल डाउनटाउन मॉल में फिल्म साबरमती रिपोर्ट को देखने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा और बड़ी संख्या में उद्योग जगत के लोग भी मौजूद रहे। इसके अलावा मंत्री राजेश नागर के मित्र और समर्थक भी फिल्म देखने के लिए पहुंचे और सभी ने इस फिल्म के विषय की प्रशंसा की।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गुजरात में 2002 में एक ट्रेन के डब्बे को बंद कर उसमें राम भक्तों को जिंदा जलाकर मार देने का षड्यंत्र किया गया और उस सच्चाई को भी लगातार छुपाया गया। इसका तत्कालीन मुख्यमंत्री गुजरात नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया गया लेकिन साबरमती रिपोर्ट में कही गई एक-एक बात सत्य है और वह उस घटना की सच्ची गवाह के रूप में हमारे सामने है। नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गोधरा को लेकर दो दशक से ज्यादा ताने मारे गए हैं और फिल्मकारों व राजनीति के गठजोड़ के कारण उनके चरित्र पर प्रहार किए गए हैं लेकिन आज साबरमती रिपोर्ट फिल्म के रूप में उस घटना की सच्चाई सभी के सामने है। 

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि इससे पहले बॉलीवुड खास राजनीतिक मक़सदों के लिए काम करता था। आज मोदी युग में वह देशभक्ति राष्ट्रभक्ति का पाठ सीख रहा है और उन मुद्दों पर निरंतर फिल्में बनाई जा रही हैं जिन मुद्दों को लगातार दबाकर रखा गया है। इस अवसर पर सभी ने कहा कि गोधरा का नाम ले लेकर फिल्म, राजनीति, कला व अन्य क्षेत्रों के लोगों ने षड्यंत्र करके तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को बदनाम करने का प्रयास किया लेकिन सच्चाई अदालत में टिक नहीं सकी और आज ऐसा समय है जब इस गहन विषय पर फिल्म बनाई गई है और देखी जा रही है। उन्होंने सभी से एक बार यह फिल्म अवश्य देखने का आग्रह किया। मंत्री नागर ने कहा कि यदि हम इस फिल्म को प्रोत्साहन देंगे तो इस प्रकार के अन्य अनेक मुद्दों पर भी निर्माता निर्देशक फिल्म बनाने के लिए प्रेरित होंगे, जिससे देश में सच्चाई सचरित्रता, देशभक्ति का माहौल और मजबूत होगा। 

मंत्री राजेश नागर ने देखी फिल्म साबरमती रिपोर्ट 

More News

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...


Welcome