FARIDABAD

HindustanVision Friday,29 November , 2024
सीएसआर के तहत सामाजिक सहभागिता निभाएं कॉर्पोरेट सेक्टर : विक्रम सिंह

FARIDABAD NEWS 29 NOV 2024 : GAUTAM ; डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सामाजिक सहभागिता के साथ गौशाला में गौ वंश की सेवा की जा रही है। कॉरपोरेट कंपनी प्रतिनिधियों का दायित्व बनता है कि इस पुनीत अभियान में सीएसआर फंड के माध्यम से अपना दायित्व निभाएं। गोवंश के लिए प्रशासन समय समय पर कॉरपोरेट कंपनियों के माध्यम से सीएसआर फंड से गौशाला निर्माण उसकी देखरेख पर भी कार्य करा रहा है। डीसी विक्रम सिंह ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में कॉरपोरेट कंपनियों के अधिकारियों के साथ गौशाला के संबंध में समीक्षा बैठक की।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि गांव भूपानी में गौशाला के लिए जगह चिन्हित कर ली गयी है। गौशालाओं का प्रबंधन और संचालन प्रशासन स्तर पर, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से या सीएसआर के तहत आने वाली कंपनियों की मदद से ही किया जा सकता है। डीसी ने कहा कि जिला फरीदाबाद में कई गौशाला है लेकिन अधिकतर में गौ वंश की संख्या ज्यादा हो गयी है जिसके लिए गांव भूपानी में नई गौशाला की जगह चिन्हित कर ली गयी है ताकि सड़कों पर घूम रही गाय को इस गौशाला में ले जाया जा सके। गौशाला में गौ वंश की पूर्ण रूप से देखभाल की जा सके इसके लिए जिले में कई ऐसी कंपनियां तथा कारपोरेट कार्यालय हैं जो जिला प्रशासन का सीएसआर के जरिए समय समय पर सहयोग करते हैं। इसी के चलते भूपानी में गौशाला के लिए चिन्हित जगह पर गायों और स्ट्रीट डॉग के लिए दो-दो एम्बुलेंस सीएसआर फंड से देने के लिए कॉरपोरेट कंपनियों के अधिकारियों से कहा गया।

बैठक में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल, एसडीएम शिखा सहित कॉरपोरेट कंपनियों के प्रतिनिधगण मौजूद रहे।

सीएसआर के तहत सामाजिक सहभागिता निभाएं कॉर्पोरेट सेक्टर : विक्रम सिंह

More News

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...


Welcome