HARYANA

HindustanVision Sunday,30 June , 2024
एस.आर.एफ. फाऊंडेशन बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को निखार रहा है : कमलेश शास्त्री

NUH NEWS 30 JUNE 2024 : GAUTAM : एस. आर. एफ. फाउंडेशन पिछले कई वर्षों से नूह खंड के 42 स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता लाने के लिए प्रयासरत है इन स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के अलावा एस आर एफ फाउंडेशन बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए कार्य कर रहा है। गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को पठन-पाठन से जोड़े रखने के लिए तथा विभिन्न कलात्मक गतिविधियों से जोड़े रखने के लिए उनके प्रतिभाओं को निखारने के लिए एस आर एफ फाउंडेशन द्वारा समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप के दौरान बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, पपेट स्टोरी टेलिंग, विज्ञान मॉडल मेकिंग, खेल खेल में शिक्षा सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। समर कैंप के दौरान बच्चों में सकारात्मक प्रतियोगिता के लिए जंक स्कल्पटर कंपटीशन, पपेट कंपटीशन, विज्ञान मेकिंग मॉडल कंपटीशन तथा प्रश्नोत्तरी कंपीटिशन आयोजन किया गया। एक माह तक चलने के उपरांत बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए समर कैंप के समापन समारोह का आयोजन बड़वा गांव में किया गया। जिसमें गांव के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमलेश शास्त्री मंडल बाल कल्याण अधिकारी गुडगांव उपस्थिति रहे तथा आशा भारद्वाज नेशनल प्रेसिडेंट महिला विंग वी एस एम एम टी ट्रस्ट, राजपाल जी सूबेदार मेजर, मनवीर सिंह प्रधानाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेवासन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैंप में उपस्थित वालंटियर ने अतिथियों का गुलदस्ता देखकर स्वागत किया। अतिथि गणों ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। आशा भारद्वाज ने कहा कि समर कैंप में बच्चों ने बहुत अच्छे अच्छे आर्ट क्राफ्ट बनाए।

कमलेश शास्त्री ने कहा कि समर कैंप में बच्चों की छुपी हुई प्रतिभाओं को बाहर निकाला हैं।अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए आर्ट क्राफ्ट और विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया तथा उन्हें इनाम और सर्टिफिकेट वितरित किये। इस अवसर पर बड़वा , घासेड़ा और सालंबा गांव के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

एस आर एफ फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर कमलेश्वर मिश्रा ने बताया कि समर कैंप के सफल संचालन में वॉलिंटियर का अहम योगदान रहा जिन्होंने कठिन परिश्रम करके बच्चों को सिखाया तथा उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एस आर एफ फाउंडेशन की टीम से ओमप्रकाश सिंह , शकील अहमद, अमित कुमार, सतीश कुमार, हुसैन अहमद , सागर बागड़ी उपस्थित रहे।

एस.आर.एफ. फाऊंडेशन बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा को निखार रहा है : कमलेश शास्त्री

More News

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...

10/2/2026 6:16:10 PM
बुज़ुर्गों की विरासत ही हमारी पहचान: 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ साझा की सीख और स्मृतियाँ

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...

10/2/2026 5:40:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...

10/2/2026 5:21:31 PM
राजीव बत्रा बने पुन: पंजाबी सभा के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक  न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह  भाटिया , सुं Read More...

10/2/2026 4:57:31 PM
उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसई अमित कुमार कंबोज

: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल Read More...

10/2/2026 4:54:45 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं फल वितरण का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...


Welcome