- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,17 June , 2024
AMBALA NEWS 17.JUNE 2024 : GAUTAM : अम्बाला कैंट के एसडी कॉलेज के सभागार में हरियाणा रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और विशिष्ट अतिथि हरियाणा के खेल राज्यमंत्री संजय सिंह, हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज, हरियाणा रेडक्रास के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने प्रदेशभर से यहां पहुंची स्टार महिला रक्तदाताओं और बेहतर काम करने वाली एनजीओ को सम्मानित किया।इस आयोजन में भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य की रक्तदान सेवा की उपसमिति के सदस्य एवं
पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल को गत पांच वर्षो में जिला रेड क्रॉस सोसायटी पलवल के साथ सर्वाधिक रक्तदान शिविर आयोजित करने के लिए और सह संयोजक अल्पना मित्तल द्वारा 50 बार रक्तदान करने लिए स्टार महिला रक्तदाता सम्मान से सम्मानित किया गया। विकास मित्तल और अल्पना मित्तल ने सम्मानित होने पर महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, खेल राज्यमंत्री संजय सिंह,पूर्व गृहमंत्री अनिल विज, हरियाणा रेडक्रास के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल व उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रोत्साहन व उत्साहवर्धन से हमें और अधिक सामाजिक कार्य करने के लिए ऊर्जा प्राप्त हुई है तथा भावी युवा पीढ़ी को भी सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि पूरे विश्व में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए आज विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जा रहा है। रक्तदान के क्षेत्र में हरियाणा रेडक्रास ने विशेष भूमिका निभाई है, जो देशभर में मिसाल है। इस मौके पर एएसपी सृष्टि गुप्ता, अंडर ट्रेनिंग आईएएस रवि मीणा, एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, रेडक्रास के संयुक्त सचिव अनिल जोशी, स्टेट ट्रेनिंग अधिकारी संजीव धीमान, सचिव विजया लक्ष्मी, पलवल एवं फरीदाबाद रेड क्रॉस के सचिव बिजेन्द्र सौरोत, एसडी कॉलेज के प्रिंसीपल डा. राजिन्द्र सिंह व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...